सांस्कृतिक गतिविधियां (उत्तर प्रदेश) (Part – I)

Total Questions: 50

11. चरकुला प्रमुख लोक नृत्य है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2007, 2011, U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (b) ब्रजभूमि का
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

12. उत्तर प्रदेश के चारकुला नृत्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2023 (निरस्त परीक्षा)]

1. यह उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में किया जाने वाला नृत्य है।
2. इस नृत्य में, पर्दा ढके महिलाएं अपने सिर पर बड़े बहुस्तरीय गोलाकार लकड़ी के पिरामिडों को संतुलित करती हैं और कृष्ण के गीतों पर नृत्य करती है।

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:चरकुला नृत्य उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में किया जाने वाला नृत्य है। इस नृत्य में, पर्दा ढके महिलाएं अपने सिर पर बड़े बहुस्तरीय गोलाकार लकड़ी के पिरामिडों को संतुलित करती हैं और कृष्ण के गीतों पर नृत्य करती हैं। चरकुला नृत्य विशेष रूप से होली के तीसरे दिन मनाया जाता है, जिस दिन राधा का जन्म हुआ था

13. उत्तर प्रदेश में प्रथम खेल-गांव की स्थापना की गई है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (a) आगरा में
Solution:उत्तर प्रदेश में प्रथम खेल-गांव की स्थापना आगरा में की गई है। इसके अतिरिक्त आगरा शहर के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'आगरा महायोजना, 2021' तैयार की गई है और इसको नगर योजना एवं विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त है। इसके अंतर्गत आगरा के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्त्व को देखते हुए विभिन्न नगरीय क्रियाओं के लिए 20016.97 हेक्टेयर भूमि का भू-उपयोग किया जाएगा।

14. लोक नृत्य 'राहुला' का संबंध यू. पी. के निम्न में से किस एक क्षेत्र से है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) बुंदेलखंड क्षेत्र से
Solution:'राहुला' लोक नाट्य यू.पी. के बुंदेलखंड क्षेत्र से संबंधित है। इस लोक नाट्य में शिक्षाप्रद लोक कथनों / कहावतों/शिक्षाओं का मंचन किया जाता है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का लोक नृत्य नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) मुरिया
Solution:चरकुला दादरा तथा करमा उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य है जबकि मुरिया लोक नृत्य मध्य प्रदेश से संबंधित है।

16. उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य कौन-से हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) (Re-Exam), 2016]

Correct Answer: (b) चरकुला, करमा, पाण्डव
Solution:उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य है- चरकुला, करमा, पाण्डव, पाई-डंडा, राई, शैरा आदि।

17. निम्नलिखित में से कौन-एक उत्तर प्रदेश का लोक गीत नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2008, U.P.P.C.S. (Pre), 2009]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:बिरहा, कजरी तथा रसिया, उत्तर प्रदेश के लोकगीत हैं, जबकि ढोला-मारू राजस्थान का लोक गीत है। राजस्थान से सटे क्षेत्र आगरा जिला तथा मेरठ में भी यह लोकगीत देखने को मिलता है। बिरहा, पूर्वाचल की प्रसिद्ध लोक गायन परंपरा है, जिसमें गायक द्वारा भोजपुरी भाषा में स्थानीय क्षेत्र में घटी किसी घटना का वृत्तांत गीत रूप में गाया जाता है। रसिया, ब्रजभूमि की प्रसिद्ध लोक गायन परंपरा है, जबकि कजरी, सावन के महीने में गाया जाने वाला पूर्वाचल क्षेत्र का मधुर लोक गीत है, जिसे मुख्यतः महिलाओं द्वारा गाया जाता है।

18. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोक गीत है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2002, 2004, 2006]

Correct Answer: (b) बिरहा
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

19. ढोला लोक गीत लोकप्रिय है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) आगरा-मेरठ में
Solution:'ढोला' आगरा एवं मेरठ क्षेत्र का लोकप्रिय लोक गीत है। इस लोक गीत में कहानी के माध्यम से 'ढोला एवं मारू' के चरित्र का वर्णन किया जाता है।

20. उत्तर प्रदेश के मुख्य लोक गीत है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) (Re-Exam), 2016]

Correct Answer: (d) बिरहा, चैती, ढोला
Solution:उत्तर प्रदेश के मुख्य लोक गीत है रसिया, कजरी, आल्हा, विरहा चैती, डोला।