सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2014 सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण हल प्रश्न-पत्र

Total Questions: 30

21. निम्न में से कौन सा शब्द तद्भव है?

Correct Answer: (a) कोयल
Solution:व्याख्या- 'कोयल' शब्द तद्भव है जिसका तत्सम 'कोकिल' होता है। जबकि 'आश्चर्य' का तद्भव 'अचरज', 'उज्ज्वल' का तद्भव 'उजाला' तथा 'कंटक' का तद्भव 'काँटा' होता है।

22. 'अट्टालिका' का तद्भव रूप है-

Correct Answer: (d) अटारी
Solution:व्याख्या- 'अट्टालिका' की तद्भव रूप 'अटारी' है। शेष विकल्प असंगत हैं।

23. निम्न में कौन-सा शब्द तद्भव है?

Correct Answer: (c) तीन
Solution:व्याख्या- 'तीन' शब्द तद्भव है। इसका तत्सम रूप 'त्रीणि' होता है। शेष तत्सम शब्द हैं। जल, नग्न एवं भ्रमर का तद्भव क्रमशः पानी, नंगा तथा भौंरा होता है।

24. 'कर्पट' का तद्भव रूप है-

Correct Answer: (b) कपड़ा
Solution:व्याख्या - 'कर्पट' का तद्भव रूप कपड़ा होता है, जबकि कपूर का तत्सम रूप कर्पूर होगा। शेष विकल्प असंगत हैं।

25. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विशेषण है?

Correct Answer: (a) बनारसी
Solution:व्याख्या- 'वनारसी' शब्द विशेषण है। जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाते है उन्हें विशेषण कहते हैं। उदाहरणार्थ- राधा बनारसी साड़ी पहनी है। यहाँ 'साड़ी' विशेष्य की बनारसी विशेषण के द्वारा विशेषता बतलायी जा रही है।

26. जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे कहते हैं-

Correct Answer: (b) विशेषण
Solution:व्याख्या - जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे 'विशेषण' कहते हैं। उदाहरण-घोड़ा दौड़ रहा है। यहाँ 'घोड़ा' शब्द समस्त घोड़ा जाति का बोध करा रहा है। जबकि एक घोड़ा दौड़ रहा है। यहाँ 'एक' संख्या वाचक विशेषण है। जो घोड़ा (संज्ञा) की व्याप्ति को मर्यादित कर रहा है।

27. 'रमेश की पुस्तक पुरानी है'- इस वाक्य में 'पुस्तक' शब्द है

Correct Answer: (a) विशेष्य
Solution:व्याख्या - रमेश की पुस्तक पुरानी है' वाक्य में पुस्तक शब्द 'विशेष्य' है। जिस संज्ञा शब्द की विशेषण द्वारा विशेषता बतलायी जाती है उसे विशेष्य कहते हैं।

28. 'उस ग्रंथ में 500 पृष्ठ हैं'- इस वाक्य में 'उस' शब्द है-

Correct Answer: (c) संकेतवाचक विशेषण
Solution:व्याख्या- 'उस ग्रंथ में 500 पृष्ठ हैं' वाक्य में 'उस' शब्द में संकेतवाचत्र विशेषण है। यह सार्वनामिक विशेषण का भाग है। पुरुषवाचक या निजवाचक सर्वनामों को छोड़कर अन्य सर्वनाम जब किसी संज्ञा की विशेषता बतलाएँ तो उन्हें 'सार्वनामिक विशेषण' कहते हैं।

29. 'यह चाँदी खोटी सी दिखती है'-इस वाक्य में खोटी सी' विशेषण का प्रकार है-

Correct Answer: (a) गुणवाचक विशेषण
Solution:व्याख्या- 'यह चाँदी खोटी सी दिखती है' वाक्य में 'खोटी सी' 'गुणवाचक विशेषण' का प्रकार है। जिस विशेषण से किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण-दोष, रुप-रंग, आकार-प्रकार, सम्बन्ध, दशा आदि का पता चले, उसे गुणवाचक विशेषण' कहते हैं।

30. 'दनामोल' में किस प्रकार का विशेषण है?

Correct Answer: (b) अपूर्णांकबोधक
Solution:व्याख्या - 'दनामोल' में अपूर्णांकबोधक विशेषण है।