सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

31. अफ्रीका में सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश है-

Correct Answer: (b) जाम्बिया
Solution:व्याख्या - संसार में प्रागैतिहासिक काल से ही तांबे का प्रयोग हो रहा - है। इसको टिन में मिश्रित करने पर कॉस्य (काँसा) तथा जस्ते में मिलाने पर पीतल बनता है। तांबे का प्रयोग विद्युत उद्योगों तथा बर्तन बनाने में अधिकांशतः होता है। विश्व में सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश चिली है। प्रश्नकाल के दौरान अफ्रीका में सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश जाम्बिया था। जबकि इंडियन मिनरल ईयरबुक 2021 के अनुसार अफ्रीका का सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य है।

32. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (a) बोलीविया - टिन
Solution:व्याख्या - प्रश्नगत युग्मों में भंडारण अथवा उत्पादन के संबंध में किसी भी स्पष्ट क्रम का अभाव है। अतः प्रश्नगत युग्मों में एक से अधिक विकल्प सुमेलित नहीं हैं। वर्तमान में इंडियन मिनरल ईयर बुक 2021 के अनुसार, टिन भंडारण एवं उत्पादन में बोलिविया का छठां स्थान है। ब्राजील का लौह अयस्क भंडारण की दृष्टि से दूसरा तथा उत्पादन की दृष्टि से तीसरा स्थान है। मेक्सिको का चाँदी के उत्पादन में अग्रणी स्थान है। इसके अलावा शोरा उत्पादन में चिली तथा पेरू का प्रमुख स्थान है।

33. किस देश में बाजार आधारित लौह एवं इस्पात के कारखानें हैं?

Correct Answer: (c) जापान में
Solution:व्याख्या जापान में बाजार आधारित लौह एवं इस्पात के कारखाने पाये - जाते हैं। यवाटा में जापान का पहला लौह एवं इस्पात का कारखाना खुला था। देश की माँग के अनुरुप कच्चे लोहे एवं कोयले का भंडार नहीं होने के कारण जापान को इसका आयात करना पड़ता है।

34. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है?

Correct Answer: (d) जापान
Solution:व्याख्या- जापान में उसके भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक लगभग 67% वनाच्छादित है, जबकि वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत के भू-भाग का 24.62% हिस्सा वनों एवं पेड़ों से घिरा हैं जो विश्व के कुल भू-भाग का केवल 2.4% है। भारत वन क्षेत्रफल के संदर्भ में शीर्ष 10 देशों में शामिल है।

35. 2011 जनगणना के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या का कितना प्रतिशत उत्तर प्रदेश में रहता है?

Correct Answer: (d) लगभग 16%
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़े के अनुसार भारत की जनसंख्या का 16.49% प्रतिशत उत्तर प्रदेश में रहता है, जबकि 30 अप्रैल, 2013 को जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े जारी किये गये। इसके अनुसार भारत की जनसंख्या का 16.51% उत्तर प्रदेश में रहता है।

36. जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के आधार पर निम्नलिखित राज्यों को साक्षरता प्रतिशत के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये और नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :

1. नगालैण्ड

2. हिमाचल प्रदेश

3. सिक्किम

4. त्रिपुरा

Correct Answer: (c) 4, 2, 3, 1
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार निम्न राज्यों का साक्षरता प्रतिशत अवरोही क्रम में निम्नवत् है- त्रिपुरा (87.75%), हिमाचल प्रदेश (83.78%), सिक्किम (82.20%) तथा नगालैण्ड (80.11%)। जबकि 30 अप्रैल, 2013 को जारी जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार राज्यों का साक्षरता प्रतिशत अवरोही क्रम में क्रमशः निम्नवत् है- त्रिपुरा (87.20%), हिमाचल प्रदेश (82.80%), सिक्किम (81.40%) तथा नगालैण्ड (79.60%) है।

37. जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसका जनसंख्या घनत्व 100 से कम है?

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारत का जनघनत्व 382 है। प्रश्नानुसार सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य मिजोरम है जिसका जनघनत्व 52 है, जबकि 30 अप्रैल, 2013 को जारी जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत का जनघनत्व 382 है जिसमें मिजोरम (52), मेघालय (132), नगालैण्ड (119) तथा मणिपुर (115) है।

38. हर वर्ष जनसंख्या दिवस मनाया जाता है

Correct Answer: (d) जुलाई ।। को
Solution:व्याख्या -11 जुलाई 1987 को विश्व जनसंख्या 5 अरब के आँकड़े - को पार कर गयी थी। तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा 1989 में विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना की गई।

39. जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या में स्त्रियों का प्रतिशत कितना है?

Correct Answer: (b) 48.46
Solution:व्याख्या - जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1210193422 है जिसमें महिलाओं की जनसंख्या 586469174 है जो प्रतिशत रूप में 48.46% होगा। 30 अप्रैल, 2013 को जारी जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1210569573 है जिसमें महिलाओं की जनसंख्या 587447730 है जो प्रतिशत रूप में 48.52% होगा।

40. जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या का 2001-11 के दौरान दशकीय वृद्धि दर थी :

Correct Answer: (d) 20.09%
Solution:व्याख्या- जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 20.09% थी। 30 अप्रैल 2013 को जारी जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की दशकीय वृद्धि दर 20.2% थी।