साझेदारी

Total Questions: 37

1. मयूर और अहम 2 : 3 के अनुपात में निवेश करके एक साझेदारी में प्रवेश करते हैं। कुल लाभका 10% दान में जाता है। यदि अहम का हिस्सा ₹4,860 है, तो कुल अर्जित लाभ (₹ में) कितना है? [SSC MTS 11/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) 9,000
Solution:

2. निकिता ने दो निवेश किए, वह एक निवेश पर 10% अर्जित करती है और दूसरे निवेश पर उसे 20% की हानि होती है। यदि निवेश 2:3 के अनुपात में थे, तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना है ? [SSC MTS 05/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) 8% की हानि
Solution:

3. एक महिला तीन शेयरों में 3 : 4 : 5 के अनुपात में ₹27,600 का निवेश करती है, जो उस वर्ष के लिए उसके निवेश पर क्रमशः 20%, 15% और 5% का लाभांश देते हैं। कुल लाभांश कितना है? [SSC MTS 04/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (b) ₹3,335
Solution:

4. स्वाति ₹4,200 के साथ एक व्यवसाय शुरू करती है और 5 माह बाद, बानी स्वाति के साथ उसकी भागीदार के रूप में जुड़ जाती है। एक वर्ष के बाद, लाभ को स्वाति और बानी के बीच 2:5 के अनुपात में बांटा जाता है। बानी ने कितनी धनराशि का योगदान दिया ? [SSC MTS 01/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (a) ₹18,000
Solution:

5. तीन व्यक्तियों A, B और C ने एक व्यवसाय में कुछ धनराशि का निवेश किया। A की हिस्सेदारी, B की हिस्सेदारी से दोगुना है, और B की हिस्सेदारी C की हिस्सेदारी से तीगुना है। 1 वर्ष के बाद, उन्होंने ₹6,000 कमाए। A को प्राप्त धनराशि ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 11/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (c) ₹3,600
Solution:

6. तीन साझेदार P, Q और R एक व्यवसाय में क्रमशः ₹1,000, ₹1,200 और ₹1,500 का निवेश करते हैं। यदि कुल लाभ ₹666 है, तो उसमे Q का हिस्सा कितना होना चाहिए? [SSC CHSL 10/08/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) ₹216
Solution:

7. कपिल ने अप्रैल 2022 में ₹30,00,000 के निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। छः माह के बाद, उसका दोस्त कुणाल ₹25,00,000 के निवेश के साथ उसके साथ शामिल हो गया। फरवरी 2023 में, कपिल की एक पूर्व कक्षा साथी सलोनी ने भी पहले के दो साझेदारों द्वारा किए गए कुल निवेश के बराबर धनराशि का निवेश किया। जिस दिन कपिल ने व्यवसाय शुरू किया था, उस तारीख से 3 वर्ष बाद अर्जित लाभ किस अनुपात में बांटा जाएगा ? [SSC CHSL 02/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (b) 108 : 75 : 143
Solution:

8. एक व्यवसाय में A एक कामकाजी भागीदार है और B एक निष्क्रिय भागीदार है। A व्यवसाय में ₹30,000 का निवेश करता है और B ₹50,000 का निवेश करता है। A को व्यवसाय के प्रबंधन के लिए लाभ का 20% प्राप्त होता है और शेषराशि को उनकी पूंजी के अनुपात में विभाजित किया जाता है। ₹10,000 के लाभ से B का हिस्सा कितना है? [SSC CHSL 02/08/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) ₹5,000
Solution:

9. X, Y और Z एक साझेदारी में हिस्सा लेते हैं। X शुरुआत में कुछ राशि का निवेश करता है। 4 माह के बाद Y, X की राशि से तीन गुना राशि का निवेश करता है और हिस्सेदारी की शुरुआत से 9 माह के बाद Z, Y की राशि से दोगुना राशि का निवेश करता है। यदि बार्षिक लाभ Rs. 450000 है, तो उसमें Y का हिस्सा कितना है ? [SSC MTS 08/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (a) Rs. 200000
Solution:

10. P ने एक वर्ष के लिए Rs. 4000 का निवेश किया। कुछ महीनों के बाद Q Rs.6000 के निवेश के साथ P के साथ शामिल हो गया। यदि एक वर्ष के अंत में P और Q के लाभ का अनुपात 4 : 3 है, तो Q कितने महीनों के बाद शामिल हुआ? [SSC CHSL 14/03/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) 6 महीने
Solution: