सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन (UPPCS) (भाग-3)

Total Questions: 45

31. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) सनातन धर्म रक्षिणी सभा - कलकत्ता
Solution:प्रश्नगत विकल्पों का सही सुमेलन है-

भारत धर्म महामंडल       -   हरिद्वार

देव समाज                      -    लाहौर

राधास्वामी सत्संग          -     आगरा

सनातन धर्म रक्षिणी सभा  -  कलकत्ता

32. निम्नलिखित समाज सुधारकों में से कौन संस्कृत भाषा में प्रवीणता के लिए जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:दयानंद सरस्वती, ईश्वरचंद्र विद्यासागर और राजा राममोहन राय ने अंग्रेजी शासन के दौरान भारत में धार्मिक-सामाजिक सुधार हेतु अनथक प्रयत्न किए। तीनों ही संस्कृत भाषा में प्रवीण थे और हिंदू धर्म तथा समाज में फैली कुरीतियों का खंडन किया।

33. निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

1. ब्रह्म समाज एकेश्वरवाद का समर्थन करता था।

2. आर्य समाज ने शिक्षा के विकास में योगदान दिया।

3. रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की।

उत्तर निम्न कूटों के आधार पर दीज

Correct Answer: (a) 1, 2 एवं 3 सही हैं।
Solution:20 अगस्त, 1828 को राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की। इसका उद्देश्य एकेश्वरवाद की उपासना, मूर्ति पूजा का विरोध, पुरोहितवाद का विरोध तथा अवतारवाद का खंडन था। आर्य समाज की स्थापना 1875 ई. में दयानंद सरस्वती ने की थी। आर्य समाज के अनुयायियों ने विद्या के प्रसार और शिक्षा के प्रसार के क्षेत्र में विशेष कार्य किया। रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1897 ई. में स्वामी विवेकानंद ने की थी।

34. भारत में नारी आंदोलन इनकी प्रेरणा से प्रारंभ हुआ- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) ज्योतिबा फुले
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में भारत में नारी आंदोलन ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ। ज्योतिबा फुले मानते थे कि महिलाओं एवं दलितों का उत्थान करके ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। 1848 ई. में इन्होंने लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। यह लड़कियों के लिए भारत का प्रथम स्कूल था, आधुनिक भारत में महिला आंदोलन की प्रेरणा स्रोत रमाबाई रानाडे रही हैं। महादेव गोविंद रानाडे की पत्नी श्रीमती रमाबाई ने सेवा सदन नामक संगठन की स्थापना की थी। यदि विकल्प (a) में रमाबाई नाम होता तो यही उत्तर होता। यही कारण है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने किसी विकल्प को सही उत्तर नहीं माना है और तारांकित किया है।

35. ब्रह्म समाज, रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज में क्या समानता थी? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) तीनों ही राजनैतिक उद्देश्यों के लिए नहीं बने, लेकिन तीनों ने ही देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी।
Solution:ब्रह्म समाज, रामकृष्ण मिशन और आर्य समाज तीनों ही संगठन समाज सुधार, शिक्षा के विकास एवं देशभक्ति की भावना के विकास में सहायक सिद्ध हुए। ये तीनों ही संगठन राजनैतिक उद्देश्यों के लिए नहीं बने थे, बल्कि इनका उद्देश्य भारत में सामाजिक-धार्मिक-सांस्कृतिक सुधार करना था। इन तीनों ने ही देशवासियों को जागृत कर देशभक्ति की भावना के विकास में सहायता दी।

36. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी का जन्म गांधीनगर में हुआ था।
Solution:महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर (गुजरात) में हुआ था। अतः कथन (d) असत्य है। अन्य कथनों का विवरण इस प्रकार है-

(i) 1889 ई. में एनी बेसेंट ने थियोसोफिकल सोसाइटी की सदस्यता ली। वर्ष 1907 में कर्नल अल्काट की मृत्यु के बाद एनी बेसेंट थियोसोफिकल सोसाइटी की अध्यक्ष बनीं।

(ii) मद्रास के अड्यार में थियोसोफिकल सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय स्थापित किया गया था।

(iii) 1875 ई. में स्वामी दयानंद सरस्वती ने बंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी।

37. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S (Pre) 2019]

आंदोलन/संगठननायक (लीडर)
1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता निरोध लीगमहात्मा गांधी
2. अखिल भारतीय किसान सभास्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्मसम्मान आंदोलनई.वी. रामास्वामी नायकर
Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:'अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग' जिसका नाम बाद में 'हरिजन सेवक संघ' कर दिया गया था, की स्थापना महात्मा गांधी ने वर्ष 1932 में की थी। अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना वर्ष 1936 में लखनऊ में की गई थी तथा इसके अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती और महासचिव एन.जी. रंगा थे। आत्मसम्मान आंदोलन (बीसवीं शती के तीसरे-चौथे दशक में) पेरियार नाम से प्रसिद्ध ई.वी. रामास्वामी नायकर द्वारा तमिलनाडु में निचले तबके की मानी जाने वाली जातियों को समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया था।

38. नव-बौद्धवाद के प्रतिपादक कौन हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) अम्बेडकर
Solution:डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा प्रारंभ दलित बौद्ध आंदोलन को 'नव- बौद्धवाद' (Neo-Buddhism) के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत बौद्ध धर्म की पुनर्व्याख्या करते हुए 'नवायान' नामक नए बौद्ध संप्रदाय की स्थापना भी की गई।

39. दार-उल-उलूम' की स्थापना की थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) मौलाना शिब्ली नुमानी ने
Solution:दार-उल-उलूम नदवातुल उलमा, जो सामान्यतः दार-उल-उलूम नाम से जाना जाता है, की स्थापना 1898 ई. में लखनऊ में की गई थी। इसकी स्थापना नदवातुल उलमा द्वारा की गई थी। नदवातुल उलमा का गठन 1893 ई. में कानपुर में अलीगढ़ के मौलाना लुत्फुल्लाह साहब की अध्यक्षता में किया गया था। जिसके संस्थापकों में मौलाना शिब्ली नुमानी शामिल थे। शिब्ली नुमानी के परामर्श पर नदवातुल उलमा ने दार-उल-उलूम (लखनऊ में) की स्थापना की। शिब्ली नुमानी दार-उल-उलूम के प्रमुख शिक्षक भी थे।

40. परमहंस मंडली की स्थापना किस राज्य में हुई थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:गुप्त सामाजिक और धार्मिक संगठन के रूप में परमहंस मंडली की स्थापना 1840 ई. में महाराष्ट्र में की गई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में दादोबा पांडुरंग और दुर्गाराम मेहताजी तथा अन्य शामिल थे। इस मंडली की विचारधारा घनिष्ठ रूप से मानव धर्म सभा से जुड़ी हुई थी तथा इसके सदस्य केवल एक ईश्वर में विश्वास करते थे।