सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

11. भारत में प्रकाशित पहला समाचार पत्र निम्नलिखित में से कौन सा था?

Correct Answer: (a) द बंगाल गजट
Solution:व्याख्या - भारत में प्रकाशित पहला समाचार पत्र 29 जनवरी 1780 ई. में प्रकाशित 'द बंगाल गजट' था। जिसका प्रकाशन जेम्स आगस्टस हिक्की ने किया था। आधुनिक भारतीय प्रेस का प्रारम्भ 1766 में विलियम बोल्ट्स द्वारा एक समाचार पत्र के प्रकाशन से हुआ। परन्तु ईस्ट इंडिया कंपनी ने उनको इंग्लैण्ड भेज दिया।

12. 'ब्रह्म समाज' की स्थापना किसने की थी?

Correct Answer: (a) राजाराम मोहन राय ने
Solution:व्याख्या - ब्रह्म समाज की स्थापना राजाराम मोहन राय ने की थी। - 1828 में उन्होंने ब्रह्म समाज की नींव डाली। देवेन्द्रनाथ टैगोर ने कलकत्ता के जोड़ासांकू में 'तत्वरंजिनी सभा' की स्थापना की थी। कालांतर में तत्वरंजिनी सभा ही 'तत्वबोधिनी सभा' के रूप में अस्तित्व में आई। केशवचन्द्र सेन ने 'भारतीय ब्रह्म समाज' की स्थापना की। ध्यातव्य है कि राजाराम मोहन राय द्वारा वर्ष 1815 में आत्मीय सभा की स्थापना की गई थी। इन्हें भारतीय राष्ट्रवाद का पैगम्बर तथा भारतीय पुनर्जागरण का पिता भी कहते हैं।

13. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-Iसूची-II
A. भारतीय परिषद् अधिनियम, 19091. द्विशासन पद्धति का आरम्भ
B. भारत शासन अधिनियम, 19352. 1916
C. लखनऊ समझौता3. लॉर्ड मिंटो
D. भारत शासन अधिनियम, 19194. प्रांतीय स्वायत्तता
OptionABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2413
(d)3421

 

Correct Answer: (d)
Solution:व्याख्या -भारतीय परिषद अधिनियम 1909 मिन्टो-मार्ले सुधार के - नाम से जाना जाता है। इसका मूल उद्देश्य राष्ट्रवादी तत्वों में फूट डालना था। इसके तहत मुस्लिमों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र एवं निर्वाचन की व्यवस्था की गई। भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा बाह्य रूप से प्रान्तों की स्वायत्तता दी गई थी परन्तु वास्तव में समस्त कार्यकारी शक्तियाँ गवर्नर के पास थीं। लखनऊ समझौता 1916 में काँग्रेस तथा मुस्लिम लीग के मध्य सम्पन्न हुआ था। भारत शासन अधिनियम 1919 द्वारा द्विशासन पद्धति का आरम्भ हुआ। एकसदनीय विधान परिषद के स्थान पर इस ऐक्ट के अनुसार केंद्र में द्विसदनीय व्यवस्था स्थापित हो गई। एक सदन राज्य परिषद और दूसरा सदन केंद्रीय विधान सभा था।

14. प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम किस गवर्नर जनरल के समय में पारित हुआ था?

Correct Answer: (c) लार्ड कर्जन के
Solution:व्याख्या- प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, लार्ड कर्जन (1899- 1905) के समय में 1904 ई. में पारित हुआ था। लार्ड मिन्टो (1905- 1910) के समय में मार्ले-मिण्टो सुधार अधिनियम, 1909 पारित हुआ था। लार्ड हार्डिंग द्वितीय (1910-1916) के समय में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित हुई। लार्ड लिनलिथगो (1936-1944) के समय में अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ।

15. वी. डी. सावरकर द्वारा स्थापित गुप्त संगठन था -

Correct Answer: (d) अभिनव भारत
Solution:व्याख्या - वी. डी. सावरकर द्वारा स्थापित गुप्त संगठन अभिनव भारत था। पहले सावरकर ने 1899 में 'मित्र मेला' नाम की एक संस्था स्थापित की जो शीघ्र ही मेजिनी के 'तरुण इटली' की तर्ज पर एक गुप्त सभा 'अभिनव भारत' में परिवर्तित हो गई। अनुशीलन समिति का गठन पी. मित्रा ने किया था। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन वर्ष 1924 में सचीन्द्रनाथ सान्याल, रामप्रसाद बिस्मिल, जोगेश चन्द्र चटर्जी चन्द्रशेखर इत्यादि ने किया।

16. लोक सेवाओं की परीक्षा इंग्लैण्ड तथा भारत में एक साथ करने की संस्तुति निम्न में किसके द्वारा की गई थी?

