सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

21. निम्नलिखित में से कौन एक कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है?

Correct Answer: (c) तेल
Solution:व्याख्या - कृष्णा प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी बड़ी नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर के निकट से निकलकर दक्षिण-पूर्व दिशा में 1400 किमी. की लम्बाई में बहती है। कोयना, वर्णा, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालप्रभा, भीमा, तुंगभद्रा और मूसी आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।  जबकि तेल नदी रायपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य देवभोग विकासखण्ड में बहती है। यह महानदी की सहायक नदी है, जो सोनपुर या सुबर्नपुर में एक-दूसरे से मिलती है।

22. निम्नलिखित स्थानों में से कहां पर आर्द्र जलवायु का अनुभव होता है?

1. अहमदाबाद

2. कोच्चि

3. लुधियाना

4. तेजपुर

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :

Correct Answer: (d) केवल 2 तथा 4
Solution:व्याख्या -कोचीन और तेजपुर में अधिक आर्द्र जलवायु का अनुभव होता है क्योंकि यहाँ वर्षा अधिक होती है।

23. 'इन्डियन ब्यूरो ऑफ माइन्स' का मुख्यालय अवस्थित है-

Correct Answer: (c) नागपुर में
Solution:व्याख्या - इण्डियन ब्यूरो ऑफ माइन्स का मुख्यालय नागपुर में है। इसकी स्थापना 1 मार्च 1948 को की गई थी। यह भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है।

24. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये

सूची-I (List-I)सूची-II
A. उकाई1. झारखण्ड
B. पत्रातू2. गुजरात
C. पेंच3. महाराष्ट्र
D. डभोल
4. मध्य प्रदेश

 

ABCD
(a)4231
(b)2143
(c)3214
(d)1342

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है -
सूची-I (List-I)सूची-II (List-II)
उकाईगुजरात
पत्रातूझारखण्ड
पेंचमध्य प्रदेश
डभोलमहाराष्ट्र

25. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये :

सूची-1 (केन्द्र)सूची-II (उद्योग)
A. कनकीनारा1. कालीन
B. विरुधनगर2. जूट
C. चन्ना पटना3. सूती वस्त्र
D. भदोही4. रेशम

 

ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)4321
(d)3214

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या - सही सुमेलन है-
केन्द्रउद्योग
कनकीनाराजूट
विरुधनगरचन्ना पटना
भदोहीसूती वस्त्र
रेशमकालीन

26. निम्नलिखित में से कहां तेल शोधक कारखाना नहीं है?

Correct Answer: (c) हटिया
Solution:व्याख्या - देश में कुल 23 (18 रिफायनरी सार्वजनिक क्षेत्र में, 2 रिफायनरी संयुक्त उपक्रम के तहत तथा 3 रिफायनरी निजी क्षेत्र रिफायनरियों की स्थापना की गयी है। प्रश्नानुसार हटिया में कोई तेलशोधक कारखाना नहीं है। यह राँची जिले में स्थित एक छोटा कस्बा है।

27. भारत के दो शीर्षस्थ बॉक्साइट उत्पादक राज्य हैं-

Correct Answer: (b) गुजरात एवं ओडिशा
Solution:व्याख्या बॉक्साइट टर्शियरी युग में निर्मित लैटेराइट शैलों से - सम्बद्ध है जो एल्युमिनियम का आक्साइड है। यह अवशिष्ट अपक्षय का प्रतिफल है जिससे सिलिका का निक्षालन होता है। इंडियन मिनरल ईयर बुक 2021 के अनुसार देश के चार शीर्ष बाक्साइट उत्पादक राज्य क्रमशः हैं ओडिशा (76.42%), गुजरात (7.35%), - झारखंड (7.34%), छत्तीसगढ़ (3.51%)।

28. कार्यान्वित किए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारे मिलते हैं-

Correct Answer: (c) झांसी में
Solution:व्याख्या – राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारे झांसी में मिलते हैं। उत्तर-दक्षिण गलियारे (श्रीनगर-कन्याकुमारी) की लंबाई 4000 किमी. तथा पूर्व -पश्चिम गलियारे (सिलचर-पोरबंदर) की लंबाई 3300 किमी. है।

29. यदि इंग्लैण्ड में एक क्रिकेट कमेन्ट्री 10 बजे पूर्वाह्म (जी.एम.टी.) से शुरू होती है, तो उसे भारत में भारतीय समयानुसार कितने बजे से सुनी जा सकती है?

Correct Answer: (c) 3:30 बजे अपराह्न से
Solution:व्याख्या - इंग्लैण्ड में क्रिकेट कमेन्ट्री का प्रारम्भ 10 बजे पूर्वाह्न 10 चूँकि भारत, पूर्वी देशान्तर 82 पर अवस्थित है जबकि समय को 2 एक देशांतर खिसकने में 4 मिनट का समय लगता है। अतः समय का अन्तराल होगा- 210 82×4=330 मिनट 2 = 5 - घण्टा 5 2 इसलिए, भारत में यह 3:30 बजे अपराह्न से सुनी जायेगी।

30. निम्नलिखित में से कौन सा देश अपने कुल निर्यात से प्राप्त धन का लगभग दो-तिहाई चावल के व्यापार से प्राप्त करता है?

Correct Answer: (d) म्यांमार
Solution:व्याख्या- कुछ दशक पहले म्यांमार अपने कुल निर्यात से प्राप्त धन का लगभग दो-तिहाई चावल से प्राप्त करता था। वर्तमान में भारत विश्व का सर्वाधिक चावल निर्यातक देश है। अन्य प्रमुख चावल निर्यातक देश थाईलैण्ड, वियतनाम, पाकिस्तान, सं.रा. अमेरिका, चीन तथा म्यांमार हैं।