सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 60

51. किस देश ने हाल में विश्व का प्रथम इलेक्ट्रिक यात्री विमान BX-1E बनाया है?

Correct Answer: (d) चीन
Solution:व्याख्या चीन ने हाल में विश्व का प्रथम इलेक्ट्रिक यात्री विमान BX-1E बनाया गया। इस विमान का अधिकतम भार 230 किग्रा. है और यह 3000 मीटर की ऊँचाई पर उड़ सकता है। दो घंटे में चार्ज होने वाला यह विमान अधिकतम 160 किमी./घंटे की रफ्तार से 45 मिनट से एक घंटे तक की उड़ान भर सकता है।

52. भारत के राष्ट्रपति की हाल की स्वीडन यात्रा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. श्री प्रणव मुखर्जी स्वीडन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति थे।

2. उन्होंने स्वीडन की यात्रा जून, 2015 के अन्तिम सप्ताह में वी थी।

3. नगरीय विकास, मध्यम और छोटे आकार के उद्यमों, ध्रुवीय अनुसंधान और चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित छः समझौते हुए।

उपर्युक्त कथनों में कौन से सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 3
Solution:व्याख्या-भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने स्वीडन की यात्रा मई, 2015 के अंतिम सप्ताह में की थी। राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने 31 मई से 4 जून, 2015 तक स्वीडन और बेलारूस की पाँच दिन की यात्रा की थी। भारत के किसी राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की यह पहली यात्रा थी। इस दौरान दोनों देशों के मध्य 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

53. हाल में किस राज्य सरकार द्वारा थर्माकोल की प्लेटो की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?

Correct Answer: (b) झारखण्ड
Solution:व्याख्या-झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में 19 जून, 2015 को थर्माकोल की प्लेटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2019 से सभी प्रकार के पॉलीबैग व प्लास्टिक (डी कम्पोस्ट नहीं हो सकते) तथा थर्माकोल के प्लेटो की ब्रिकी पर प्रतिबन्ध लगाया है।

54. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम शतक बनाया?

Correct Answer: (c) केदार जाधव
Solution:व्याख्या- प्रश्नकाल के दौरान केदार जाधव ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम शतक बनाया। पुणे के इस दायें हाथ के बल्लेबाज ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अपना पहला शतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 87 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाया।

55. इस वर्ष की भगवान जगन्नाथ की 'नव कलेवर' रथयात्रा सदी है?

Correct Answer: (a) प्रथम
Solution:व्याख्या-इस वर्ष की भगवान जगन्नाथ की 'नव कलेवर' रथयात्रा सदी की प्रथम यात्रा है। नव कलेवर यात्रा जगन्नाथ मंदिरों से जुड़ा एक प्राचीन उत्सव है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन महाराज की पुरानी मूर्तियों को बदलकर नवीन मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं। परम्परानुसार यह तब किया जाता है जब आषाढ़ मास 'अधिकमास' होता है। यह प्रायः 8 वर्ष, 11 वर्ष अथवा 19 वर्ष बाद आता है। वर्ष 2015 की भगवान जगन्नाथ की नव कलेवर यात्रा सदी की पहली रथयात्रा थी, इसके पूर्व रथयात्रा 1996 में सम्पन्न हुई थी।

56. 2015-16 में संघ सरकार के बजट में निम्नलिखित में से कौन सी पेंशन योजना को पुनः आरम्भ किया गया?

Correct Answer: (c) अटल पेंशन योजना
Solution:व्याख्या-2015-16 के संघ सरकार के बजट में अटल पेंशन योजना को पुनः आरंभ किया गया। यह योजना असंगठित क्षेत्र के नागरिकों पर केन्द्रित पेंशन योजना है। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के पश्चात् 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 प्रतिमाह रूपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जायेगा। योजना हेतु आवेदनकर्ता की आयु 18-40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

57. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही (जुलाई 2015) में लोकायुक्त के चयन में मुख्य न्यायाधीश की भूमिका समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है?

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त, 2015 को लोकायुक्त अधिनियम में संशोधन कर सरकार ने तीन सदस्यीय चयन समिति को चार सदस्यीय करते हुए इसमें राज्य के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका समाप्त कर दी गई है अब लोकायुक्त चयन समिति में विधानसभा अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम 1975 में पारित किया गया। प्रथम लोकायुक्त विश्वम्भर दयाल थे तथा वर्तमान लोकायुक्त भूतपूर्व न्यायाधीश संजय मिश्रा को बनाया गया है।

58. किस भारतीय व्यावसायिक बैंक ने सबसे पहले चलती- फिरती ATM सेवा प्रारम्भ की?

Correct Answer: (a) आई सी आई सी आई
Solution:व्याख्या आई सी आई सी आई नामक व्यावसायिक बैंक ने भारत में सर्वप्रथम मोबाइल एटीएम सेवा प्रारंभ की थी।

59. निम्नलिखित में से कौन सा 'सांस्कृतिक विलम्बना' का कारक नहीं है?

Correct Answer: (b) राजनीति
Solution:व्याख्या - समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से संस्कृति दो प्रकार की होती है भौतिक और अभौतिक। जब भौतिक संस्कृति जैसे विज्ञान, तकनीकी विकास, कम्प्यूटर व अन्य संसाधनों में तीव्र गति से विकास होता है परन्तु अभौतिक संस्कृति जैसे हमारे रीति-रिवाज, प्रथाएँ अथवा परम्पराएँ, धर्म, कानून और सामाजिक मान्यताओं में विकास नहीं हो पाता तथा भौतिक संस्कृति, अभौतिक संस्कृति से अधिक तीव्र गति से विकास कर आगे निकल जाती है ऐसी अवस्था आगबर्न के अनुसार "सांस्कृतिक विलम्बना" कहलाती है। सांस्कृतिक विलंबना के जिम्मेदार कारकों में 'राजनीति' की गणना नहीं की जाती है।

60. सन् 2004 की सुनामी द्वारा भारत के निम्न तटों में से कौन सर्वाधिक दुष्प्रभावित हुआ था?

Correct Answer: (c) कोरोमण्डल तट
Solution:व्याख्या- कोरोमण्डल तट का विस्तार भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में आंध्र प्रदेश के काल्स डीवी विदू से तमिलनाडु के केप कमोरिन (कन्याकुमारी) तक है। वर्ष 2004 की सुनामी से यहाँ पर भीषण तबाही हुई थी। 26 दिसम्बर, 2004 को हिन्द महासागर में आये सूनामी ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई थी। कुल 13 प्रभावित देशों में भारत, इण्डोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैण्ड, मालदीव आदि प्रमुख हैं।