सांस्कृतिक गतिविधियां (उत्तर प्रदेश) (Part – II)

Total Questions: 26

1. उत्तर-मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (a) इलाहाबाद में
Solution:उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। वर्ष 1985-86 में पटियाला, कोलकाता, तंजावुर, उदयपुर, इलाहाबाद, दीमापुर और नागपुर में सात सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए थे।

2. उत्तर प्रदेश का गुरु पूर्णिमा पर्व समर्पित है, ऋषि- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) व्यास को
Solution:उत्तर प्रदेश का गुरु पूर्णिमा पर्व हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ महीने (जून-अगस्त) के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हिंदू इस पर्व को महान संत 'व्यास' की स्मृति में मनाते हैं, जबकि बौद्ध इसी दिन को भगवान बुद्ध के सम्मान में मनाते हैं, जिन्होंने इसी दिन सारनाथ (वाराणसी) में अपना पहला उपदेश दिया था।

3. निम्नलिखित में से किस स्थान पर मुड़िया पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जाता है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (c) गोवर्धन
Solution:मुड़िया पूर्णिमा मेला, जिसको मुरिया पुनो मेला भी कहा जाता है, का आयोजन प्रतिवर्ष गोवर्धन, मथुरा-वृंदावन में गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ मास की पूर्णिमा) के दिन होता है।

4. उ.प्र. में, जैन एवं बौद्ध धर्म दोनों का प्रसिद्ध तीर्थ है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003, 2008, 2009 U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (b) कौशाम्बी
Solution:उ.प्र. में कौशाम्बी जैन एवं बौद्ध धर्म दोनों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। जैन ग्रंथों के अनुसार, यह छठे तीर्थकर 'पद्मप्प्रभु' का जन्म स्थान था। कौशाम्बी में अनेक विहार थे, उनमें सर्वप्रमुख 'घोषिताराम' था। इसका निर्माण श्रेष्ठि घोषित ने करवाया था। इस विहार के निकट ही अशोक का स्तूप था।

5. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) (Spl.), 2010]

Correct Answer: (b) कौशाम्बी
Solution:उ.प्र. में कौशाम्बी जैन एवं बौद्ध धर्म दोनों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। जैन ग्रंथों के अनुसार, यह छठे तीर्थकर 'पद्मप्प्रभु' का जन्म स्थान था। कौशाम्बी में अनेक विहार थे, उनमें सर्वप्रमुख 'घोषिताराम' था। इसका निर्माण श्रेष्ठि घोषित ने करवाया था। इस विहार के निकट ही अशोक का स्तूप था।

6. प्रतिवर्ष प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर मेला लगता है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003, 2004]

Correct Answer: (c) देवा शरीफ, बाराबंकी में
Solution:प्रतिवर्ष प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर देवा शरीफ, बाराबंकी में मेला लगता है। बाराबंकी जिले में स्थित देवा में प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार है। उनके वार्षिक उर्स के मौके पर कार्तिक में एक बड़ा मेला लगता है।

7. सूची-I एवं सूची-11 को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

 

सूची-1 (मेला)

सूची-11 (जिला)

A. गोविंद साहब

1. बहराइच

B. कैलाश मेला

2. सहारनपुर

C. सैयद सालार

3. आजमगढ़

D. शाकुम्भरी देवी

4. आगरा

 

 

 

A

B

C

D

(a)

2

3

1

4

(b)

3

4

1

2

(c)

3

1

4

2

(d)

1

4

2

3

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची-1 (मेला)

सूची-11 (जिला)

गोविंद साहब

आजमगढ़ (वर्तमान में अंबेडकर नगर)

कैलाश मेला

आगरा (कैलाश एवं सिकंदरा में)

सैयद सालार

बहराइच

शाकुम्भरी देवी

सहारनपुर

8. निम्नलिखित स्थानों में से कहां शाकुम्भरी देवी मेले का आयोजन किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (d) सहारनपुर में
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची-1 (मेला)

सूची-11 (जिला)

गोविंद साहब

आजमगढ़ (वर्तमान में अंबेडकर नगर)

कैलाश मेला

आगरा (कैलाश एवं सिकंदरा में)

सैयद सालार

बहराइच

शाकुम्भरी देवी

सहारनपुर 

9. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2021]

 

(उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक मेले)

(स्थान/क्षेत्र)

(a) जल विहार का मेला

बुंदेलखंड

(b) बटेश्वर का मेला

पश्चिमांचल

(c) बलदेव छठ का मेला

पूर्वांचल

(d) शुक्रताल का मेला

मुजफ्फरनगर

Correct Answer: (c)
Solution:बलदेव छठ का मेला जेवर (नोएडा, पश्चिमांचल) में श्रीदाऊजी मंदिर पर आयोजित किया जाता है। हरियाणा के फरीदाबाद जनपद में भगवान श्रीकृष्ण के अग्रज बलराम (बलदेव) की जयंती के अवसर पर उनके द्वारा प्रलंबासुर राक्षस के वध की स्मृति में आयोजित किया जाता है। बलदेव द्वारा प्रलंबासुर के वध के उपरांत पलवल नगरी बसाई गई थी।

10. सैयद सालार मेला आयोजित होता है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (a) बहराइच में
Solution:हजरत गाजी सैयद सालार मसूद एक महान संत थे, जो हिंदुओं एवं मुसलमानों में समान रूप से पूजनीय थे। इनकी दरगाह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित है, जहां प्रतिवर्ष मेला लगता है, जिसको सैयद सालार मेला के नाम से जाना जाता है। किंवदंती है कि यहां पर स्थित तालाब में स्नान करने से सभी प्रकार के चर्म एवं कुष्ठ रोगों से निजात मिल जाती है।