सामान्य परिचय

Total Questions: 18

11. भारतीय उपमहाद्वीप में, कितने देश उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी भूमि सीमाएं साझा करते हैं? [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) एक
Solution:भारतीय उपमहाद्वीप में भारत देश उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी भूमि सीमाएं साझा करते हैं। भारत की स्थलीय सीमा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन, बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है।

12. भारत किस देश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है? [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II- पाली), MTS (T-I) 18 अक्टूबर, 2021 (II-पाली), CGL (T-I) 9 अगस्त, 2017 (II-पाली), CGL (T-I) 09 अगस्त, 2017 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) बांग्लादेश
Solution:भारत और बांग्लादेश 4096.7 किमी., चीन - भारत 3488 किमी., पाकिस्तान - भारत 3323 किमी., म्यांमार 1643 किमी., नेपाल - भारत 1751 किमी., भूटान 699 किमी. तथा अफगानिस्तान  - भारत - भारत भारत 106 किमी. लंबी सीमा साझा करते हैं। अतः स्पष्ट है कि भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगी हुई है। बांग्लादेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्यों में मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय व पश्चिम बंगाल हैं।

13. बांग्लादेश भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है? [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) मेघालय
Solution:भारत और बांग्लादेश 4096.7 किमी., चीन - भारत 3488 किमी., पाकिस्तान - भारत 3323 किमी., म्यांमार 1643 किमी., नेपाल - भारत 1751 किमी., भूटान 699 किमी. तथा अफगानिस्तान  - भारत - भारत भारत 106 किमी. लंबी सीमा साझा करते हैं। अतः स्पष्ट है कि भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगी हुई है। बांग्लादेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्यों में मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय व पश्चिम बंगाल हैं।

14. भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा कौन-सी है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) बंगाली
Solution:भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की मुख्य आधिकारिक भाषा बंगाली/बांग्ला है। भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बंगाली/ बांग्ला भाषा बोली जाती है। पाकिस्तान की आधिकारिक मुख्य भाषा उर्दू है। जोंगखा भूटान की मुख्य आधिकारिक भाषा है।

15. 2022 तक, भारत के पड़ोसी देश मालदीव की राजधानी क्या है? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) माले
Solution:भारत के पड़ोसी देश मालदीव की राजधानी माले है। श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे श्रीलंका की राजधानी है। अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है। कवरत्ती भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है।

16. म्यांमार निम्नलिखित में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सिक्किम
Solution:म्यांमार-भारत के बीच लगभग 1643.0 किमी. लंबी सीमा रेखा है। भारत के चार राज्य म्यांमार के साथ सीमा साझा करते हैं, जिनके नाम हैं- अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम। अतः म्यांमार सिक्किम के साथ सीमा साझा नहीं करता है।

17. भारत अपनी अधिकांश पश्चिमी सीमा किस पड़ोसी देश के साथ साझा करता है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पाकिस्तान
Solution:भारत अपनी अधिकांश पश्चिमी सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है। पाकिस्तान भारत के लद्दाख एवं जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेशों और पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात राज्यों के साथ सीमा साझा करता है।

18. भारत की सीमा ....... में अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) उत्तर-पश्चिम
Solution:भारत की सीमा उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। भारत और अफगानिस्तान (तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान) के मध्य डूरंड लाइन सीमा निर्धारित करती है।