सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

21. पनडुब्बी चालित प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र (SLBM) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. इसे भारत के रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन ने बनाया है।

2. इसे भारतीय पनडुब्बी आई.एन.एस. अरिहन्त पर लगाया जायेगा।

3. इसकी मारक क्षमता लगभग 700 कि.मी. है।

उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं?

Correct Answer: (d) सभी सही हैं
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल के दौरान समुद्र के भीतर से मार कर सकने वाली नई मिसाइल सागरिका (K15/ B05) का सफल परीक्षण सम्पन्न हुआ था। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित 10 मीटर लंबी इस एस.एल.बी.एम. की मारक क्षमता 700 किमी. है। डी.आर.डी.ओ. ने सागरिका का अंतिम विकासात्मक परीक्षण 27 जनवरी, 2013 को किया। 11 एवं 12 अगस्त, 2018 को इस मिसाइल का तीन बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

22. किसी बच्चे की पैतृकता स्थापित करने के लिए निम्नलिखित तकनीकों में से किसे उपयोग में लाया जा सकता है?

Correct Answer: (b) डी.एन.ए. अंगुलि छापन
Solution:व्याख्या - किसी बच्चे की पैतृकता स्थापित करने के लिए डी.एन.ए. अंगुलि छापन तकनीक उपयोग में लाया जाता है। इस तकनीक की खोज सर एलेक जेफ्रीज द्वारा की गयी थी।

23. सूचना प्रौद्योगिकी की शब्दावली जिसे उपयोग कर्ता के ई- मेल का पता ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त करते हैं, वह है

Correct Answer: (c) फिंगर
Solution:व्याख्या-फिंगर प्रोटोकॉल के प्रयोग से उपयोग कर्ता के ई-मेल का पता ज्ञात किया जाता है।

24. निम्नलिखित में से कौन सा एक वायु प्रदूषण के जैविक सूचक का कार्य करता है?

Correct Answer: (a) लाइकेन
Solution:व्याख्या- लाइकेन थैलोफाइटा प्रकार की वनस्पति है जो कवक तथा शैवाल दोनों से मिलकर बनती है। लाइकेन मृदा निर्माण की प्रक्रिया में सहायक होते हैं। कई लाइकेन खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। यह वायु प्रदूषण के जैविक सूचक का भी कार्य करते हैं। जिस क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है वहाँ लाइकेन मृत हो जाते हैं।

25. मोबाइल तथा ऑटोमोबाइल ने भारतीयों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सामाजिक जीवन में निम्नलिखित में से किसके सम्बन्ध में एक क्रान्ति ला दी है?

1. लोगों के आवागमन के सम्बन्ध में

2. लोगों के जुड़ाव के सम्बन्ध में

3. लोगों की संवेदनशीलता के सम्बन्ध में

नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिये :

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:व्याख्या - मोबाइल फोन तथा ऑटोमोबाइल ने भारतीयों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सामाजिक जीवन में निम्न प्रभाव डाला है- लोगों के आवागमन के सम्बन्ध में लोगों के जुड़ाव के सम्बन्ध में लोगों की संवेदनशीलता के सम्बन्ध में गतिशीलता प्रदान की है।

26. निम्नलिखित ईंधनों में से कौन सा न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है?

Correct Answer: (c) हाइड्रोजन
Solution:व्याख्या - हाइड्रोजन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है। हाइड्रोजन के हवा में अभिक्रिया करने से जल प्राप्त होता है जो प्रदूषण रहित है। ज्ञातव्य है कि हाइड्रोजन सबसे हल्का तत्व है।

27. उत्तर प्रदेश में आलू निर्यात जोन स्थित है

Correct Answer: (a) आगरा में
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू तथा आम के निर्यात के लिए निर्यात जोन को अधिसूचित किया गया है, जिसमें आलू निर्यात के लिए आगरा जोन की स्थापना की गयी है। आगरा जोन के तहत आगरा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हाथरस, मेरठ, बागपत तथा अलीगढ़ जिले आते हैं। आम एवं सब्जियों के निर्यात जोन के अंतर्गत लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, वाराबंकी जिले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आम निर्यात जोन सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, एवं बुलंदशहर में भी विस्तारित है।

28. उत्तर प्रदेश की विशिष्ट नृत्य शैली है-

Correct Answer: (a) कत्थक
Solution:व्याख्या उत्तर प्रदेश की विशिष्ट नृत्य शैली कत्थक है जबकि भरतनाट्यम तमिलनाडु की. ओडिसी उड़ीसा की तथा कुचीपुड़ी, आन्ध्र प्रदेश की नृत्य शैली है।

29. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन सा है?

Correct Answer: (b) कौशाम्बी
Solution:व्याख्या- उत्तर प्रदेश में जैन एवं वौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कौशाम्बी है, जबकि सारनाथ तथा कुशीनगर केवल बौद्ध धर्म से सम्बन्धित हैं।

30. ढोला लोकगीत लोकप्रिय है-

Correct Answer: (a) आगरा-मेरठ में
Solution:व्याख्या - उत्तर प्रदेश में ढोला व रागिनी का प्रचलन पश्चिमी क्षेत्र (आगरा-मेरठ) में है। आल्हा विशेषतः उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में गाया जाता है। इस वीर रस कथा में महोबा के वीर भाईयों आल्हा और ऊदल की वीरता का वर्णन किया गया है।