सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-I)

Total Questions: 50

21. भारत में 'आधुनिक नृत्य का जनक' किसे जाना जाता है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (III-पाली), Phase-XI 27 जून, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) उदय शंकर
Solution:उदय शंकर को देश में आधुनिक नृत्य के विकास में उनके योगदान के लिए भारत में आधुनिक नृत्य के जनक के रूप में जाना जाता है। उदय शंकर ने वर्तमान उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहला भारतीय नृत्य विद्यालय 'उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी' भी स्थापित किया।

22. निम्नलिखित में से कौन अपने नवीन दृष्टिकोण और कार्यों के साथ आधुनिक नृत्य की अवधारणा को भारत में लाने वाले/वाली पहले/पहली व्यक्ति थे/थी? [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) उदय शंकर
Solution:उदय शंकर अपने नवीन दृष्टिकोण और कार्यों के साथ आधुनिक नृत्य की अवधारणा को भारत में लाने वाले पहले व्यक्ति थे, इसीलिए उन्हें भारत में आधुनिक नृत्य का जन्मदाता कहा जाता है। वर्ष 1971 में उन्हें भारत सरकार ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

23. खेमराज को लोक संगीत और 'कुद' नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। यह लोकनृत्य किस राज्य केंद्रशासित प्रदेश का है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) जम्मू और कश्मीर
Solution:'कुद' जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का एक सामुदायिक नृत्य शैली है। इस विशेष लोक नृत्य में योगदान के लिए खेमराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला।

24. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली को चित्रित किया गया है? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (I-पाली), Phase-XI 27 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ओडिसी
Solution:पुरी के जगन्नाथ मंदिर में 'ओडिसी' शास्त्रीय नृत्य शैली को चित्रित किया गया है।

25. 'जोनपा लेगसो' (Joenpa Legso) ....... का एक स्वागत नृत्य है। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) भूटान
Solution:जोनपा लेगसो (Joenpa Legso) 'भूटान' का एक स्वागत नृत्य है।

26. धालो, भारत के किस राज्य का लोकनृत्य है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) गोवा
Solution:धालो (Dhalo) नृत्य 'गोवा' राज्य के सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धालो पौष मास के समय मनाया जाने वाला लोकनृत्य है।

27. 'अलारिप्पु' नृत्य भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य का रूप है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:'अलारिप्पु' नृत्य भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य का एक रूप है। अलारिप्पु का शाब्दिक अर्थ है-फूलों से सजावट। यह ध्वनि अक्षरों के पठन के साथ शुद्ध नृत्य संयोजन का एक अमूर्त खंड है।

28. वर्ष 2020 के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (अकादमी पुरस्कार) मीनाक्षी चितरंजन को निम्नलिखित में से किसमें उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:वर्ष 2020 के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (अकादमी पुरस्कार) मीनाक्षी चितरंजन को शास्त्रीय नृत्य 'भरतनाट्यम' में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

29. होजागिरी नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए सत्यराम रियांग को पद्मश्री प्राप्त हुआ था। वह निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) त्रिपुरा
Solution:सत्यराम रियांग त्रिपुरा के एक लोक कलाकार हैं। होजागिरी नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वर्ष 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वर्ष 2004 में, सत्यराम रियांग को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

30. ......., दक्षिण मालाबार में प्रचलित एक मुखौटा नृत्य है। [CGL (T-I) 20 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कुम्मत्तिकली
Solution:कुम्मत्तिकली दक्षिण मालाबार में प्रचलित एक मुखौटा नृत्य है।