Correct Answer: (c) माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट द्वारा
Solution:व्याख्या-लोक सेवाओं की परीक्षा इंग्लैण्ड तथा भारत में एक साथ करने की संस्तुति मांटेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट 1918 द्वारा की गयी थी। इसके अतिरिक्त इस रिपोर्ट में प्रशासन में भारतीयों की भागीदारी बढ़ाने की सिफारिश की गयी थी तथा साथ ही साथ यह भी कहा गया था कि उच्च भारतीय सिविल सेवा के एक-तिहाई पद भारतीयों के लिए आरक्षित होने चाहिए। इस संस्तुति के आधार पर ही 1922 के बाद सिविल सेवा परीक्षा इंग्लैण्ड एवं भारत में एक साथ आयोजित की जाने लगी। एचिसन आयोग ने 1887 ई. में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में यह अनुशंसा की थी कि सिविल सेवा परीक्षा इंग्लैण्ड और भारत में एक साथ नहीं आयोजित की जानी चाहिए।

17. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-I (आंदोलन आदि) सूची-II (व्यक्ति जो जाने जाते हैं) 
A. होमरूल आन्दोलन1. एम. के. गाँधी
B. बारदोली सत्याग्रह2. सी. आर. दास
C. असहयोग आन्दोलन3. वल्लभ भाई पटेल
D. स्वराज पार्टी का निर्माण4. एनी बेसेन्ट

 

ABCD
(a)1234
(b)4312
(c)4321
(d)2143

 

Correct Answer: (b)
Solution:व्याख्या- सूची 1 तथा सूची II का सही सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-I (List-I)सूची-II (List-II)
होमरूल आन्दोलनएनी बेसेन्ट )
बारदोली सत्याग्रहवल्लभ भाई पटेल
असहयोग आन्दोलनएम. के. गाँधी
स्वराज पार्टी का निर्माणसी. आर. दास

18. प्रथम विश्व युद्ध के समय राजा महेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में भारत की अस्थायी सरकार कहाँ पर बनाई गई थी?

Correct Answer: (c) अफगानिस्तान में
Solution:व्याख्या - प्रथम विश्वयुद्ध के समय दिसम्बर 1915 में राजा महेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में भारत की अस्थायी सरकार अफगानिस्तान में बनाई गई थी। राजा महेन्द्र प्रताप और बरकतुल्ला ने अफगानिस्तान के अमीर की मदद लेने की कोशिश की और काबुल में एक अंतरिम सरकार गठित की थी।

19. 'इन्कलाब जिन्दाबाद' का नारा किससे जुड़ा हुआ है?

Correct Answer: (c) सरदार भगत सिंह
Solution:व्याख्या- 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा सरदार भगत सिंह ने दिया था। जबकि इसकी रचना कवि मुहम्मद इकबाल ने की थी।

20. 'साम्प्रदायिक अधिनिर्णय' की घोषणा के पश्चात् निम्नलिखित में से किसे सम्पादित किया गया?

Correct Answer: (d) पूना समझौता
Solution:व्याख्या - 'साम्प्रदायिक अधिनिर्णय' की घोषणा (16 अगस्त 1932) के पश्चात् पूना समझौता (24 सितम्बर 1932) सम्पादित किया गया। साम्प्रदायिक अधिनिर्णय के अंतर्गत प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विधानमंडलों में कुछ सीटें सुरक्षित की गई थीं, जिनके लिए सदस्यों का चुनाव पृथक् निर्वाचन मंडलों से होना था। मुसलमान, सिख और ईसाई पहले से ही अल्पसंख्यक माने जाते रहे थे। अब इस नये कानून के तहत दलित वर्ग (जिसे अनुसूचित जातियाँ कहा जाता है) को भी अल्पसंख्यक करार दिया गया और उन्हें हिन्दू समाज से अलग कर दिया गया। 20 सितम्बर, 1932 से अपनी माँग मनवाने के लिए गाँधीजी आमरण अनशन पर बैठ गये। अंततः 24 सितंबर, 1932 को पं. मदनमोहन मालवीय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पुरुषोत्तम दास, और सी. राजगोपालाचारी के प्रयासो से डॉ. बी. आर. अम्बेडकर और महात्मा गाँधी जी के बीच पूना समझौता हुआ।