सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-III)

Total Questions: 50

11. निम्न में से किस प्रसिद्ध भारतीय नर्तक का संबंध पंडवानी (Pandavani) नृत्य शैली से है? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) तीजन बाई
Solution:'पंडवानी' भारत के छत्तीसगढ़ की एक पारंपरिक प्रदर्शन कला है। तीजन बाई एक प्रसिद्ध भारतीय नर्तकी हैं और पंडवानी लोक गीत-नाट्य की प्रमुख महिला कलाकार हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1988 में पद्मश्री, वर्ष 2003 में पद्म भूषण और वर्ष 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

12. सास्वती सेन (Saswati Sen) 2004 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार की एक गौरवान्वित प्राप्तकर्ता हैं। वह किस नृत्य शैली के लिए पहचानी जाती हैं? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कथक
Solution:सास्वती सेन एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और पंडित बिरजू महाराज की प्रमुख शिष्या हैं। सास्वती सेन ने कथक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनको वर्ष 2004 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

13. रमा वैद्यनाथन को निम्नलिखित में से किस भारतीय नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए 2013 में देवदासी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:रमा वैद्यनाथन को भारतीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में उनके योगदान के लिए वर्ष 2013 में देवदासी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

14. निम्नलिखित में से किस नृत्य को एकहार्य (Ekaharya) के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें एक नर्तक एक ही नृत्य प्रदर्शन में कई भूमिकाएं निभाता है? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भरतनाट्यम
Solution:भरतनाट्यम नृत्य को एकहार्य के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें एक नर्तक एक ही नृत्य प्रदर्शन में कई भूमिकाएं निभाता है।

15. राउत नाच (Raut Nacha) भारत के ....... राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (I-पाली), CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) छत्तीसगढ़
Solution:राउत नाच/राउत नाचा (Raut Nacha) भारत के 'छत्तीसगढ़' राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह नृत्य यादव/यदुवंशियों द्वारा किया जाता है, यह जाति खुद को कृष्ण का वंशज मानती है।

16. मशहूर कलाकार सितारा देवी की 10वीं जयंती पर निर्माता राज सी. आनंद (Raj C. Anand) ने उनके जीवन पर एक चलचित्र बनाने की घोषणा की है। सितारा देवी एक प्रसिद्ध ....... नर्तकी थीं। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 03 दिसंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कथक
Solution:सितारा देवी एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना थीं। उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन ने उन्हें "नृत्य साम्राज्ञिनी" उपनाम दिया, जिसका अर्थ है, नृत्य की साम्राज्ञी। फिल्म निर्माता राज सी. आनंद ने उनकी 10वीं जयंती की याद में उनके जीवन पर एक चलचित्र बनाने की घोषणा की थी।

17. निम्नलिखित नृत्य शैलियों में से कौन-सी मूल रूप से तमिलनाडु के मंदिरों में देवदासियों द्वारा की जाती थी और इसलिए इसे दासिअट्टम (Dasiattam) के नाम से जाना जाता है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) भरतनाट्यम
Solution:दक्षिण भारत में तमिलनाडु के शास्त्रीय नृत्य 'भरतनाट्यम' को दासिअट्टम (Dasiattam) के नाम से जाना जाता था। दासिअट्टम प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली है, जिसे नाट्यशास्त्र से लिया गया है।

18. पद्म सुब्रह्मण्यम निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) भरतनाट्यम
Solution:पद्म सुब्रह्मण्यम एक भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। इन्हें वर्ष 1981 में पद्मश्री और वर्ष 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

19. रुक्मिणी देवी असंडेल किस नृत्य शैली की प्रसिद्ध नृत्यांगना थी? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 08 दिसंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:रुक्मिणी देवी अरुंडेल एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना थीं, जिन्होंने भरतनाट्यम नृत्य शैली के पुनर्जागरण का नेतृत्व किया। इनको कला के क्षेत्र में वर्ष 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

20. सुग्गी (Suggi) भारत के ....... राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) कर्नाटक
Solution:'सुग्गी' या सुग्गी कुनीथा भारत के कर्नाटक राज्य का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह एक प्रकार का फसल उत्सव है, जिसे कृषक समुदाय द्वारा किया जाता है।