सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

1. वाणिज्य विभाग की दीर्घकालीन दृष्टि से भारत को विश्व के व्यापार का मुख्य खिलाड़ी बनाना वर्ष-

Correct Answer: (c) 2020 तक
Solution:व्याख्या-वाणिज्य विभाग की दीर्घकालीन दृष्टि से भारत को 2020 तक विश्व के व्यापार का मुख्य खिलाड़ी बनाना है।

2. भारतीय पेटेण्ट कानून लागू हुआ वर्ष-

Correct Answer: (c) 1972 में
Solution:व्याख्या- भारत में सर्वप्रथम वर्ष 1911 में भारतीय पेटेन्ट और डिजाइन अधिनियम बनाया गया था। पुनः स्वतंत्रता के बाद 1970 में पेटेन्ट अधिनियम बना और इसे वर्ष 1972 में लागू किया गया। इस अधिनियम में पेटेंट (संशोधन) अधिनियम, 2022 और पेटेंट (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा संशोधन किए गए।

3. भारत में 'विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज)' नीति घोषित की गई?

Correct Answer: (a) अप्रैल 2000 में
Solution:व्याख्या- भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) नीति वर्ष 2000 में घोषित की गयी। साथ ही कुछ समय पश्चात् विदेश व्यापार नीति के तहत भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया। नोट - एशिया का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ) वर्ष 1965 में कांडला गुजरात में स्थापित किया गया।

4. वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन स्थित है-

Correct Answer: (b) जेनेवा में
Solution:व्याख्या-विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना 1 जनवरी, 1995 को हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है। इसके वर्तमान महानिदेशक नागोजी ओकोंजा-इवेला अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। ये WTO की प्रथम महिला अध्यक्ष हैं।

5. भारत का कुल माल व्यापार का प्रतिशत जी.डी.पी. 2004-05 में 29.5 प्रतिशत से बढ़कर 2012-13 में कितने प्रतिशत हो गया?

Correct Answer: (c) 45.6
Solution:व्याख्या-भारत का कुल माल व्यापार का प्रतिशत जी.डी.पी. 2004- 05 में 29.5% से बढ़कर 2012-13 में 45.6% हो गया। नोट आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार भारत के लिए GDP रूप में व्यापार का हिस्सा 2021 में 46% और 2022 की पहली छमाही में 50% रहा है। -

6. 2011-12 में भारत का बाह्य व्यापार का आँकड़ा पहुँच गया लगभग :

Correct Answer: (d) रु. 1,01,000 करोड़
Solution:व्याख्या-2011-12 में भारत का वाह्य व्यापार का आँकड़ा 1,01,000 करोड़ तक पहुँच गया। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 में भारत का कुल निर्यात 422.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर तथा आयात 613.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

7. भारत से निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु (कमाडिटी) का निर्यात अधिकतम होता है?

Correct Answer: (b) अभियांत्रिकी माल
Solution:व्याख्या-नियोजन काल में भारत के विदेशी व्यापार के गठन में अनेक संरचनात्मक परिवर्तन हुए हैं। निर्यात में गैर-परंपरागत वस्तुओं का प्रतिशत निरंतर बढ़ा है। परीक्षा काल में दिए गए विकल्पों में से अभियांत्रिकी माल का निर्यात अधिकतम हुआ था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अद्यतन आँकड़ों 2021-22 के अनुसार भारत से निर्यात होने वाली 5 मुख्य निर्यातित (प्रतिशत हिस्सा के रूप में) वस्तुएं हैं-

1. कच्चा तेल एवं पेट्रोलियम उत्पाद

2. मशीनरी और उपकरण

3. धातुओं के उत्पाद

4. परिवहन उपस्कर

5. प्राथमिक एवं अर्धनिर्मित लौह और इस्पात

8. वैज्ञानिकों ने हाल में ही की सहायता से विश्व का सबसे छोटा प्रकाश बल्ब बनाया है।

Correct Answer: (b) ग्रेफीन
Solution:व्याख्या कोलम्बिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ग्रेफीन की सहायता से विश्व का सबसे छोटा प्रकाश बल्ब बनाया है। इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि इससे कारों, इमारतों, सेटेलाइट, स्मार्टफोन और कम्प्यूटर को भी बदलने में मदद मिलेगी।

9. दृश्य वर्णक्रम में सबसे कम तरंग दैर्ध्य वाला रंग है-

Correct Answer: (d) बैंगनी
Solution:व्याख्या- विद्युत चुंबकीय तरंगों के वर्णक्रम में एक हिस्सा जो मानव आँख को दिखाई देता है, दृश्य वर्णक्रम कहलाता है। यह लगभग 400nm से 700nm के बीच होता है। दृश्य वर्णक्रम में बैंगनी रंग का तंरगदैर्ध्य सबसे कम तथा आवृत्ति उच्चतम होती है जबकि लाल रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक तथा आवृत्ति सबसे कम होती है।

10. निम्नलिखित में से कौन सी सदिश राशि है?

Correct Answer: (c) विस्थापन
Solution:व्याख्या-वे राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए दिशा एवं परिमाण दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश राशियाँ कहलाती हैं। अतः बल, वेग, विस्थापन, त्वरण, संवेग और आवेग आदि सदिश राशियाँ हैं।