सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्री.) परीक्षा, 2010 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

1. इनमें एक 'लहर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है :

Correct Answer: (b) दुकूल
Solution:व्याख्या -लहर का पर्यायवाची शब्द है जबकि दुकूल, वस्त्र का पर्यायवाची शब्द होता है। वीचि, तरंग, हिलोर

2. इनमें से एक शब्द 'देवता' का पर्याय है :

Correct Answer: (b) विबुध
Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्पों में देवता का पर्याय विबुध है। देवता के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं आदि। - सुर, अमर, देव, आदित्य, गीर्वाण

3. 'बगीचा' का पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (c) आराम
Solution:व्याख्या - बगीचा का पर्यायवाची शब्द आराम है। निर्जन, व्यजन या कल्पशाल बगीचा के पर्यायवाची शब्द नहीं हैं।

4. इनमें से 'तुरंग' शब्द का पर्याय है :

Correct Answer: (a) वाजि
Solution:व्याख्या - तुरंग का पर्यायवाची शब्द है - वाजि। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- घोटक, घोड़ा, सैन्धव, हय, रवि-पुत्र।

5. 'विडौजा' पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (c) 'इन्द्र' का
Solution:व्याख्या -विडौजा पर्यायवाची शब्द इन्द्र का है। इन्द्र के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - सुरपति, देवराज, अमरपति, वज्रधर आदि। शचीपति, मधवा, शक्र, पुरन्दर,

6. 'मार' शब्द पर्यायवाची है-

Correct Answer: (d) 'अनंग' का
Solution:व्याख्या - मार शब्द का पर्यायवाची शब्द अनंग है। अनंग का आशय कामदेव से है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - मन्मथ, मदन, रतिपति, मनसिज, मकरध्वज, कन्दर्प, मीनकेतु आदि।

7. इनमें से एक 'रसा' का पर्यायवाची शब्द नहीं है :

Correct Answer: (d) तमिस्त्रा
Solution:व्याख्या – रसा का पर्यायवाची शब्द तमिस्त्रा नहीं है। अन्य विकल्प रत्नगर्भा, अचला और धरित्री, रसा के पर्यायवाची शब्द है। जबकि 'तमिस्त्रा' रात्रि का पर्यायवाची शब्द है।

8. 'मृगेन्द्र' का पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (b) केसरी
Solution:व्याख्या - मृगेन्द्र का पर्यायवाची शब्द केसरी है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द व्याघ्र, शार्दूल, मृगराज हैं जबकि भुजंग, सर्प का पर्याय है तुरंग, घोड़े का पर्याय है।

9. 'षट्पद' का पर्यायवाची शब्द है-

Correct Answer: (b) भ्रमर
Solution:व्याख्या - षट्पद का पर्यायवाची शब्द भ्रमर है। इसके अन्य पर्याय हैं। - भँवरा, अलि, द्विरेफ, मधुप आदि।

10. इनमें से एक शब्द 'मछली' का पर्यायवाची नहीं है :

Correct Answer: (d) जलोदरी
Solution:व्याख्या - मछली का पर्यायवाची शब्द मीन, मत्स्य, शफरी है, जबकि 'जलोदरी' मछली से सम्बन्ध नहीं रखता।