सादृश्यता या समसंबंध (Part – XI)

Total Questions: 50

21. दिए गए विकल्पों में से शब्दों के उस जोड़े का चयन करें जो निम्नलिखित शब्द जोड़ी के समान संबंध साझा करता है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 30.08.2018 (तृतीय पाली)]

दांत : टूथपेस्ट

Correct Answer: (2) बाल : शैम्पू
Solution:जिस प्रकार दाँत का संबंध टूथपेस्ट से है। उसी प्रकार बाल का संबंध शैम्पू से है।

22. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले पद से संबंधित है। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 04.09.2018 (प्रथम पाली)]

ठंडा : गर्म : : सिकुड़न : _____

 

Correct Answer: (4) विस्तार
Solution:जिस प्रकार ठण्डा का संबंध गर्म से है। उसी प्रकार सिकुड़न का संबंध विस्तार से है।

23. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सर्वोत्तम ढंग से पूर्ण करेगा। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 22.05.2019 (तृतीय पाली)]

चारमीनार : भारत :: पिरामिड : ?

 

Correct Answer: (4) मिस्र
Solution:'चारमीनार' भारत में स्थित है उसी प्रकार 'पिरामिड' मिस्त्र में स्थित है।

24. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सर्वोत्तम ढंग से पूर्ण करेगा? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 22.05.2019 (तृतीय पाली)]

आयतन : लीटर :: लम्बाई : ?

Correct Answer: (4) मीटर
Solution:'आयतन' को 'लीटर' में मापते हैं उसी प्रकार 'लम्बाई' को 'मीटर' में मापते हैं।

25. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सही तरीके से पूर्ण करेगा? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 23.05.2019 (द्वितीय पाली)]

आमेर का किला : राजस्थान ::  अजंता की गुफाएँ : ?

 

Correct Answer: (3) महाराष्ट्र
Solution:अजंता की गुफाएँ रॉक-कट बौद्ध गुफा स्मारक हैं, जो कि दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 480 ईस्वी के बीच बनी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित गुफा है। यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देख-रेख में संरक्षित स्मारक है और 1983 से. अजंता की गुफाएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल रही हैं।

26. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सही तरीके से पूर्ण करेगा?

ब्रिकलेयर : ट्रॉवेल :: दर्जी : ?

Correct Answer: (3) सुई
Solution:ब्रिकलेयर, ट्रॉवेल से काम करता है, उसी प्रकार दर्जी, सुई से काम करता है।

27. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सही तरीके से पूर्ण करेगा? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 24.05.2019 (द्वितीय पाली)]

क्रिकेट : गेंद : : बिलियर्ड्स : ?

Correct Answer: (1) क्यू
Solution:क्रिकेट में गेंद का प्रयोग किया जाता है. उसी प्रकार बिलियर्ड्स में' क्यू' का प्रयोग किया जाता है।

28. उस शब्द युग्म को चुनें हो नीचे दिए गए युग्म के समान संबंध दर्शाते हैं। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 24.05.2019 (तृतीय पाली)]

हैजा : पानी

 

Correct Answer: (2) मलेरिया : मच्छर
Solution:दूषित पानी पीने से 'हैजा' होता है, उसी प्रकार मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।

29. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सर्वोत्तम ढंग से पूर्ण करेगा? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 27.05.2019 (द्वितीय पाली)]

अनाज : ढेर :: कागज : ?

Correct Answer: (2) बण्डल
Solution:अनाज के संग्रह को ढेर कहा जाता है उसी प्रकार कागज के संग्रह को बण्डल कहा जाता है।

30. कौन-सा शब्द नीचे दिए गए संबंध को सर्वोत्तम ढंग से पूर्ण करेगा? [RRB Junior Engineer परीक्षा, 02.06.2019 (द्वितीय पाली)]

घन : वर्ग :: वर्ग : ?

Correct Answer: (4) रेखा
Solution:वर्गों को मिलाने से घन बनता है उसी प्रकार रेखाओं को मिलाने से वर्ग बनता है।