सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

11. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की पाण्डुलेखन समिति का अध्यक्ष था?

Correct Answer: (b) बी.आर. अम्बेडकर
Solution:व्याख्या भारतीय संविधान की पांडुलेखन (प्रारूप समिति) के अध्यक्ष बी.आर. अम्बेडकर थे। इस समिति के अन्य सदस्य अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, एन. गोपालस्वामी, के. एम. मुंशी, एम. सादुल्ला, बी. एल. मित्र और डी. पी. खेतान थे।

12. 'इंडियन होम रूल सोसायटी' स्थापित हुई थी-

Correct Answer: (d) 1905 ई. में
Solution:व्याख्या-फरवरी, 1905 ई. में लंदन में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सोसायटी की स्थापना की थी जिसे 'इंडिया हाऊस' के नाम से भी जाना जाता था। इस संस्था का उद्देश्य अंग्रेजी सरकार को आतंकित कर स्वराज्य प्राप्त करना था। यहाँ से एक समाचार पत्र 'द इडिण्यन सोशियोलॉजिस्ट' का भी प्रकाशन होता था।

13. निम्नलिखित में से कौन भारत का एकमात्र यहूदी वाइसरॉय था?

Correct Answer: (d) लॉर्ड रीडिंग
Solution:व्याख्या-लॉर्ड रीडिंग 1921 से 1926 तक भारत के वायसरॉय के पद पर बने रहे। इससे पूर्व वह 1913 से 1921 तक इंग्लैण्ड के लॉर्ड चीफ जस्टिस थे। रीडिंग भारत में एकमात्र यहूदी वायसरॉय था।

14. ब्रिटिश सरकार द्वारा लंदन में भारतीय नेताओं का प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब बुलाया गया?

Correct Answer: (c) 1930
Solution:व्याख्या-27 मई, 1930 ई. को साइमन कमीशन की रिपोर्ट प्रकाशित हुई। राजनीतिक संगठनों ने कमीशन की सिफारिशों को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस के प्रमुख नेता जेल में थे। ब्रिटिश सरकार ने निराशा एवं असंतोष के वातावरण में 12 नवंबर, 1930 ई. को लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में 89 भारतीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया किन्तु कांग्रेस ने इसमें भाग नहीं लिया। इस सम्मेलन में भाग लेने वालों में प्रमुख थे तेज बहादुर सप्रू, श्रीनिवास शास्त्री, मुहम्मद अली, मुहम्मद शफी, आगा खाँ, फजलुल हक, मुहम्मद अली जिन्ना, होमी मोदी, एम. आर. जयकर, मुंजे, भीमराव अंबेडकर तथा सुन्दर सिंह मजीठिया आदि।

15. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-1 (अध्यक्ष)सूची-II (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सभाओं के स्थान)
A. अबुल कलाम आजाद1. अमृतसर, 1919
B. सरोजिनी नायडू2. बम्बई, 1934
C. मोतीलाल नेहरू3. कानपुर, 1925
D. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद4. रामगढ़ 1940

 

ABCD
(a)1324
(b)2431
(c)3241
(d)4312

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या-सही सुमेलन इस प्रकार है-
अध्यक्षभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सभाओं के स्थान
अबुल कलाम आजादरामगढ़, 1940 ई.
सरोजिनी नायडूकानपुर, 1925 ई.
मोतीलाल नेहरूअमृतसर, 1919 ई.
डॉ. राजेन्द्र प्रसादबम्बई, 1934 ई.

16. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत में एक पृथक मुस्लिम राज्य का प्रस्ताव रखा था?

Correct Answer: (d) मुहम्मद इक़बाल
Solution:व्याख्या-प्रायः कवि और राजनीतिक चिंतक मुहम्मद इकबाल को मुसलमानों के लिए पृथक् राष्ट्र के विचार का प्रवर्तक माना जाता है। इकबाल ने 1930 के अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में पृथक् मुस्लिम राज्य का प्रस्ताव रखा था।

17. निम्नलिखित में से कौन नेहरू की अंतरिम सरकार, 1946 में वित्त मंत्री था?

Correct Answer: (c) लियाकत अली खाँ
Solution:व्याख्या-लियाकत अली खान, नेहरू की अंतरिम सरकार 1946 ई. में वित्त मंत्री नियुक्त किए गए थे। ज्ञात हो कि 1946 के अंतरिम सरकार में मुस्लिम लीग के पाँच सदस्य शामिल किए गए थे। लियाकत अली खान ने अपने बजट (1947-48) में उद्योगपतियों या व्यापारियों पर अधिक कर लगाया था।

18. पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' के लेखक हैं-

Correct Answer: (a) ए.के. आजाद
Solution:व्याख्या-पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' के लेखक अबुल कलाम आजाद हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बनाये गये थे।

19. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

(उष्ण स्त्रोत)(भारत के राज्य)
(a) लसुन्दराराजस्थान
(b) अवलोलीमहाराष्ट्र
(c) मणिकरणहिमाचल प्रदेश
(d) सोहनाहरियाणा

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या-लसुन्दरा उष्ण स्रोत गुजरात के रवेड़ा जिले में स्थित है।

20. भारत की निम्नलिखित नदियों में से कौन हिमालय की सभी श्रेणियों को काटती है?

Correct Answer: (b) सतलज
Solution:व्याख्या- सतलज नदी हिमालय की सभी पर्वत श्रेणियों को काटती है। सतलज नदी तिब्बत के मानसरोवर झील के समीप राकसताल से निकलती है और हिमाचल प्रदेश में शिपकीला दर्रे के समीप से भारत में प्रवेश करती है। भारत में सतलज नदी दो राज्यों हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब से होकर प्रवाहित होती है।