सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2014 सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण हल प्रश्न-पत्र

Total Questions: 30

11. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है :

Correct Answer: (c) वे सब प्रकार के दोषों से मुक्त हैं।
Solution:व्याख्या- 'वे सब प्रकार के दोषों से मुक्त हैं।' यह शुद्ध वाक्य है। जबकि 'वे सब प्रकार के दोषों से विहीन हैं।' तथा 'वे सब दोषों से हीन हैं।' वाक्यों में क्रमशः 'विहीन' एवं 'हीन' शब्दों का प्रयोग अनुपयुक्त है। इसी प्रकार 'वे सभी ही दोषों से मुक्त हैं।' वाक्य में 'सभी ही' शब्द का प्रयोग अनुपयुक्त है चूँकि 'सभी सब ही' होता हैं। स्पष्ट है कि 'ही' का प्रयोग अतिरिक्त है। अतः वाक्य त्रुटिपूर्ण है।

12. निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य शुद्ध है :

Correct Answer: (a) पृथ्वीराज चौहान ने यदि राजनीतिक चातुर्य का परिचय दिया होता तो आज भारत का इतिहास कुछ और ही होता।
Solution:व्याख्या - विकल्प (a) में निहित वाक्य शुद्ध है। जबकि 'गिलास ऊपर तक दूध से ठसाठस भरा हुआ था। वाक्य में 'ठसाठस' का प्रयोग अनुपयुक्त है। 'प्रबुद्ध विद्यार्थियों को शिक्षक का केवल संकेत मात्र ही पर्याप्त होता है।' वाक्य में दो शब्द 'केवल' एवं 'मात्र' समानार्थी' हैं। इस तरह वाक्य में केवल या मात्र में से किसी एक शब्द का प्रयोग करना चाहिए। वाक्य 'शिक्षक ने विद्यार्थियों को आतंकवाद के ऊपर निबन्ध लिखने का आदेश दिया।' अशुद्ध है क्योंकि के ऊपर' शब्द का प्रयोग अनुपयुक्त है। इसके स्थान पर 'पर' शब्द प्रयोग होना चाहिए।

13. 'जिसे जानने की इच्छा है'- के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (b) जिज्ञासु
Solution:व्याख्या - जिसे जानने की इच्छा है' के लिए एक शब्द 'जिज्ञासु' होगा। जबकि किसी पर विजय पाने की इच्छा रखने वाला' जिगीषु तथा 'अधिक समय तक जीते रहने को इच्छुक' 'जिजीविषु' एक शब्द होगा।

14. 'जो कठिनाई से समझने योग्य है'- के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) दुर्बोध
Solution:व्याख्या - 'जो कठिनाई से समझने योग्य है' के लिए एक शब्द 'दुर्बोध' है। वाक्यांशों के लिए कुछ शब्द इस प्रकार हैं-

जो गम रहित हो - अगम

जहाँ या जिसके अंदर न जाया जा सके - अगम्य

जो समझने में कठिन हो (भाषा के सम्बन्ध में) - क्लिष्ट

जहाँ जाना कठिन हो - दुर्गम

15. 'जो पृथ्वी से सम्बद्ध है'- वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (d) पार्थिव
Solution:व्याख्या - 'जो पृथ्वी से सम्बद्ध है'-वाक्यांश के लिए एक शब्द 'पार्थिव' है। इस लोक से संबंध रखने वाला 'लौकिक' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

16. 'जो पहले था, पर अब नहीं है' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (c) भूतपूर्व
Solution:व्याख्या- 'जो पहले था, पर अब नहीं है' के लिए एक शब्द-'भूतपूर्व होता है। शेष इस प्रकार हैं-

जो पहले जन्मा हो - पूर्वज

जो निम्न जाति में पैदा हुआ हो- अंत्यज

जो न आया हो - अनागत

17. 'जो कठिनाई से मिलता है' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (a) दुर्लभ
Solution:व्याख्या- 'जो कठिनाई से मिलता है' के लिए एक शब्द 'दुर्लभ' होता है। शेष निम्न प्रकार हैं-

जिसे प्राप्त न किया जा सके - अलभ्य

जो प्राप्त न हो - अप्राप्य

जो उपलब्ध न हो - अनुपलब्ध

18. 'बहुत सी भाषाओं को जानने वाला' के लिए एक शब्द है-

Correct Answer: (a) बहुभाषाविद्
Solution:व्याख्या - 'बहुत सी भाषाओं को जानने वाला' के लिए एक शब्द 'बहु भाषाविद्' है। शेष विकल्प असंगत हैं।

19. 'ढीठ' का तत्सम रूप है-

Correct Answer: (b) धृष्ट
Solution:व्याख्या - 'ढीठ' का तत्सम रूप 'धृष्ट' होता है।

20. निम्न शब्दों में कौन सा शब्द तत्सम नहीं है?

Correct Answer: (d) कपूर
Solution:व्याख्या - 'कपूर' तत्सम शब्द नहीं है। यह तद्भव शब्द है। 'कपूर' का तत्सम शब्द 'कर्पूर' होता है। 'मृत्तिका' का तद्भव 'मिट्टी' एवं 'कपाट' का तद्भव 'किवाड़' है।