सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (प्री.) परीक्षा, 2010 सामान्य हिन्दीTotal Questions: 6051. इनमें से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?(a) भयभीत(b) निर्भीक(c) भीरु(d) भवCorrect Answer: (d) भवSolution:व्याख्या - उपर्युक्त विकल्पों में भव शब्द विशेषण नहीं है। जबकि निर्भीक, भीरु और भयभीत शब्द विशेषण हैं।52. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विशेषण है?(a) सुन्दरता(b) कवि(c) विद्वान(d) भलाईCorrect Answer: (c) विद्वानSolution:व्याख्या - निर्दिष्ट विकल्पों में 'विद्वान' शब्द विशेषण है। जबकि कवि, भलाई और सुन्दरता संज्ञा शब्द है।53. 'वह कृशकाय व्यक्ति दौड़ने लगा' - इस वाक्य में विशेष्य है-(a) व्यक्ति(b) कृशकाय(c) वह(d) दौड़ने लगाCorrect Answer: (a) व्यक्तिSolution:व्याख्या - 'वह कृशकाय व्यक्ति दौड़ने लगा' इस वाक्य में विशेष्य शब्द 'व्यक्ति' है। जबकि कृशकाय विशेषण शब्द है।54. 'जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है' उसे कहते हैं-(a) विशेष्य(b) विशेषण(c) विशेषण एवं विशेष्य(d) विशिष्टCorrect Answer: (b) विशेषणSolution:व्याख्या - जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है। उसे 'विशेषण' कहते हैं।55. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण शब्द है-(a) पाँचवाँ(b) प्रपंच(c) सरपंच(d) पहुँचCorrect Answer: (a) पाँचवाँSolution:व्याख्या- दिये गये विकल्पों में विकल्प (a) 'पाँचवाँ' शब्द संख्यावाचक विशेषण है। जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध हो उसे संख्यात्मक विशेषण कहते हैं।56. निम्नलिखित में से क्रिया विशेषण है :(a) अँधेरा(b) धीरे-धीरे(c) चाल-चलन(d) सुन्दरCorrect Answer: (b) धीरे-धीरेSolution:व्याख्या - 'धीरे-धीरे' क्रिया विशेषण शब्द है। जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं उसे क्रिया विशेषण भी कहते हैं।57. 'दोनों' शब्द किस प्रकार का संख्यावाचक विशेषण है?(a) समुदायबोधक(b) पुनरुक्तिबोधक(c) आवृत्तिबोधक(d) क्रमबोधकCorrect Answer: (a) समुदायबोधकSolution:व्याख्या 'दोनों' शब्द समुदायबोधक संख्यावाचक विशेषण है। - क्योंकि इससे एक समुदाय का स्पष्टीकरण होता है। संख्यावाचक विशेषण के निम्न भेद हैं- (अ) निश्चित संख्यावाचक (गणनावाचक, आवृत्तिवाचक, समुदायवाचक और प्रत्येकबोधक) क्रमवाचक, (ब) अनिश्चित संख्यावाचक (स) परिमाण बोधक58. 'प्रतिदिन' किस प्रकार का क्रिया विशेषण है?(a) रीतिवाचक(b) परिमाणवाचक(c) स्थानवाचक(d) कालवाचकCorrect Answer: (d) कालवाचकSolution:दिये गये विकल्पों में 'प्रतिदिन' कालवाचक क्रिया विशेषण है।59. इनमें से किस वाक्य में गलत विशेषण प्रयुक्त हुआ है?(a) कविता परिश्रमी युवती है।(b) प्रबुद्धजनों से हमारी अपेक्षा है।(c) यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।(d) वह अच्छा आदमी था, लेकिन काम न आया।Correct Answer: (c) यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।Solution:व्याख्या - दिये गये विकल्पो में विकल्प (c) त्रुटिपूर्ण वाक्य है। 'यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।' इसमें शब्द क्रम दोष है। सही वाक्य होगा- 'यह महिलाओं का सरकारी अस्पताल है।'60. 'गुणवाचक विशेषण' के कितने भेद हैं?(a) चार(b) पाँच(c) छह(d) सातCorrect Answer: (c) छहSolution:व्याख्या - जिस शब्द से संज्ञा का गुण, दशा, स्वभाव आदि लक्षित हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। इसके भेद निम्न हैं - काल, स्थान, आकार, रंग, दशा, गुण।Submit Quiz« Previous123456