सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

11. शिवाजी ने 'पुरन्दर की सन्धि' (1665 ई.) निम्नलिखित में से किस मुगल सेनानायक के साथ हस्ताक्षरित की थी?

Correct Answer: (b) जय सिंह
Solution:व्याख्या - औरंगजेब ने जयसिंह प्रथम को शिवाजी के विरुद्ध भेजा। जयसिंह ने उसे पराजित कर वर्ष 1665 में पुरन्दर की सन्धि करने के लिए विवश कर दिया। पुरन्दर की सन्धि के फलस्वरूप शिवाजी को अपने 35 में से 23 (चार लाख हूण प्रतिवर्ष आय वाले) किले मुगलों को सौंपने पड़े तथा बीजापुर के खिलाफ मुगलों की सहायता करने का वचन देना पड़ा। शिवाजी के पुत्र शम्भाजी को मुगल दरबार में 5000 का मनसब दिया गया। पुरन्दर की सन्धि जयसिंह प्रथम की व्यक्तिगत विजय थी।

12. सूची-1 से को सूची-II सुमेलित कीजिये और सूचियों नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये:

सूची-Iसूची-II
A. बाबर1. जामा मस्जिद (संभल)
B. हुमायूं2. दीन पनाह
C. अकबर3. जहांगीरी महल
D. जहांगीर4. एत्माद-उद-दौला का मकबरा

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)3412
(d)2143

 

 

Correct Answer: (a)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है- • बाबर जामा मस्जिद (संभल) • - हुमायूँ - दीन पनाह (नई दिल्ली) अकबर जहाँगीरी महल (आंगरा) • जहांगीर - एत्माद-उद्-दौला का मकबरा (आगरा)।

13. निम्नलिखित में से किसने भारत सरकार अधिनियम, 1935 को "गुलामी का अधिकार पत्र" कहा था?

Correct Answer: (a) जवाहरलाल नेहरू
Solution:व्याख्या - पं. जवाहरलाल नेहरू ने 1935 के अधिनियम को वासना - का अधिकार पत्र कहा। उन्होंने इस अधिनियम को एक ऐसी कार बताया जिसमें ब्रेक अनेक हैं लेकिन इंजन कोई नहीं। जिन्ना ने इस अधिनियम के बारे में कहा कि यह पूर्णतः सड़ा हुआ, मूल रूप से बुरा और बिल्कुल अस्वीकृत है। सी. राजगोपालाचारी ने इसे द्वैध शासन से भी बुरा कहा।

14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1885 में महासचिव कौन था?

Correct Answer: (a) ए. ओ. ह्यूम
Solution:व्याख्या - एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम ने 1884 ई. में भारतीय राष्ट्रीय संघ की स्थापना की थी, जिसका प्रथम अधिवेशन 28 दिसम्बर, 1885 को मुम्बई (बम्बई) स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया था। इसी अधिवेशन में. दादा भाई नौरोजी के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महासचिव एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम तथा प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे।

15. वी.डी. सावरकर द्वारा स्थापित गुप्त संगठन का नाम क्या था?

Correct Answer: (d) अभिनव भारत
Solution:व्याख्या - महाराष्ट्र में विनायक दामोदर सावरकर ने 1904 ई. में अभिनव भारत नामक संस्था की स्थापना की। विनायक दामोदर सावरकर और उनके भाई गणेश दामोदर सावरकर द्वारा स्थापित यह एक गुप्त संस्था थी। यह संस्था शुरुआत में मित्रमेला के रूप में नासिक में स्थापित की गयी थी। जो सशस्त्र विद्रोह के माध्यम से ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने में विश्वास रखती थी।

16. डेकन एजूकेशनल सोसाइटी की स्थापना से कौन सम्बन्धित था?

Correct Answer: (c) बी. जी. तिलक
Solution:व्याख्या - 1880 में लोकमान्य तिलक, एम. वी. नामजोशी तथा वी. के. चिपलनकर ने शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के लिए पूणे में 'न्यू इंग्लिश स्कूल' की शुरुआत की। आगे चलकर इसमें वी.एस. आप्टे, जी.जी. अगरकर, वी. वी. केलकर, एम. एस. गोले तथा एन. के. धरप भी सहयोगी के रूप में शामिल हुए। शिक्षा को स्थायित्व प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर 1884 को दक्कन एजुकेशन सोसाइटी का गठन किया गया । न्यू इंग्लिश स्कूल को इस सोसाइटी के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। बाद में एम.जी. रानाडे भी इसमें शामिल हुए। रानाडे संस्थापक सदस्य नहीं थे।

17. भारतीय ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?

Correct Answer: (d) केशव चन्द्र सेन ने
Solution:व्याख्या - ब्रह्म समाज की स्थापना 20 अगस्त, 1828 ई. को राजा राममोहन राय तथा द्वारिका नाथ टैगोर द्वारा की गयी थी। ब्रह्म समाज के विचारों को लेकर 1865 ई. में केशव चन्द्रसेन व देवेन्द्र नाथ टैगोर के मध्य विवाद हुआ, जिसके कारण 1866 ई. में केशव चन्द्र सेन ने आदि ब्रह्म समाज की स्थापना की, बाद में यही "भारतीय ब्रह्म समाज' कहलाया।

18. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के साथ अरुणा आसफ अली जुड़ी थीं?

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो आन्दोलन
Solution:व्याख्या - 14 जुलाई, 1942 को वर्धा में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। 7-8 अगस्त, 1942 को मुम्बई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई। 8 अगस्त की बैठक में वर्धा प्रस्ताव की पुष्टि कर दी गई। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की अन्तिम महान लड़ाई भी माना जाता है। इस आन्दोलन से अरुणा आसफ अली जुड़ी थीं।

19. कथन :

कथन (A): कांग्रेस ने साइमन कमीशन का बहिष्कार किया था।

कारण (R) : साइमन कमीशन में एक भी सदस्य भारतीय नहीं था।

सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके कीजिये :

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:व्याख्या 1919 के भारत शासन अधिनियम में कहा गया था कि अधिनियम के पारित होने के दस वर्ष बाद एक संवैधानिक आयोग की नियुक्ति की जायेगी जो इस बात की जांच करेगा कि अधिनियम व्यवहार में कहां तक सफल रहा है तथा भारत उत्तरदायी शासन की दिशा में कहां तक प्रगति करने की स्थिति में है। आयोग की नियुक्ति दस वर्ष बाद की जानी थी लेकिन ब्रिटेन की तत्कालीन सरकार ने दो वर्ष पूर्व ही 8 नवंबर, 1927 को साइमन कमीशन की नियुक्ति कर दी। साइमन की अध्यक्षता में गठित आयोग में कुल सात सदस्य थे चूंकि इसके सभी सदस्य अंग्रेज थे इसलिए कांग्रेसियों ने इसे श्वेत कमीशन कहा। 11 दिसम्बर, 1927 को मद्रास में हुए एक कांग्रेस अधिवेशन में आयोग में एक भी भारतीय सदस्य को न नियुक्त किये जाने के कारण इसके बहिष्कार का निर्णय लिया गया। 3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन बंबई पहुंचा।

20. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1946 में मेरठ में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

Correct Answer: (a) जे. बी. कृपलानी
Solution:व्याख्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चौवनवां अधिवेशन 23-24 - नवम्बर, 1946 को मेरठ में सम्पन्न हुआ इसकी अध्यक्षता आचार्य जे. बी. कृपलानी ने की थी। आजादी के समय यही कांग्रेस के अध्यक्ष थे।