सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, सामान्य हिन्दी (24.04.2022)Total Questions: 301. निम्नलिखित में कौन सा वाक्य अशुद्ध है?(a) इसका तात्कालिक प्रभाव पड़ा।(b) पत्र किसके नाम पर लिखा गया है।(c) एक रुपये में कितने पैसे होते हैं?(d) भारत एक समृद्धिशाली देश है।Correct Answer: (b) पत्र किसके नाम पर लिखा गया है।Solution:'पत्र किसके नाम पर लिखा गया है' वाक्य अशुद्ध है। इसका शुद्ध रूप - 'पत्र किसके नाम लिखा गया है' होगा। शेष वाक्य शुद्ध हैं।2. इनमें से विलोम शब्दों का गलत युग्म है-(a) आविर्भाव - विभाव(b) अपराधी - निरपराध(c) उन्मूलन - रोपण(d) विहित - निषिद्धCorrect Answer: (a) आविर्भाव - विभावSolution:दिए गए विलोम शब्द युग्मों में 'आविर्भाव - विभाव' युग्म गलत है। आविर्भाव का विलोम तिरोभाव होगा न कि विभाव।3. तत्सम और उसके तद्भव रूप की दृष्टि से नीचे लिखे विकल्पों में कौन-सा विकल्प गलत है?(a) आर्द्रक - गीला(b) आदित्यवार - इतवार(c) उद्गलन - उगलना(d) उद्घाटन - उघाड़नाCorrect Answer: (a) आर्द्रक - गीलाSolution:दिए गए तत्सम और तद्भव युग्मों में 'आर्द्रक - गीला' युग्म गलत है। 'आर्द्रक' का तद्भव 'अदरक' होगा जबकि 'गीला', 'आर्द्र' का तद्भव है।4. निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?(a) मेरे लिए ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।(b) व्यायाम करना चाहिए जिससे कि स्वस्थ रहें।(c) एक-एक करके सभी मर गए।(d) तुम्हारा यह कहना मेरे लिए बड़ी बात होगी।Correct Answer: (d) तुम्हारा यह कहना मेरे लिए बड़ी बात होगी।Solution:दिए गए सभी वाक्य अशुद्ध है, इनका शुद्ध रूप निम्न हैं-अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्यमेरे लिए ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।मेरे लिए बर्फ और आग लाओ।व्यायाम करना चाहिए जिससे कि स्वस्थ रहें।व्यायाम करना चाहिए ताकि स्वस्थ रहें।एक-एक करके सभी मर गए।एक-एक कर सभी मर गए।5. निम्नलिखित में एक तथ्य गलत है-(a) विशेषण से संज्ञा की व्याप्ति परिमित हो जाती है।(b) जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है, उसे विशेषण कहते हैं।(c) प्रयोग की स्थिति के आधार पर 'अंकित' शब्द विशेषण और विशेष्य दोनों है।(d) विशेषण शब्द सदैव विशेष्य के पहले प्रयुक्त होता है, विशेष्य के बाद कभी प्रयुक्त नहीं होता।Correct Answer: (d) विशेषण शब्द सदैव विशेष्य के पहले प्रयुक्त होता है, विशेष्य के बाद कभी प्रयुक्त नहीं होता।Solution:वाक्य में विशेषण का प्रयोग दो प्रकार से होता है-कभी विशेषण विशेष्य के पहले प्रयुक्त होता है और कभी विशेष्य के बाद। जब विशेषण विशेष्य से पहले प्रयुक्त होता है तो उसे उद्देश्य- विशेषण या विशेषण-विशेष्य कहते हैं और जब विशेषण विशेष्य के बाद प्रयुक्त होता है तो उसे विधेय-विशेषण कहते हैं। अतः विकल्प (d) गलत है।6. संख्यावाचक विशेषण 'चौगुना' इनमें से है-(a) क्रमवाचक विशेषण(b) आवृत्तिवाचक विशेषण(c) गणनावचक विशेषण(d) समुदायवाचक विशेषणCorrect Answer: (b) आवृत्तिवाचक विशेषणSolution:'चौगुना' आवृत्तिवाचक विशेषण है, जो कि संख्यावाचक विशेषण का एक प्रकार है।क्रमवाचक विशेषण - पहला, दूसरा, तीसरा।गणनावचक विशेषण - एक, दो, तीन।समुदायवाचक विशेषण - दोनों, तीनों, चारों।7. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द मूल रूप से विशेषण है?(a) पतला(b) अर्थ(c) परिवार(d) परलोकCorrect Answer: (a) पतलाSolution:'पतला' शब्द गुणवाचक विशेषण है। जबकि अन्य सभी विशेष्य है, जिनका विशेषण निम्न है-विशेष्यविशेषणअर्थआर्थिकपरिवारपारिवारिकपरलोकपारलौकिक8. इनमें से विशेषण शब्द नहीं है-(a) अकूत(b) अकर्ण(c) अचार(d) अचंडCorrect Answer: (c) अचारSolution:दिए गए शब्दों में 'अचार' शब्द विशेषण न होकर विशेष्य है इसका विशेषण 'अचारी' होगा।9. 'अनेक शब्दों के लिए एक शब्द' के नीचे लिखे विकल्पों में कौन-सा विकल्प गलत है?(a) जंगल की आग - दावानल(b) समुद्र की आग - बड़वानल(c) पेट की आग - जठराग्नि(d) आदि से अन्त तक - अनंतCorrect Answer: (d) आदि से अन्त तक - अनंतSolution:वाक्यांश 'आदि से अन्त तक' के लिए एक शब्द 'आद्योपान्त' होगा। 'अनंत' शब्द 'जिसका अन्त न हो' के स्थान पर प्रयुक्त होता है।10. 'अपनी विवाहिता स्त्री से उत्पन्न पुत्र' - इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है-(a) जरायुज(b) जारज(c) दत्तक(d) औरसCorrect Answer: (d) औरसSolution:वाक्यांश 'अपनी विवाहिता स्त्री से उत्पन्न पुत्र' के लिए एक शब्द 'औरस' होगा।जरायुज - शिशु/जीव जो खेड़ी में लिपटा हुआ पैदा हो।जारज - उपपति/गैर पुरुष से उत्पन्न पुत्र।दत्तक - उत्तराधिकार के लिए गोद लिया गया पुत्र।Submit Quiz123Next »