Solution:आजाद हिंद फौज का गठन 4 जुलाई, 1943 को सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में किया गया था। फौज का गठन सिंगापुर द्वीप पर किया गया में शामिल 3 भाग थे- (1) फेडरेटेड मलय स्टेट्स, (2) अनफेडरेटेड था, किंतु तब सिंगापुर द्वीप 'ब्रिटिश मलय' का अंग था। ब्रिटिश मलय मलय स्टेट्स, (3) स्ट्रेट्स सेटलमेंट। तृतीय यानी स्ट्रेट्स सेटलमेंट के अंतर्गत 4 अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ा गया था, जो इस प्रकार हैं-(1) मलक्का-वर्तमान में मलेशिया का एक राज्य है।
(2) डिंडिंग (वर्तमान नाम-मांजुंग) वर्तमान में मलेशिया के पेराक राज्य का एक जिला है।
(3) पेनांग-वर्तमान में मलेशिया का एक राज्य है।
(4) सिंगापुर - अगस्त, 1963 में स्वतंत्रता की घोषणा की; 16 सितंबर, 1963 को मलेशिया का अंग बना; 9 अगस्त, 1965 को मलेशिया की संसद के एक प्रस्ताव द्वारा मलेशिया संघ से अलग कर दिया गया तथा इसी दिन से स्वतंत्र देश बना। स्पष्ट है कि जब सिंगापुर में आजाद हिंद फौज का गठन हुआ तब वह मलय का हिस्सा था।