सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

31. निम्नलिखित में से कौन सी विश्व की दूसरी सबसे गहरी तथा सबसे लम्बी झील है?

व्याख्या-झीललंबाई (किमी. में)गहराई
टांगानिका6731470 मी./4820 फीट
बैकाल6361642 मी./5387 फीट
सुपीरियर563563
ग्रेट बियर373446 मी./1463 फीट

 

Correct Answer: (a) टांगानिका झील

32. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) रेण्डियर झील-रूस
Solution:व्याख्या-रेण्डियर झील कनाडा में स्थित है। इसकी गहराई 219 मी. है। कनाडा के अन्य झीलों में विनिपेग, ग्रेटबियर, ग्रेट स्लेव प्रमुख हैं।

33. भारत के निम्नलिखित भौमिकीय शैल क्रमों में से किसमें लौह अयस्क का समृद्ध भण्डार पाया जाता है?

Correct Answer: (d) धारवाड़ क्रम
Solution:व्याख्या- धारवाड़ क्रम की चट्टान अपक्षय व अपरदन से निर्मित प्रथम तलछटी (अवसादी) चट्टान हैं। ये चट्टानें आर्कियन समूह के चट्टानों के अवशेष हैं। इनमें महत्वपूर्ण धातुएं जैसे- लोहा, सोना, ताँबा, जस्ता एवं खनिज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये चट्टानें आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इनका विस्तार कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में है।

34. भारतीय सामाजिक संरचना के मुख्य लक्षण हैं :

1. ग्रामों में अधिक जनसंख्या

2. विभिन्न धर्म

3. विभिन्न जातियाँ

4. निर्धनता

नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

Correct Answer: (a) 1, 2 और 3
Solution:व्याख्या-दिए गए विकल्पों में से ग्रामों में अधिक से अधिक जनसंख्या, विभिन्न धर्म और विभिन्न जातियाँ भारतीय सामाजिक संरचना के मुख्य लक्षण हैं।

35. स्थाई जनसंख्या संरचना के लिए निम्नलिखित में से एक प्रक्रिया का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) स्थिर जन्म दर और मृत्यु दर
Solution:व्याख्या-स्थायी जनसंख्या संरचना की स्थिति में जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों समान, नीची एवं नियंत्रित दर से परिवर्तित होते हैं। जिससे जनसंख्या वृद्धिदर स्थिर बनी रहती है। स्थिर जनसंख्या संरचना विकसित एवं उन्नतशील समाज की जनांकिकीय विशेषता है।

36. निम्नलिखित महाद्वीपों में से किसका सन् 2011 में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम था?

Correct Answer: (a) दक्षिणी अमेरिका
Solution:व्याख्या वर्ष 2011 के अनुसार-
महाद्वीपजनसंख्याजनघनत्त्व
जनघनत्त्व42.7 बिलियन86.7
अफ्रीका1.7 बिलियन32.7
यूरोप.74 बिलियन70
उत्तरी अमेरिका.34 बिलियन22.9
दक्षिण अमेरिका39 बिलियन21.4
ओशेनिया0.4 बिलियन4.25
अंटार्कटिका44900.00

37. जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 24 जुलाई, 2015 के मध्य चलाए गए जनसंख्या से संबंधित अभियान को नाम दिया गया-

Correct Answer: (a) जनसंख्या स्थिरता पखवारा
Solution:व्याख्या-जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 24 जुलाई, 2015 के मध्य चलाए गए जनसंख्या से संबंधित अभियान को 'जनसंख्या स्थिरता पखवारा' नाम दिया गया।

38. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में बाल मृत्यु दर न्यूनतम है?

Correct Answer: (b) केरल
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणना के अनुसार भारत के केरल राज्य में बाल मृत्यु दर न्यूनतम थी। 2011 की जनगणना के अनुसार देश में न्यूनतम् बाल मृत्यु दर नागालैण्ड (7 प्रति हजार), गोवा (9 प्रति हजार) व केरल में (10 प्रति हजार) रही है।

39. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें जनसंख्या का घनत्व उच्चतम है?

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:व्याख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शीर्ष 5 जनघनत्व वाले राज्य : -

बिहार- 1106

पश्चिम बंगाल - 1028

केरल - 860

उत्तर प्रदेश - 829

हरियाणा - 573

40. जनगणना 2011 के अनुसार भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में महिला लिंग अनुपात सर्वाधिक है?

Correct Answer: (d) केरल
Solution:व्याख्या-जनगणना 2011 के अनुसार शीर्ष पांच लिंगानुपात वाले राज्य-

केरल- 1084

तमिलनाडु -996

आंध्र प्रदेश -993

छत्तीसगढ़- 991

मेघालय - 989