सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

21. भारत की सबसे लम्बी प्रायद्वीपीय नदी है-

Correct Answer: (b) गोदावरी
Solution:व्याख्या- गोदावरी भारत की सबसे लंबी प्रायद्वीपीय नदी है। यह 1465 किमी. लंबी है। इसका लगभग 49% भाग महाराष्ट्र में, लगभग 23% आंध्र प्रदेश में तथा लगभग 20% मध्य प्रदेश में पड़ता है। प्रायः इसके विशाल आकार तथा विस्तार के कारण इसे वृहद् गंगा या दक्षिणी गंगा भी कहते हैं। पश्चिमी घाट की त्रयंबक पहाड़ी में इसका उद्गम स्थान है। उत्तर में इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ प्राणहिता, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा तथा इन्द्रावती हैं। दक्षिण में मंजीरा नदी प्रमुख है, जो हैदराबाद के निकट इसमें मिलती है।

22. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-Iसूची-II
A. जूट1. असम
B. चाय2. केरल
C. रबर3. पश्चिम बंगाल
D. गन्ना4. उत्तर प्रदेश

 

ABCD
(a)3124
(b)4312
(c)2431
(d)1234

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या- सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-1सूची-II
जूटपश्चिम बंगाल
चायअसम
रबरकेरल
गन्नाउत्तर प्रदेश

23. उन दो राज्यों के नाम बताइए जिन्होंने 'किसाऊ बाँध परियोजना" हेतु 20 जून, 2015 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं-

Correct Answer: (c) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
Solution:व्याख्या-उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश ने 'किसाऊ बाँध परियोजना' हेतु 20 जून, 2015 ई. को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। टोंस नदी पर निर्मित 660 मेगावाट की यह एक राष्ट्रीय परियोजना है। 90% केंद्र सरकार की सहायता से निर्मित यह परियोजना हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड सरकार का संयुक्त उपक्रम है।

24. भारत के निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेशों में से किसमें शिवकाशी केन्द्र स्थित है?

Correct Answer: (c) मदुराई-कोयम्बटूर-बेंगलुरू प्रदेश
Solution:व्याख्या-भारत में तीन प्रकार के औद्योगिक प्रदेश पाए जाते हैं। यथा (A) वृहद् औद्योगिक प्रदेश (B) लघु औद्योगिक प्रदेश तथा (C) विनिर्माणी जिले। वृहद् औद्योगिक प्रदेश के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक मदुरै-कोयंबटूर बेंगलुरू प्रदेश में शिवकाशी स्थित है। इसे भारत के पटाखा उद्योग की राजधानी कहा जाता है।

25. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

(उद्योग)(केन्द्र)
(a) सीमेण्टपोरबन्दर
(b) पेट्रो रसायननागथेन
(c) चीनीसिलवासा
(d) लोहा एवं इस्पातराउरकेला

 

Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या- चीनी उद्योग का सर्वाधिक जमाव उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा कर्नाटक राज्यों में पाया जाता है। सीमेंट उद्योग पोरबंदर में, पेट्रो रसायन उद्योग नागथेन में तथा लोहा एवं इस्पात उद्योग राउरकेला (ओडिशा) में पाया जाता है। उपर्युक्त प्रश्न में विकल्प (c) सुमेलित नहीं है।

26. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

(केन्द्र)(ऊर्जा)
(a) पत्रातूतापीय
(b) झाकरीजल-विद्युत
(c) कलपक्कमनाभिकीय
(d) कोरबापवन

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या- पतरातू तापीय विद्युत संयंत्र झारखंड राज्य में अवस्थित है। झाकरी (नाथपा झाकरी) जलविद्युत संयंत्र सतलज नदी पर हिमाचल प्रदेश में, कलपक्कम नाभिकीय संयंत्र तमिलनाडु में स्थित है। कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित तापीय परियोजना है। अतः विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है।

27. झरिया कोयला क्षेत्र निम्नलिखित राज्यों में से किसमें अवस्थित है?

Correct Answer: (c) झारखण्ड
Solution:व्याख्या-धनबाद जिले में स्थित झरिया कोयला क्षेत्र झारखंड का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र है। रानीगंज क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में, कोरबा क्षेत्र छत्तीसगढ़ में तथा तालचेर क्षेत्र ओडिशा में प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र है।

28. भारत के शक्ति खण्ड में ऊर्जा स्रोतों के भाग का सही क्रम है-

Correct Answer: (a) तापीय > जलीय > वायु> नाभिक
Solution:व्याख्या- उपरोक्त दिये गये विकल्प में कोई भी विकल्प सही नहीं है। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के नवीन आंकड़ों (31 मई, 2023 तक) के अनुसार कुल संस्थापित क्षमता -
स्रोतउत्पादनकुल उत्पादन में प्रतिशत
ताप (कोयला)
विद्युत
2,05,235 M.W.49.1%
जल विद्युत46,850 M.W.11.2%
नाभिकीय ऊर्जा6780 M.W.1.6%
पवन ऊर्जा43199 M.W.10.3%
बायो ऊर्जा10,248 M.W.2.5%
सौर विद्युत67,821 M.W.16.2%
लघु जल विद्युत4944 M.W.1.2%
कुल 4,17,668 M.W.100%

29. निम्नलिखित देशों में से कौन मध्य अमेरिका में स्थित नहीं है?

Correct Answer: (b) सिएरा लियोन
Solution:व्याख्या- सिएरा लियोन पश्चिम अफ्रीका में अवस्थित है। जिसके उत्तर, उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर-पूर्व में गिनी, दक्षिण-पूर्व में लाइबेरिया और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है, जबकि मैक्सिको की सीमा से लेकर पनामा नहर तक स्थित देशों को मध्य अमेरिकी देश के रूप में जाना जाता है। इसमें निम्न सात देश आते हैं- बेलीज, ग्वाटेमाला, एल सल्वाडोर, होन्डुरास, निकारागुआ, कोस्टारिका तथा पनामा।

30. निम्नलिखित पर्वतों में से कौन सा इटली में अवस्थित है?

Correct Answer: (a) एपीनाइन
Solution:व्याख्या-एपीनाइन पर्वत इटली में स्थित है। आल्पस पर्वत श्रेणी मध्यवर्ती यूरोप में स्थित है। इसका विस्तार फ्रांस, ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं स्विट्जरलैण्ड में है। इसका सर्वोच्च बिंदु माउंट ब्लैंक है, जिसकी ऊँचाई लगभग 4810 मी. है। दिनारिक आल्प्स पर्वत श्रृंखला अल्बानिया, क्रोएशिया, बोस्निया, कोसोवो, मोंटिनेग्रो, सर्बिया और स्लोवानिया में स्थित है। जबकि आल्प्स और जूरा पर्वत स्विट्जरलैण्ड में अवस्थित है। पेरीनीज पर्वत फ्रांस व स्पेन की सीमा बनाता है।