सादृश्यता या समसंबंध (Part – XII)

Total Questions: 44

11. 'Obey' का 'Disobey' से वही संबंध है, जो 'Appoint' का '______' से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) Dismiss
Solution:'Obey' विपरीतार्थक है 'Disobey' का। उसी प्रकार, 'Appoint' विपरीतार्थक है 'Dismiss' का।

12. दिए गए विकल्पों में से उस पद का चयन कीजिए जो चौथे पद के साथ उसी प्रकार संबंधित है. जिस प्रकार पहला पद दूसरे पद से संबंधित है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

स्याही : कलम :: ? : कार

 

Correct Answer: (3) पेट्रोल
Solution:कलम से लिखने के लिए इसमें स्याही भरा जाता है। उसी प्रकार, कार को चलाने के लिए उसमें पेट्रोल भरा जाता है।

13. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे शब्द के साथ वही संबंध है, जो दूसरे शब्द का पहले शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

तापमान (Temperature) : ऊष्मा (Heat) : : आर्द्रता (Humidity) : ?

 

Correct Answer: (4) नमी (Moisture)
Solution:पहला दूसरे का मापन है। तापमान एक निश्चित स्केल पर ऊष्मा या ठंढापन दर्शाता है। उसी प्रकार, आर्द्रता वायु में जलवाष्प (नमी) की सांद्रता दर्शाता है।

14. 'हाथ' का 'अंगुली' से वही संबंध है. जो 'पेन' का '..............' से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) निब
Solution:हाथ का कार्य अंगुलियों और हथेली द्वारा सम्पादित होता है। उसी प्रकार, निब पेन का वह भाग है जिससे लिखा जाता है।

15. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद के साथ वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

बढ़ई : आरी :: लोहार : ?

Correct Answer: (2) हथौड़ा
Solution:यहाँ, 'कामगारः औजार' संबंध दर्शाया गया है। बढ़ई का औजार आरी है। उसी प्रकार, लोहार का औजार हथौड़ा है।

16. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है, जो दूसरे शब्द का पहले शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

सांड (Bull); हमला करना (Charge) : : तितली (Butterfly) : ?

Correct Answer: (4) फड़‌फड़ाना (Flutter)
Solution:साँड़ आगे बढ़ता है और हमला करता (Charge) है। उसी प्रकार, तितली एक फूल से दूसरे फूल पर फड़फड़ाती है।

17. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका चौथे शब्द से वही संबंध है, जो पहले शब्द का दूसरे शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

गीत : श्रोता : : ? : दर्शक

Correct Answer: (1) चलचित्र
Solution:एक गीत की रचना और गायन श्रोता के लिए किया जाता है। उसी प्रकार एक चलचित्र का प्रदर्शन दर्शक के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में. गाना सुनने वालों को श्रोता कहा जाता है। उसी प्रकार, चलचित्र देखने वालों को  दर्शक कहा जाता है।

18. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

जिराफ : ऊँचाई :: बाघ : ?

Correct Answer: (3) धारियाँ
Solution:दूसरा पहले का विशिष्ट गुण है। जिराफ को उसकी ऊँचाई से आसानी से पहचाना जा सकता है। उसी प्रकार, बाघ को उसकी धारियों से पहचाना जा सकता है।

19. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसका तीसरे पद के साथ वही संबंध है, दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा. 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

पौधे : बगीचा : : प्राणी : ?

Correct Answer: (2) चिड़ियाघर
Solution:बगीचे में विभिन्न प्रकार के बहुत से पौधे व्यवस्थित रूप से लगाये जाते हैं। उसी प्रकार, चिड़ियाघर में बहुत से प्राणी पाये जाते हैं।

20. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद से वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

लेखक : कलम :: शल्य चिकित्सक : ?

Correct Answer: (2) नश्तर
Solution:यहाँ, 'कामगार : औजार' संबंध दर्शाया गया है। लेखक का औजार कलम है। उसी प्रकार, शल्य चिकित्सक का औजार नश्तर है।