सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति (Part-1)

Total Questions: 50

21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. हड़प्पा1. गोदावरी
B. हस्तिनापुर2. रावी
C. नागार्जुन कोंडा3. गंगा
D. पैठन4. कृष्णा

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2341
(c)4321
(d)3412
Correct Answer: (b)
Solution:

हड़प्पा- रावी, हस्तिनापुर- गंगा, नागार्जुन कोंडा- कृष्णा तथा पैठन- गोदावरी नदी से संबंधित स्थल हैं।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

सूची-Iसूची-II
(हड़प्पा संस्कृति की बस्ती)(नदी जिस पर अवस्थित है)
A. हड़प्पा1.भोगवा
b. कालीबंगा2. घग्गर
c. लोथल3. रावी
d.रोपड़4.सतलुज

कूट:

ABCD
(a)3214
(b)3412
(c)4231
(d)1324
Correct Answer: (a)
Solution:
बस्तीनदी
हड़प्पारावी
कालीबंगाघग्गर
लोथलभागवा
रोपड़सतलुज

23. हड़प्पा किस नदी के किनारे अवस्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) रावी
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

24. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) मोहनजोदड़ो
Solution:

सैंधव सभ्यता (सिंधु घाटी सभ्यता) का महान स्नानागार (Great Bath) मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित) से प्राप्त हुआ है। यह वहां का सबसे प्रसिद्ध सार्वजनिक स्थल हैजो पक्की ईंटों से निर्मित है और प्राचीन काल के जल प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर 55 मीटर और चौड़ाई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर 33 मीटर है।

सैंधव सभ्यता से प्राप्त प्रमुख वस्तुएं:
• मोहनजोदड़ो: महान स्नानागार (Great Bath)विशाल अन्नागार, कांसे की नर्तकी की मूर्ति, दाढ़ी वाले पुजारी (Priest-King) की पत्थर की मूर्ति, पशुपतिनाथ की मुहर।
• हड़प्पा: अन्नागार, तांबे की इक्का-गाड़ीशंख का बना बैल उर्वरता की देवी की मूर्ति।
• लोथल (गुजरात): बंदरगाह (Dockyard), चावल के साक्ष्य, तांबे के कुत्ते और पक्षी की मूर्तियां, दिशा मापक यंत्र।
• कालीबंगन (राजस्थान): जूते हुए खेत, लकड़ी का हल, अग्नि कुंड (हवन कुंड), तांबे के बैल।
• चन्हुदारो: मनके बनाने का कारखाना, तांबे के औज़ार (इसे 'सिंधु सभ्यता का शेफ़ील्ड' भी कहा जाता है)।
• बनावली (हरियाणा): मिट्टी का बना हल, जार, चूड़ियाँ।

25. 'विशाल स्नानागार' किस पुरातत्व स्थल से पाया गया था? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007 U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) मोहनजोदड़ो
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

26. सिंधु घाटी की सभ्यता के किस पुरास्थल से नाव के चित्र या मॉडल प्राप्त हुए हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) मोहनजोदड़ो एवं लोथल
Solution:

• लोथल (गुजरात): यहाँ खुदाई में मिट्टी के बने नावों के मॉडल मिले हैं जो प्राचीन समुद्री व्यापार के प्रमुख साक्ष्य हैं।
• मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान): यहाँ से प्राप्त मुहरों (seals) पर नाव और जहाजों के चित्र मिले हैं जो सिंधु नदी के व्यापारिक महत्व को दर्शाते हैं।
• लोथल में दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात गोदीवाड़ा (dockyard) भी मिला है जो इसकी सामुद्रिक क्षमता को प्रमाणित करता है।

27. सिंधु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) लोग लोहे से परिचित थे।
Solution:

सैंधव सभ्यता कांस्ययुगीन सभ्यता थी तथा यहां के लोग लोहे से परिचित नहीं थे, जबकि सैंधव नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी और व्यापार एवं वाणिज्य उन्नत दशा में था। मातृदेवी की उपासना के अनेक साक्ष्य सैंधव नगरों से मिलते हैं, जिससे प्रमाणित होता है कि मातृदेवी की उपासना की जाती रही होगी।

28. हड़प्पा सभ्यता की खुदाई में मिले अवशेषों के आधार पर क्या सही नहीं हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) सभी तरह के निर्माण कार्य के लिए एक आकार की ईंट का उपयोग किया जाता था।
(ii) मुख्यतः सभी घर एक मंजिला ही बनाए जाते थे।
(iii) मुख्य सड़कें औसतन दस मीटर चौड़ी होती थीं।

Correct Answer: (a) (i) और (ii)
Solution:

सैंधव सभ्यता में पक्की एवं कच्ची दोनों प्रकार की ईंटों का प्रयोग किया जाता था। सभी सैंधव नगरों से प्राप्त पक्की ईंटों का सामान्यतः अनुपात 4:2:1 था, जबकि कालीबंगन से अलंकृत ईंटों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं तो वहीं चन्हूदड़ों से वक्राकार ईंटों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं अतः सैंधव सभ्यता में सभी तरह के निर्माण के लिए एक आकार की ईंटों का प्रयोग नहीं होता था। अतः कथन (i) गलत है। सैंधव सभ्यता में निर्मित घर एक मंजिला ही बनाए जाते थे, परंतु कुछ भवनों से मिली सीढ़ियों के साक्ष्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि कुछ घर दो मंजिला भी निर्मित थे। अतः कथन (ii) भी गलत है। सैंधव सभ्यता से प्राप्त मुख्य सड़कों की औसतन चौड़ाई लगभग 10 मीटर होती थी। इस प्रकार कथन (iii) सत्य है।

29. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

(1) अपने नगर नियोजन के लिए
(2) मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के लिए
(3) अपने कृषि संबंधी कार्य के लिए एवं
(4) अपने उद्योगों के लिए
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:

सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता नगर नियोजन को माना जाता है। साथ ही हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर थे। हड़प्पा नामक पुरास्थल सर्वप्रथम ज्ञात होने के कारण इसको 'हड़प्पा सभ्यता' के नाम से भी जाना जाता है। कालीबंगा से कृषि संबंधी साक्ष्य तथा अनेक सैंधव स्थलों से ईंट के भट्टे, मनका निर्माण के कारखाने आदि उद्योग संबंधी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सभी चारों कथन सही हैं।

30. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) कालीबंगा -हरियाणा
Solution:

कालीबंगा, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। कालीबंगा की खोज इटली के लुइगी पिओ तेस्सीटोरी ने की; जबकि हडप्पा स्थल के रूप में पहचान अमलानंद घोष ने की थी। अन्य तीनों विकल्प सुमेलित हैं।

प्रमुख सिंधु घाटी स्थल:
• हड़प्पा (पाकिस्तान): प्रथम खोजा गया स्थल (1921दयाराम साहनी)।
• मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान): विशाल स्नानागार और अन्न भंडार के लिए प्रसिद्ध।
• लोथल (गुजरात): एक प्राचीन बंदरगाह और गोदीवाड़ा (Dockyard)।
• धोलावीरा (गुजरात): उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली।
• राखीगढ़ी (हरियाणा): भारत में स्थित सबसे बड़े स्थलों में से एक।