सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-I)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य भारतीय राज्य उड़ीसा में मुख्य रूप से नहीं किया जाता है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भवाई
Solution:भवाई भारतीय राज्य राजस्थान एवं गुजरात का एक पारंपरिक, लोकप्रिय लोकनृत्य है। इसमें मुंगल, तबला, ढोलक, बांसुरी, पखावज, रबाब, मंजीरा आदि वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है।

32. 'कलासम' भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य की एक नृत्य अनुक्रम है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कथकली
Solution:'कलासम' एक नृत्य अनुक्रम है, जो केरल स्थित शास्त्रीय नृत्य 'कथकली' में किया जाता है। कथकली एक शास्त्रीय नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति 17वीं शताब्दी में केरल में हुई थी।

33. गिद्दा और भांगड़ा भारत के किस राज्य के लोक नृत्य हैं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पंजाब
Solution:गिद्दा और भांगड़ा भारत के पंजाब राज्य के लोक नृत्य हैं। गिद्दा एक महिला लोक नृत्य है, जबकि भांगड़ा एक पुरुष लोक नृत्य है। दोनों नृत्य विभिन्न सांस्कृतिक त्योहारों के दौरान किए जाते हैं।

34. कालबेलिया नृत्य आमतौर पर भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली), CGL (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली), MTS (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राजस्थान
Solution:कालबेलिया लोक गीत और नृत्य शैली कालबेलिया समुदाय के जीवन के पारंपरिक रहन-सहन की अभिव्यक्ति है। यह राजस्थान राज्य से संबंधित है। कालबेलिया नृत्य के गीत आमतौर पर लोक कथा और पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। वर्ष 2010 में यूनेस्को द्वारा राजस्थान के कालबेलिया लोक गीत और नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।

35. नीलिमा कालबेलिया नृत्य करती हैं। यह नृत्य शैली किस राज्य से संबंधित है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) राजस्थान
Solution:कालबेलिया लोक गीत और नृत्य शैली कालबेलिया समुदाय के जीवन के पारंपरिक रहन-सहन की अभिव्यक्ति है। यह राजस्थान राज्य से संबंधित है। कालबेलिया नृत्य के गीत आमतौर पर लोक कथा और पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। वर्ष 2010 में यूनेस्को द्वारा राजस्थान के कालबेलिया लोक गीत और नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।

36. निम्नलिखित लोक नृत्यों में से कौन-सा राजस्थान से संबंधित है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 08 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) कालबेलिया
Solution:कालबेलिया लोक गीत और नृत्य शैली कालबेलिया समुदाय के जीवन के पारंपरिक रहन-सहन की अभिव्यक्ति है। यह राजस्थान राज्य से संबंधित है। कालबेलिया नृत्य के गीत आमतौर पर लोक कथा और पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। वर्ष 2010 में यूनेस्को द्वारा राजस्थान के कालबेलिया लोक गीत और नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।

37. 'दलखाई' भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का लोक नृत्य है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ओडिशा
Solution:'दलखाई' पश्चिमी ओडिशा के महत्वपूर्ण और लोकप्रिय लोक नृत्यों में से एक है, जो मुख्यतः बारगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, देवगढ़, बलांगीर, सोनपुर और बौध जिलों में किया जाता है। यह नृत्य मुख्यतः रामायण और महाभारत पर आधारित है।

38. रायगढ़ घराना निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) कथक
Solution:'रायगढ़ घराना' कथक नृत्य शैली से संबंधित है। रायगढ़ घराना सभी घरानों के मुकाबले नया माना जाता है।

39. बोरगीत किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) सत्रिया
Solution:'बोरगीत' सत्रिया शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित है। यह असम के भक्ति संगीत की एक शैली है, जो भगवान कृष्ण की स्तुति के लिए बनाई गई है।

40. छऊ लोक नृत्य की कितनी प्रमुख शैलियां हैं? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:छउ लोक नृत्य की 'तीन' प्रमुख शैलियां हैं। इनकी तीन अलग- अलग शैलियां सरायकेला, पुरुलिया और मयूरभंज के क्षेत्रों से हैं, पहले दो सरायकेला व पुरुलिया में मुखौटे का उपयोग किया जाता है, जबकि मयूरभंज शैली में मुखौटे का प्रयोग नहीं किया जाता है।