सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

41. रिक्त त्रिज्यखंड में संख्या है :

Correct Answer: (b) 39
Solution:

व्याख्या - 3 × 2 - 1 = 5, 5 × 2 - 2 = 8, 8 × 2 - 3 = 13

13 × 2 - 4 = 22, 22 × 2 - 5 = 39

42. निम्नलिखित में से कौन सा अन्य शब्दों से भिन्न है?

Correct Answer: (d) सन्देशवाहक
Solution:व्याख्या - उपर्युक्त विकल्पों में सन्देशवाहक अन्य से भिन्न है। तार, फैक्स तथा ई-मेल संदेश प्रेषित करने के इलेक्ट्रानिक माध्यम हैं, जबकि संदेशवाहक भौतिक साधन है।

43. यदि किसी महीने की 7 तारीख रविवार के दो दिन पहले पड़ती हो, तो महीने की 27 तारीख के बाद अगला दिन क्या होगा?

Correct Answer: (a) शुक्रवार
Solution:व्याख्या - प्रश्नानुसार, 07 तारीख को (रविवार के दो दिन पहले) होगा। आगे 14, 21 एवं 28 तारीख को पुनः शुक्रवार होगा। प्रश्नानुसार 28 तारीख, 27 तारीख के बाद अगला दिन है। अतः विकल्प (a), शुक्रवार प्रश्न का सही उत्तर है।

44. यदि किसी संख्या के संख्या क्या होगी? 3/8 तथा 2/7 का योग 370 हो, तो

Correct Answer: (d) 560
Solution:

व्याख्या - माना संख्या x है

3/8 x + 2/7 x = 370 ⇒ 21x + 16x = 370 × 8 × 7

⇒ 37x = 370 × 8 × 7 ⇒ x = (370 × 8 × 7) / 37 = 560

45. कितने साधारण ब्याज की दर पर एक राशि 16 वर्षों में अपने से दुगुनी हो जायेगी?

Correct Answer: (b) प्रतिवर्ष (6 1/4)%
Solution:

व्याख्या - माना मूलधन 100 रु.

मिश्रधन = 100 × 2 = 200, समय = 16 वर्ष

साधारण ब्याज = मिश्रधन - मूलधन = 200 - 100 = 100 रु.

दर प्रतिशत में = (साधारण ब्याज × 100) / (मूलधन × समय)

= (100 × 100) / (100 × 16) = 100/16 = 25/4 = 6 ¼ %

46. दि किसी संख्या में से 4 घटा दें, तो वह उस संख्या के व्युत्क्रम से 21 गुना हो जाती है, तो वह संख्या क्या है?

Correct Answer: (d) 7
Solution:

व्याख्या - माना संख्या x है

प्रश्नानुसार, (x - 4) = 21(1/x) ⇒ x² - 4x - 21 = 0

⇒ x² - 7x + 3x - 21 = 0 ⇒ x(x - 7) + 3(x - 7) = 0

(x - 7)(x + 3) = 0 अतः x = 7, -3 (अमान्य)

47. यदि 100 छात्रों में से 40 छात्र अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण हैं, 20 हिन्दी में अनुत्तीर्ण हैं और 12 छात्र अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों में अनुत्तीर्ण हैं, तो दोनों विषयों में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या कितनी होगी?

Correct Answer: (b) 52
Solution:

व्याख्या - छात्रों की कुल संख्या = 100

अंग्रेजी में अनुत्तीर्ण छात्र = 40

हिन्दी में अनुत्तीर्ण छात्र = 20

अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों में अनुत्तीर्ण छात्र = 12

कुल अनुत्तीर्ण छात्र = 60 - 12 = 48

तो उत्तीर्ण छात्र = 100 - 48 = 52

48. एक नाव, जिसकी शांत जल में गति 6 किमी./घंटा है, किमी. की दूरी नदी के प्रवाह के विरुद्ध 15 मिनट में तय करती है, तो नदी के प्रवाह की गति कितनी है?

Correct Answer: (a) 2 किमी. प्रति घंटा
Solution:व्याख्या - नदी का वेग x किमी./घंटा, नाव का वेग 6 किमी./घंटा
नदी के विपरीत दिशा में नाव की वेग = (6 - x)
वेग = दूरी/समय
(6 - x) = 1 ÷ (1/4) (15 मिनट को घंटे में परिवर्तित करने पर 1/4 होगा)
6 - x = 4 ⇒ x = 6 - 4 = 2 किमी./घंटा

49. (- 1/343) ^ (- 2/3) का मान है-

Correct Answer: (a) 49
Solution:व्याख्या - (-1/343)^(-2/3) = (-343)^(2/3) = (-7³)^(2/3) = (-7)^(3×2/3)
= (-7)² = 49

50. प्रेस काउन्सिल ऑफ इन्डिया का अध्यक्ष कौन है?

Correct Answer: (b) मार्कण्डेय काटजू
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल के दौरान प्रेस काउन्सिल ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू (अक्टूबर, 2011-नवंबर, 2014) थे। वर्तमान में इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई हैं।