Correct Answer: (b) लोथल में
Solution:व्याख्या-हड़प्पाई नगर लोथल की खोज एस.आर. राव ने 1954 में
की थी। यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- धान की भूसी और बाजरे का साक्ष्य, फारस की मुहर, घोड़े की लघु मृण्मूर्ति, तीन युगल समाधियाँ मृद्भाण्ड, उपकरण और हाथी दाँत का पैमाना। यह स्थल गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नदी के तट पर सरगवल नामक गाँव से 2 किमी. उत्तर में स्थित है। यहाँ पुरातत्वविद रंगनाथ राव ने 1954-55 में खुदाई कराई थी। यहाँ की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हड़प्पाकालीन बंदरगाह है।