सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

31. उ.प्र. में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है

Correct Answer: (b) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
Solution:व्याख्या उत्तर प्रदेश में सबसे पुराना विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1887 ई. में हुई थी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना 1916 ई. में, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की स्थापना 1965 ई. में तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 ई. हुई थी।

32. डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैण्डीकैप्ड अवस्थित है-

Correct Answer: (c) कानपुर में
Solution:व्याख्या-डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्‌यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड की स्थापना वर्ष 1997 में कानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से विश्व बैंक की सहायता से की गयी थी।

33. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) गोरखपुर- खेलकुद के सामान बनाने का उद्योग
Solution:व्याख्या गोरखपुर महानगर की अर्थव्यवस्था सेवा उद्योग पर - आधारित है। गोरखपुर हाथ से बुने कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का टेरा कोटा उद्योग अपने उत्पादों के लिए जाना जाता है जबकि खेलकूद के सामान बनाने का उद्योग मुख्यतया मेरठ में अवस्थित है। शेष विकल्प सुमेलित हैं।

34. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए। सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिये कूट से कीजिए :

सूची-1 (उद्योग)सूची-II (केन्द्र)
A. लकड़ी के खिलौने1. मेरठ
B. खेल का समान2. बरेली
C. पीतल की मूर्तियाँ3. वाराणसी
D. दियासलाई4. मथुरा

 

ABCD
(a)1432
(b)3214
(c)2134
(d)3142

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या-सही सुमेलन इस प्रकार है:-
उद्योगकेन्द्र
लकड़ी के खिलौनेवाराणसी
खेल का सामानमेरठ
पीतल की मूर्तियाँमथुरा
दियासलाईबरेली

35. निम्नलिखित में लुप्त अक्षर क्रम से हैं :

LK_NL MN_KM_

Correct Answer: (c) MKLN
Solution:व्याख्या-L KMN'/LK MN/L KMN अतः लुप्त अक्षर = MKLN है।

36. गीता की ओर इंगित करते हुए रमेश ने कहा, 'मैं उनकी माँ के पुत्र का इकलौता पुत्र हूँ।" गीता का रमेश से क्या संबंध है?

Correct Answer: (c) बुआ
Solution:व्याख्या-रक्त सम्बन्ध आरेख निम्न है-

रमेश, गीता के भाई का इकलौता पुत्र है अतः गीता, रमेश की बुआ है।

37. निम्नलिखित को तार्किक क्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर दीजिए :

1. आयत

2. रेखा

3. त्रिभुज

4. बिन्दु

5. कोण

Correct Answer: (b) 4, 2, 5, 3, 1
Solution:व्याख्या-दो बिन्दुओं के मिलने से रेखा बनती है रेखाओं के मिलने से कोण, कोणों के मिलने से त्रिभुज और त्रिभुजों को मिलाकर 'आयत' बनाया जा सकता है।

अतः सही क्रम होगा-

बिन्दु, रेखा, कोण, त्रिभुज, आयात

→4, 2, 5, 3, 1

38. निम्नलिखित में प्रश्नवाचक संज्ञा (?) के स्थान पर कौन सा अक्षर है?

Correct Answer: (a) K
Solution:व्याख्या अंग्रेजी वर्णमाला में क्रम

दूसरे कॉलम में: 4+5=9

9+5=14

तीसरे कॉलम में 8+5=13

13+5=18

इसी तरह पहले कॉलम में :-

1+5=6

6+5-11-K

39. निम्नलिखित में से विजातीय चुनिए :

Correct Answer: (a) AZCX
Solution:

40. 18-9-1977 को रविवार था। एक जोड़े का विवाह इस तिथि को हुआ था। अगले 15 वर्षों में उनके विवाह की वर्षगांठ कितनी बार रविवार को पड़ेगी?

Correct Answer: (b) 2
Solution:व्याख्या-वर्ष 1977 से अगले 15 वर्षों तक का विषम दिन :
वर्ष (Year)विषम दिन (Odd Days)
19781
19791
19802
19811
19821
19831
19842
19851
19861
19871
19882
19891
19901
19911
19922

1983 तक के विषम दिनों का योग

= 7 = 0 विषम दिन

1988 तक के विषम दिनों का योग

= 14 = 0 विषम दिन

अर्थात् 18-9-1977 के जैसा समान दिन वर्ष 1983 और 1988 में होगा। अतः 15 वर्षों में उनके विवाह की वर्षगाँठ 2 बार रविवार को पड़ेगी।