सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 70

51. भारत के स्पर्धा आयोग का अध्यक्ष कौन है?

Correct Answer: (a) अशोक चाता
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष अशोक चावला थे जबकि इसके वर्तमान अध्यक्ष रवनीत कौर हैं।

52. वर्ष 2010-11 में निम्नलिखित देशों में से कौन सा भारत के निर्यात उत्पादों के लिए शीर्षस्थ देश था?

Correct Answer: (a) यू.ए.ई.
Solution:व्याख्या - प्रश्नकाल के दौरान आर्थिक समीक्षा 2010-11 के अनुसार भारत के निर्यात उत्पादों के लिए शीर्षस्थ देश संयुक्त अरब अमीरात था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार शीर्ष निर्यात गंतव्य देश (अप्रैल-नवंबर, 2022) संयुक्त राज्य अमेरिका है। जबकि भारत का सर्वाधिक आयात चीन से होता है।

53. वर्ष 2010-11 में भारत से माल और सेवा का निर्यात भारत के जी.डी.पी. का कितना प्रतिशत था?

Correct Answer: (c) 22 प्रतिशत
Solution:व्याख्या वर्ष 2010-11 में भारत से माल और सेवा का निर्यात भारत के जीडीपी का लगभग 22 प्रतिशत था। जबकि 2021-22 में लगभग 21.3% है।

54. "इंडिया फ्रॉम कर्जन टू नेहरू ऐण्ड आफ्टर" का लेखक कौन है?

Correct Answer: (a) दुर्गादास
Solution:व्याख्या 'इंडिया फ्रॉम कर्जन टू नेहरू ऐण्ड आफ्टर' के लेखक दुर्गादास हैं।

55. निम्नलिखित में से कौन सा विश्व का नवीनतम राष्ट्र है?

Correct Answer: (d) दक्षिण सूडान
Solution:व्याख्या- विश्व का नवीनतम देश सूडान से अलग होकर दक्षिण सूडान बना है। यह 9 जुलाई, 2011 को अलग हुआ, इसकी राजधानी जुबा है। दक्षिण सूडान अफ्रीका का 55 वां एवं विश्व का 193वां देश है।

56. हरिकेन इरेना ने किस देश में अतिशय क्षति पहुंचायी थी?

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:व्याख्या - हरिकेन इरेना ने अगस्त, 2011 में मध्य अटलांटिक क्षेत्र और उत्तर पूर्वी अमेरिका को अत्यधिक प्रभावित करने के साथ-साथ अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी एवं मध्य पश्चिमी राज्यों और कनाडा को भी कुछ हद तक प्रभावित किया था। हरिकेन एक प्रकार का तूफान है, जिसे 'उष्णकटिबन्धीय चक्रवात' कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति अटलांटिक बेसिन में होती है।

57. लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले निम्नलिखित में से कौन हैं?

1. सायना नेहवाल

2. गगन नारंग

3. सुशील कुमार

4. विजय कुमार

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) 3 एवं 4
Solution:व्याख्या- 30वें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के मध्य लंदन (यू.के.) में किया गया। तीसरी बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला लंदन, यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का प्रथम शहर है। इस ओलम्पिक में भारतीय पदक विजेता इस प्रकार है- विजय कुमार - रजत, सुशील, कुमार रजत, गगन नारंग कांस्य, साइना नेहवाल - कांस्य, एम. सी. मैरीकाम - कांस्य तथा योगेश्वर दत्त कांस्य। - ओलंपिक 2021 में भारत ने 7 पदक (1) स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 काँस्य) जीतकर पदक तालिका में 48वां स्थान प्राप्त किया है। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है।

58. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b)
Solution:

59. निम्नलिखित में से किसने अप्रैल 2012 में एशियन बिलियर्ड चैम्पियन का खिताब जीता?

Correct Answer: (c) पंकज अडवाणी
Solution:व्याख्या - अप्रैल 2012 में एशियन बिलियर्ड चैम्पियन का खिताब पंकज अडवाणी ने जीता था। मार्च, 2023 में आयोजित एशियाई स्नूकर और इंग्लिश बिलियडर्स चैंपियनशिप 2023 के एशियाई पुरुष बिलियडर्स स्पर्धा का खिताब पंकज आडवाणी ने जीता।

60. जून 2012 में भीषण आग ने श्रीनगर में दस्तगीर साहिब के पवित्र स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। निम्नलिखित में से कौन दस्तगीर साहिब के रूप में जाने जाते थे?

Correct Answer: (b) सैयद अब्दुल जिलानी
Solution:व्याख्या - जून 2012 में आग ने श्रीनगर में दस्तगीर साहिब के पवित्र स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह दस्तगीर साहिब सैय्यद अब्दुल जिलानी के रूप में जाने जाते हैं।