सादृश्यता या समसंबंध (Part – XII)

Total Questions: 44

21. 'ठंडे' का 'रेफ्रिजरेटर' से वही संबंध है. जो 'गर्म' का '_________' से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) ओवन
Solution:रेफ्रिजरेटर एक विद्युत उपकरण है जो वस्तुओं को ठंडा और ताजा रखता है। उसी प्रकार, ओवन भी एक विद्युत उपकरण है जो खाद्य पदार्थ को गर्म करता है या गर्म रखता है।

22. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है, जो दूसरे शब्द का पहले शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

बल्ला : क्रिकेट :: स्टिक : ......

Correct Answer: (4) हॉकी
Solution:क्रिकेट का खेल गेंद और बल्ले से खेला जाता है। उसी प्रकार, हॉकी का खेल स्टिक और गेंद से खेला जाता है।

23. उस विकल्प का चयन करें, जिसका | तीसरे शब्द से वही संबंध है. जो दूसरे शब्द का पहले शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

श्रीलंका : द्वीप :: भारत : ?

Correct Answer: (3) प्रायद्वीप
Solution:पहला दूसरे के अंतर्गत आता है। श्रीलंका एक द्वीपीय देश है। उसी प्रकार, भारत का प्रायद्वीपीय देश है।

24. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है. जो दूसरे शब्द का पहले शब्द से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

किलोग्राम : द्रव्यमान :: किलोमीटर : ......

Correct Answer: (1) लम्बाई
Solution:यहाँ, 'मात्रक : भौतिक राशि' संबंध दर्शाया गया है। द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम है। उसी प्रकार, लम्बाई का मात्रक किलोमीटर है।

25. 'घोड़े' का 'गाड़ी' से वही संबंध है जो _______ का'कार' से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पालो)]

Correct Answer: (1) इंजन
Solution:गाड़ी को घोड़े के द्वारा खींचा जाता है। उसी प्रकार, इंजन की शक्ति से कार चलता है।

26. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद के साथ वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

Pediatrics : children :: neurology : ?

Correct Answer: (2) brain
Solution:Pediatrics : Children :: Neurology : Brain

27. उस विकल्प का चयन करें, जिसका तीसरे पद के साथ वही संबंध है, जो दूसरे पद का पहले पद से है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

Lawyer : court :: beautician : ?

Correct Answer: (2) parlour
Solution:जिस प्रकार, Lawyer अपना वकालत 'court' में करता है उसी प्रकार 'beautician' अपना काम 'parlour' में करती है।

28. निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए विकल्पों से संबंधित शब्द चुनें। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

लेखक : कलम : दर्जी : ?

Correct Answer: (1) सूई
Solution:जिस प्रकार लेखक कोई किताब या अन्य चिज लिखने के लिए कलम का इस्तेमाल करता है उसी प्रकार दर्जी कपड़ा सिलने के लिए सूई का इस्तेमाल करता है।

29. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो कि तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

चूहा : बिल : : घोड़ा : ?

Correct Answer: (2) अस्तबल
Solution:जिस प्रकार 'चूहा' 'बिल' में रहता है, उसी प्रकार 'घोडा' 'अस्तबल' में रहता है।

30. 'मणिपुर', 'इम्फाल' से उसी तरह संबंधित है जिस तरह 'नागालैंड' '_______' 'से संबंधित है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कोहिमा
Solution:जिस प्रकार 'मणिपुर' की राजधानी इम्फाल है, उसी प्रकार, नागालैंड' की राजधानी" 'कोहिमा' है।