सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-IV)

Total Questions: 50

41. गुरु निरंजन राउत और गुरु रामहरि दास को ....... नृत्य और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गुरु केलुचरण महापात्र पुरस्कार, 2022 प्रदान किया गया था। [MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) ओडिसी
Solution:गुरु केलुचरण महापात्र पुरस्कार, 2022 क्रमशः गुरु निरंजन राउत और गुरु रामहरि दास को ओडिसी नृत्य और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया था।

42. मलयालम कवि वल्लथोल नारायण मेनन (Vallathol Narayana Menon) और नृत्यांगना और गुरु कल्याणीकुट्टी अम्मा (Kalyanikutti Amma) के प्रयासों ने ....... नृत्य शैली को फिर से चलन में लाया और एक नया जीवनदान दिया। [MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मोहिनीअट्टम
Solution:मलयालम कवि वल्लथोल नारायण मेनन (Vallathol Narayana Menon) और नृत्यांगना और गुरु कल्याणीकुट्टी अम्मा (Kalyanikutti Amma) के प्रयासों ने 'मोहिनीअट्टम' नृत्य शैली को फिर से चलन में लाया और एक नया जीवनदान दिया।

43. रोहिणी भाटे, पंडित मुन्नालाल शुक्ला, कुमुदिनी लाखिया और उमा शर्मा निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली के प्रसिद्ध व्याख्याता हैं? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कथक
Solution:रोहिणी भाटे, पंडित मुन्नालाल शुक्ला, कुमुदिनी लाखिया और उमा शर्मा भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली 'कथक' के प्रसिद्ध व्याख्याता हैं।

44. ....... नृत्य की मूल शब्दावली में युद्ध तकनीकों का नाट्य स्वरूप, पक्षियों और जानवरों की शैलीगत चालें और गांव की गृहिणियों के कामकाज पर आधारित गतिविधियां शामिल हैं और ज्यादातर पूर्वी भारत में पुरुष नर्तकों द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) छउ
Solution:'छउ' नृत्य की मूल शब्दावली में युद्ध तकनीकों का नाट्य स्वरूप, पक्षियों और जानवरों की शैलीगत चालें और गांव की गृहिणियों के कामकाज पर आधारित गतिविधियां शामिल हैं और ज्यादातर पूर्वी भारत में पुरुष नर्तकों द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं।

45. देबा प्रसाद दास, पंकज चरण दास और गंगाधर प्रधान का संबंध निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से हैं? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 01 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) ओडिसी
Solution:देबा प्रसाद दास, पंकज चरण दास और गंगाधर प्रधान आदि ओडिसी नृत्य शैली के कलाकार है।

46. भानु जी का संबंध निम्नलिखित में से किस कथक घराने से है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) जयपुर
Solution:भानु जी का संबंध जयपुर घराने से है। यह कथक का प्राचीनतम घराना है।

47. निर्मला पणिकर (Nirmala Panikar) को ....... नृत्य शैली में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2019 (फरवरी, 2023 में दिया गया) से सम्मानित किया गया। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मोहिनीअट्टम
Solution:निर्मला पणिकर एक प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना हैं। केरल के शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें फरवरी, 2023 में दिया गया।

48. कर्नाटक की रानी मचैया (Rani Machaiah) को कर्नाटक और कर्नाटक के बाहर ....... को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) उम्मत्त-आट
Solution:कर्नाटक की रानी मचैया (Rani Machaiah) को कर्नाटक और कर्नाटक के बाहर 'उम्मत्त आट' (Ummathat) को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

49. अलार्मेल वल्ली (Alarmel Valli) एक ......... नृत्यांगना हैं [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) भरतनाट्यम
Solution:अलार्मेल वल्ली एक प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और कोरियोग्राफर हैं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप, भरतनाट्यम की पंडानल्लुर शैली की अग्रणी प्रतिपादक हैं।

50. लंबाडी (Lambadi) नृत्य ....... जनजाति का लोक नृत्य है और इसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश में हुई थी। [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) बंजारा
Solution:'लंबाडी' तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बंजारा जनजाति द्वारा किया जाने वाला एक लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अच्छी फसल के लिए अपने देवता को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है।