साइमन कमीशन (1927) (UPPCS)

Total Questions: 22

21. कांग्रेस दल की उग्र शाखा ने, जिसके एक प्रमुख नेता जवाहरलाल नेहरू थे, 'इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग' की स्थापना की। वह लीग किसके विरोध में स्थापित हुई थी? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) नेहरू रिपोर्ट
Solution:जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में युवा और उग्रवादी राष्ट्रवादियों ने 'नेहरू रिपोर्ट' पर आपत्ति रखी। ये पूर्ण स्वराज्य को तात्कालिक लक्ष्य के रूप में रखने की मांग कर रहे थे। फलतः जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस ने 'इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग' के रूप में कांग्रेस के भीतर एक दबाव समूह का निर्माण किया।

22. फरवरी, 1928 में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन के अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन थे? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) डॉ. एम.ए. अंसारी
Solution:तत्कालीन भारत सचिव लॉर्ड बर्केन हेड द्वारा भारतीयों को दी गई चुनौती के प्रत्युत्तर में कांग्रेस द्वारा डॉ. एम.ए. अंसारी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य एक आम सहमति वाले संविधान का मसौदा तैयार करना था। फलतः मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में एक कमेटी नियुक्त की गई, जिसके द्वारा अगस्त, 1928 में प्रस्तुत रिपोर्ट को नेहरू रिपोर्ट कहा जाता है।