सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-IV)

Total Questions: 50

11. भारती शिवाजी और कनक रेले ....... के व्याख्याता हैं [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मोहिनीअट्टम
Solution:भारती शिवाजी और कनक रेले 'मोहिनीअट्टम' के व्याख्याता हैं। कनक रेले को वर्ष 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जबकि भारती शिवाजी को वर्ष 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

12. ....... का सोंगी मुखवटे नृत्य (Songi Mukhawate Dance) असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाता है। इस नृत्य का नाम दो नृत्य कलाकारों द्वारा पहने जाने वाले दो शेर के मुखौटों से लिया गया है, जो भगवान विष्णु के एक पहलू, नरसिंह को दर्शाता है। [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:सोंगी मुखवटे नृत्य महाराष्ट्र में किया जाता है। इस नृत्य में दो कलाकार नरसिंह रूप धारण कर नृत्य करते हैं। महाराष्ट्र में होली के बाद यह उत्सव मनाया जाता है।

13. ....... के सिद्धियों की सांस्कृतिक विरासत लगभग 300 वर्ष पुरानी है और उनका सिद्धि धमाल नृत्य (Siddhi Dhamal Dance) एक उत्कृष्ट कला शैली है। [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) गुजरात
Solution:'गुजरात' के सिद्धियों की सांस्कृतिक विरासत लगभग 300 वर्ष पुरानी है और उनका सिद्धि धमाल नृत्य एक उत्कृष्ट कला शैली है। यह नृत्य सिद्धियों के शिकार के प्रति जुनून को दर्शाता है।

14. किस नृत्य के ठीक शुरू किए जाने से पहले सेवाकली (sevakalli) नामक एक अभ्यास सत्र किया जाता था, जो एक मंदिर के परिसर में किया गया था? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कथकली
Solution:'कथकली' नृत्य के ठीक शुरू किए जाने से पहले सेवाकली (Sevakalli) नामक एक अभ्यास सत्र किया जाता था, जो एक मंदिर के परिसर में किया गया था।

15. नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम, अलार्मेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति और अनीता रत्नम ....... की महान प्रतिपादक हैं। [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम, अलार्मेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति और अनीता रत्नम 'भरतनाट्यम' नृत्य शैली की महान प्रतिपादक हैं।

16. रोशन कुमारी, शोवना नारायण, माया राव और कुमुदिनी लाखिया प्रख्यात ....... कलाकार हैं? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कथक
Solution:रोशन कुमारी, शोवना नारायण, माया राव और कुमुदिनी लाखिया प्रख्यात 'कथक' कलाकार हैं। कथक शैली के विशिष्ट रूप से चार घराने हैं-जयपुर, रायगढ़, बनारस और लखनऊ।

17. कुचिपुड़ी नृत्य शैली के किस गुरु को वर्ष 1998 में पद्म भूषण मिला था? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गुरु वेंपति चिन्ना सत्यम
Solution:वर्ष 1998 में पद्म भूषण प्राप्त करने वाले कुचिपुड़ी नृत्य शैली के गुरु, गुरु वेंपति चिन्ना सत्यम हैं। गुरु वेंपति चिन्ना सत्यम कुचिपुड़ी नृत्य शैली में एक प्रसिद्ध भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर थे, जो भारत के आंध्र प्रदेश का एक शास्त्रीय नृत्य है।

18. ज़ो-मल-लोक (Zo-Mal-Lok) लोक नृत्य किस समुदाय से संबंधित है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) लेपचा समुदाय

19. 2022 की स्थिति के अनुसार, 2022 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली भारत की अंतिम जीवित सदिर नर्तकी (Sadhir dancer) कौन हैं? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) आर. मुथुकन्नमल
Solution:आर. मुथुकन्नमल (R. Muthukannammal) भारतीय राज्य तमिलनाडु के सातवीं पीढ़ी के अनुभवी सदिर नर्तकी हैं। विरालीमलई मुरुगन मंदिर में देवता की सेवा करने वाली 32 देवदासियों में वह एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं। वर्ष 2022 में उनके कला में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य विशेष रूप से कामड (Kamad) जनजाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) तेरहताली नृत्य
Solution:'तेरहताली', कामड जनजाति की महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य का एक रूप है। कामड जाति की स्त्रियां शरीर पर तेरह मंजीरे बांधकर इस नृत्य को करती हैं।