सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

1. डंकल का नाम निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

Correct Answer: (b) गैट से
Solution:व्याख्या - गैट वार्ता में गतिरोध हो जाने पर दिसंबर, 1990 में ब्रुसेल्स में वार्ता भंग हो गई। दिसंबर, 1991 में गैट के तत्कालीन महानिदेशक ऑर्थर डंकल ने उरुग्वे दौर का एक अंतिम प्रारूप, जो 'डंकल प्रारूप' कहलाया प्रस्तुत किया। बाद में इस 'डंकल ड्रॉफ्ट' को देशों द्वारा संशोधन के साथ स्वीकार किया गया और विश्व व्यापार संगठन की नींव पड़ी।

2. निम्नलिखित में से किसे 1500° सेल्सियस से अधिक ताप मापन हेतु प्रयोग में लाया जा सकता है?

Correct Answer: (d) पायरोमीटर
Solution:व्याख्या - पाइरोमीटर का प्रयोग अति उच्च तापमान को मापने के - लिए किया जाता है। इसकी सहायता से अत्यन्त दूर स्थित वस्तुओं के तापमान को भी मापा जाता है।

3. जल में वायु का एक बुलबुला कार्य करता है-

Correct Answer: (b) एक अवतल लेंस जैसा
Solution:व्याख्या जल में वायु का बुलबुला अवतल लेन्स की भांति कार्य करता है।

4. टेलीविजन प्रसारणों में श्रव्य संकेतों को प्रेषित करने के लिए प्रयुक्त तकनीक है-

Correct Answer: (c) आवृत्ति आरोपण
Solution:व्याख्या - टेलीविजन या दूरदर्शन प्रसारणों में श्रव्य संकेतों को प्रेषित करने के लिए आवृत्ति माडुलन तकनीक का प्रयोग किया जाता है। श्रव्य / वीडियो संकेतों को एक स्थान से सभी दिशाओं में या किसी एक दिशा में फैलना प्रसारण कहलाता है। दूरस्थ स्थानों पर इन संकेतों को उपयुक्त विधि से ग्रहण किया जाता है एवं आवश्यक परिवर्तनों (प्रवर्धन, डी-मॉडुलेशन आदि) के बाद कोई श्रव्य या वीडियो प्राप्त होता है।

5. ट्यूमर संसूचित करने में प्रयुक्त रेडियो समस्थानिक है-

Correct Answer: (a) As-74 (आर्सेनिक-74)
Solution:व्याख्या - कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि को कैंसर कहते हैं। रेडियोधर्मी पदार्थों जैसे रेडियम, प्लूटोनियम इत्यादि से हड्डी का कैन्सर होता है। कैन्सर से शरीर के किसी भाग में दर्द न करने वाला पिण्ड बन जाता है। कैन्सर का उपचार एन्टीबायोटिक्स, एल्केलायड्स के प्रयोग से रेडियोधर्मी लेजर किरणों से शल्य चिकित्सा करके या बोन मेरो का प्रत्यारोपण करके किया जाता है। As-74 ट्यूमर एवं CO-60 का उपयोग कैंसर के परीक्षण एवं चिकित्सा में किया जाता है।

6. निम्नलिखित विटामिनों में से कौन सा किसी स्वप्न को पर्याप्त अवधि तक याद रखने में सहायक होता है?

Correct Answer: (c) विटामिन B-6
Solution:व्याख्या - विटामिन B-6 स्वप्न को पर्याप्त अवधि तक याद रखने में सहायक होता है। यह सपनों के रंग, स्पष्टता और गंभीरता को प्रभावित नहीं करता है विटामिन B-6 का मुख्य स्रोत मांस, मंछली, अंडा व डेयरी उत्पाद हैं।

7. जोन्स साल्क किसकी खोज के लिए जाने जाते हैं?

Correct Answer: (c) पोलियो का टीका
Solution:व्याख्या - पोलियो रोग निस्यन्दी विषाणु के कारण होता है। इस रोग का प्रभाव केन्द्रीय नाड़ी संस्थान पर होता है तथा रीढ़ की हड्डी और आंत की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। यह प्रायः बच्चों को होता है। शरीर इससे बचने के लिए रोग प्रतिकारक पदार्थ का निर्माण करने लगता है जिससे विषाणु मर जाते हैं और रोगी पूर्णतः ठीक हो जाता है। पोलियो के टीके को जोन्स ई. साल्क ने खोजा था, यह इंजेक्शन के द्वारा दी जाती है। एल्बर्ट सेबीन ने मुख से लेने वाली पोलियो ड्राप की खोज करके प्रतिरक्षीकरण को और आसान बना दिया।

8. निम्नलिखित में से क्या आंत के जीवाणुओं द्वारा संश्लेषित होता है?

Correct Answer: (e) a & c
Solution:व्याख्या - विटामिन B12 का रासायनिक नाम साइनोकोबालामिन है। यह जल में घुलनशील विटामिन है। इस विटामिन में कोबाल्ट धातु उपस्थित होता है। यह रक्त की उत्पत्ति में सहायक होता है। इसका संश्लेषण आंत के जीवाणुओं द्वारा किया जाता है। मनुष्य की आंत के जीवाणुओं द्वारा विटामिन K का भी संश्लेषण किया जाता है।

9. मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थि है-

Correct Answer: (b) स्टेपीज
Solution:व्याख्या- मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थि स्टेपीज है यह कान में पायी जाती है। मानव शरीर में सबसे बड़ी अस्थि फीमर (जांघ की अस्थि) है।

10. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कृषि-पारिस्थितिकीय क्षेत्रों की संख्या कितनी है?

Correct Answer: (d) 20
Solution:व्याख्या - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों की संख्या 20 है। यह पिछले 50 वर्षों के जलवायु और मिट्टी के आँकड़ों के आधार पर विभाजित किया गया है।