सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष (मुख्य) परीक्षा, 2010 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 60

31. ग्रैंड बैंक स्थित है -

Correct Answer: (c) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर
Solution:व्याख्या - ग्रैण्ड बैंक उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित है। ठंडी लेब्रेडोर धारा न्यूफाउंडलैण्ड के निकट गल्फ स्ट्रीम से मिलती है। जहाँ पर गर्म तथा ठण्डी जल धाराएं मिलती हैं वहाँ तापीय व्युत्क्रमण के कारण घना कोहरा मिलता है एवं यहाँ प्लैंकटन का विकास होता है, जो मछलियों का भोजन है। अतः यहाँ मत्स्यन क्षेत्र विकसित होता है।

32. रूकवा झील क्षेत्र (तंजानिया) निम्नलिखित में से किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (b) कोयला
Solution:व्याख्या -रुकवा झील क्षेत्र अफ्रीकी देश तंजानिया में स्थित है, जो 8500 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। यह रिफ्ट घाटी के रूप में है। इस झील के मुज, नामवेले और कोमोलो क्षेत्र में कोयला पाया गया है। इस क्षेत्र में आभूषण बनाने वाले पत्थर - एमरॉल्ड, मूनस्टोन, एक्वामैरीन, रूबी, टोपाज एवं एमेथिस्ट आदि की प्राप्ति होती है।

33. सूची-1 एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

ची-I (लौह अयस्क क्षेत्र)सूची-II (उत्पादक देश)
A. लॉरेन1. स्वीडन
B. मिडलैण्ड2. कजाकिस्तान
C. किरुना3. यू. के.
D. कोस्ताने4. फ्रान्स
ABCD
(a)4231
(b)3421
(c)4312
(d)1234
Correct Answer: (c)
Solution:व्याख्या सूची-1 तथा सूची-II का सही सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-I (लौह अयस्क क्षेत्र)सूची-II (उत्पादक देश)
लॉरेनफ़्रान्स
मिडलैण्डयूनाइटेड किंगडम (यू.के.)
किरुनास्वीडन
कोस्तानेकजाकिस्तान

34. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (b) जापान के सभी लोहा इस्पात उद्योग केंद्र दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में स्थित है।
Solution:व्याख्या- जापान को 'निप्पन', सूर्योदय का देश, सुकुमार फूलों का देश व 'पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन' भी कहा जाता है। होन्शू द्वीप में स्थित टोकियो जापान की राजधानी एवं विश्व का सबसे बड़ा नगर है। यह एक विशाल औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र भी है। जापान विश्व का सबसे बड़ा जलपोत उत्पादक देश भी है। ओसाका को 'जापान का मैनचेस्टर' यवाटा को 'जापान का पिट्सबग, नगोया को जापान का 'डेट्रायट' कहा जाता है। जापान के लौह इन्यान क्षेत्र पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भी है।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदेश 'लैप्स' जनजाति के लिए प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (b) स्कैन्डीनेविया
Solution:व्याख्या-लैप्स जनजाति के लिए स्कैण्डीनेविया प्रसिद्ध है। ग्रीनलैण्ड में एस्कीमो नामक जनजाति पाई जाती है। एस्कीमो जनजाति अलास्का से ग्रीनलैण्ड तक फैली है।

36. जनगणना 2011 के अनुसार भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत था -

Correct Answer: (b) 31.16
Solution:व्याख्या जनगणना 2011 के अनुसार भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 31.16 है तथा ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 68.84 है।

37. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 का लक्ष्य है जनसंख्या को स्थिर स्थिति पर ला देना -

Correct Answer: (a) 2045 तक
Solution:व्याख्या केंद्र सरकार ने अपनी जनसंख्या नीति की घोषणा 15 - फरवरी, 2000 को की थी। नई जनसंख्या नीति का दीर्घकालिक उद्देश्य सन् 2045 तक स्थिर जनसंख्या के लक्ष्य को प्राप्त करना है। जनसंख्या को ऐसे स्तर पर स्थिर बनाने की बात कही गई है, जो आर्थिक वृद्धि, सामाजिक विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अनुरूप हो।

38. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है?

Correct Answer: (b) गोवा में
Solution:व्याख्या 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत गोवा का है। गोवा की नगरीय जनसंख्या 62.2 प्रतिशत है। महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तमिलनाडु की नगरीय जनसंख्या क्रमशः 45.2 प्रतिशत, 52.11 प्रतिशत, 48.45 प्रतिशत है। दिल्ली की नगरीय जनसंख्या 97.5 प्रतिशत है।

39. निम्नलिखित जनगणना वर्ष में से, किस में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर ऋणात्मक रही थी?

Correct Answer: (c) 1921
Solution:व्याख्या - दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 1921 में ऋणात्मक (- 0.31%) रही। इसके बाद जनसंख्या में वृद्धि हुई। इसीलिए 1921 को महान विभाजक वर्ष कहा जाता है। जनसंख्या वृद्धि की द्वितीय अवस्था (1921-1951) में जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण अकाल एवं महामारियों पर नियंत्रण तथा 'मृत्यु दर' में कमी थी। इससे मृत्यु दर तो घटी, किन्तु जन्म दर में कोई कमी नहीं हुई।

40. संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार सन् 2050 में विश्व की अनुमानित जनसंख्या होगी -

Correct Answer: (a) 9.00 बिलियन (अरब)
Solution:व्याख्या - प्रश्न काल में संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार सन् 2050 में विश्व की अनुमानित जनसंख्या 9.00 बिलियन (अरब) होने की सम्भावना व्यक्त की गई थी। परन्तु वर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र ने 'द वर्ल्ड पापुलेशन प्रास्पेक्ट्स 2022' में वैश्विक जनसंख्या के वर्ष 2050 तक 9.70 बिलियन (अरब) होने का अनुमान व्यक्त किया है।