सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-IV)

Total Questions: 50

21. ....... पंजाब राज्य के संगीत का वोकल रूप है। [CGL (T-I) 13 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) टप्पा
Solution:टप्पा पंजाब राज्य के संगीत का वोकल रूप है।

22. मल्लिका साराभाई को कला प्रदर्शन में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण (2010) से सम्मानित किया गया था। वह किस नृत्य शैली के लिए जानी जाती थीं। [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
Solution:मल्लिका साराभाई एक भारतीय कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। कला क्षेत्र में प्रदर्शन में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण (2010) से सम्मानित किया गया था।

23. केरल राज्य में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट को दर्शाने वाले अलंकारी रंगीन श्रृंगार और अनोखे मुखौटों के कारण किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य को अलग पहचान मिली ? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कथकली
Solution:केरल राज्य में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट को दर्शाने वाले अलंकारी रंगीन श्रृंगार और अनोखे मुखौटों के कारण 'कथकली' शास्त्रीय नृत्य को अलग पहचान मिली। कथकली शास्त्रीय नृत्य संगीत और अभिनय का मिश्रण है और इसमें अधिकतर भारतीय महाकाव्यों से ली गई कथाओं का नाटकीकरण किया जाता है।

24. निम्नलिखित में से किस भारतीय नृत्य शैली का संबंध ओडिशा से है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) छउ
Solution:'छउ' भारतीय नृत्य शैली का संबंध ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड से है। ओडिशा राज्य में मनाए जाने वाले छउ नृत्य को 'मयूरभंज छउ' कहते हैं।

25. एक संक्रामक बीमारी से उबरने के बाद, खास तौर पर चेचक से उबरने पर, स्थानीय देवता को धन्यवाद देने के लिए आमतौर पर ब्रिता (Brita) नृत्य किया जाता है। यह ....... राज्य के सबसे प्रसिद्ध नृत्यों में से एक है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) पश्चिम बंगाल
Solution:ब्रिता (Brita) नृत्य पश्चिम बंगाल का एक पारंपरिक नृत्य है, जो संक्रामक रोग, आमतौर पर चेचक से उबरने के बाद स्थानीय देवता को धन्यवाद देने के लिए किया जाता है। यह नृत्य पारंपरिक बंगाली संगीत के साथ होता है।

26. कथकली नृत्य शैली की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस राज्य में हुई है? [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) केरल
Solution:कथकली नृत्य, संगीत और अभिनय का मिश्रण है, जिसकी उत्पत्ति केरल राज्य में हुई थी।

27. कुचिपुड़ी नृत्य किस प्रकार के संगीत के साथ किया जाता है? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य के साथ कर्नाटक संगीत का प्रयोग किया जाता है। कुचिपुड़ी नृत्य भारत के आंध्र प्रदेश का एक शास्त्रीय नृत्य है।

28. गुरु वेंपति चिन्ना सत्यम का संबंध निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से है? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कुचिपुड़ी
Solution:गुरु वेंपति चिन्ना सत्यम एक नर्तक और कुचिपुड़ी नृत्य शैली के गुरु थे। उन्होंने वर्ष 1963 में मद्रास में कुचिपुड़ी कला अकादमी शुरू की। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

29. नाहिद सिद्दीकी को अक्टूबर, 2017 में मिलापफेस्ट के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Milapfest's Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया। वह किस नृत्य शैली के लिए जानी जाती हैं? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) कथक
Solution:नाहिद सिद्दीकी एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना हैं। वह दो महान गुरुओं महाराज कथक (पाकिस्तान) और बिरजू महाराज (भारत) की शिष्या रही हैं। नाहिद सिद्दीकी को कथक नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए अक्टूबर, 2017 में मिलापफेस्ट के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

30. निम्नलिखित में से कौन कथक से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) नाहिद सिद्दीकी
Solution:नाहिद सिद्दीकी एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना हैं। वह दो महान गुरुओं महाराज कथक (पाकिस्तान) और बिरजू महाराज (भारत) की शिष्या रही हैं। नाहिद सिद्दीकी को कथक नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए अक्टूबर, 2017 में मिलापफेस्ट के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।