सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2021, सामान्य हिन्दी (24.04.2022)Total Questions: 3011. 'आवाँ' का तत्सम रूप होगा-(a) आग(b) अग्नि(c) आव(d) आपाकCorrect Answer: (d) आपाकSolution:'आवाँ' का तत्सम रूप 'आपाक' होगा। दिए गये शब्दों में 'अग्नि' आग का तत्सम रूप है।12. इनमें से 'सरल' शब्द का विलोम नहीं है-(a) विरल(b) वक्र(c) कुटिल(d) कठिनCorrect Answer: (a) विरलSolution:'विरल' शब्द 'सघन' का विलोम होता है न कि 'सरल' का, जबकि अन्य शब्द 'सरल' के विलोम हैं।13. 'जो ज्ञात इतिहास से पहले का हो' के लिए एक शब्द है-(a) अनैतिहासिक(b) ऐतिहासिक(c) प्रागैतिहासिक(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (c) प्रागैतिहासिकSolution:वाक्यांश 'जो ज्ञात इतिहास से पहले का हो' के लिए एक शब्द 'प्रागैतिहासिक' होगा।अनैतिहासिक - जो इतिहास से संबंधित न हो।ऐतिहासिक - जो इतिहास से संबंधित हो।14. 'जो अचानक आँखों से ओझल हो गया हो' - इन अनेक शब्दों के लिए एक शुद्ध शब्द है-(a) अन्तर्ध्यान(b) अन्तरध्यान(c) अन्तर्धान(d) अन्तरधानCorrect Answer: (c) अन्तर्धानSolution:वाक्यांश 'जो अचानक आँखों से ओझल हो गया हो' के लिए शुद्ध शब्द 'अन्तर्धान' होगा।15. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का सही युग्म है-(a) आग्रह - विग्रह(b) गणतन्त्र - लोकतन्त्र(c) आकीर्ण - विकीर्ण(d) थोक - परचूनCorrect Answer: (c) आकीर्ण - विकीर्णSolution:'आकीर्ण विकीर्ण' विलोम शब्द का सही युग्म है। जबकि अन्य शब्दों का सही विलोम युग्म इस प्रकार है-शब्दविलोमआग्रहअनाग्रहगणतंत्रराजतंत्रथोकफुटकरअनुग्रहविग्रह16. निम्नलिखित में से एक अशुद्ध वाक्य है-(a) पूज्यास्पद व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए।(b) दक्षिण भारत के लोग हिन्दीतर भाषी हैं।(c) सुरेखा ने गीत की दो-चार कड़ियाँ गायीं।(d) अब परीक्षा-प्रणाली बदलनी चाहिए।Correct Answer: (a) पूज्यास्पद व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए।Solution:पूज्यास्पद व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए में 'पूज्यास्पद' शब्द की वर्तनी अशुद्ध है इसका शुद्ध रूप 'पूजास्पद' होगा। जबकि शेष वाक्य शुद्ध हैं।17. 'उपत्यका' का विलोम शब्द है-(a) अनुत्यका(b) अधित्यका(c) उचत्यका(d) अपत्यकाCorrect Answer: (b) अधित्यकाSolution:'उपत्यका' का विलोम 'अधित्यका' होगा।18. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?(a) सृष्टी(b) अनधिकार(c) अभ्यंतरिक(d) समुद्रिकCorrect Answer: (b) अनधिकारSolution:'अनधिकार' शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है, जबकि अन्य शब्दों की शुद्ध वर्तनी निम्नलिखित है-अशुद्धशुद्धसृष्टीसृष्टिअभ्यंतरिकआभ्यांतरिकसमुद्रिकसामुद्रिक19. 'जो बायें हाथ से सधा हुआ है' के लिए एक शब्द है-(a) सव्यसाची(b) वामपंथी(c) वज्रपाणि(d) वीणापाणिCorrect Answer: (a) सव्यसाचीSolution:वाक्यांश 'जो बायें हाथ से सधा हुआ है' के लिए एक शब्द 'सव्यसाची' होगा।वामपंथी - साम्यवादी विचारधारा का व्यक्ति।वज्रपाणि - जिसके हाथ में वज्र रहता है।वीणापाणि - जिसके हाथ में वीणा रहती हो।20. इनमें से तत्सम - तद्भव का एक शब्द युग्म अशुद्ध है, वह है-(a) इच्छिका - छाछ(b) ईख - इक्खु(c) उद्वर्तन - उबटन(d) गोमय - गोबर(e) (a) & (b)Correct Answer: (e) (a) & (b)Solution:'छाछ' का तत्सम 'छच्छिका' होता है न कि 'इच्छिका' तथा 'ईख' या तत्सम 'इक्षु' होता है न कि इक्खु। अतः दोनों ही विकल्प अशुद्ध हैं।Submit Quiz« Previous123Next »