सॉफ्टवेयर (Part- I)

Total Questions: 50

1. कंप्यूटर को दिशा देने वाले instructions के समूह को कहा जाता है- [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (c) प्रोग्राम
Solution:कंप्यूटर को दिशा देने वाले निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है। जबकि प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

2. सॉफ्टवेयर क्या है? [U.P. SI/ASI 04.12.2022 (2nd Shift)]

Correct Answer: (d) सॉफ्टवेयर निर्देशों का एक सेट या एक प्रोग्राम है जो हार्डवेयर को चलाने में सक्षम बनाता है।
Solution:सॉफ्टवेयर, निर्देशों का एक समूह अथवा एक प्रोग्राम है जिसका उपयोग संचालित करने और कुछ विशिष्ट कार्यों को निष्पादित करने हेतु किया जाता है। यह कंप्यूटर का एक ऐसा महत्वपूर्ण भाग है जिसे मानव द्वारा देखा जा सकता है, किन्तु भौतिक रूप में छूआ नहीं जा सकता है। इसके बिना कंप्यूटर बेकार है।

3. सॉफ्टवेयर डेटा को......... में परिवर्तित करता है। [I.B.P.S. (C.G.) 11.12.11 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (b) इनफॉर्मेशन
Solution:कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर डेटा को इनफॉर्मेशन में संसाधित (Processed) कर परिवर्तित (Convert) करता है।

4. सॉफ्टवेयर का प्राथमिक उद्देश्य डेटा को........में बदलना है? [UPSSSC JE Exam-2015]

Correct Answer: (b) सूचना
Solution:सॉफ्टवेयर का प्राथमिक उद्देश्य आंकड़ों (Data) को सूचना (Information) में बदलना है। कंप्यूटर के संचालन (Operation) के लिए निर्मित प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

5. कंप्यूटर कंट्रोल करने संबंधी इंस्ट्रक्शन्स या प्रोग्रामों को कहते हैं। [LB.P.S. (C.G.) 27.11.11 (Μ.Χ.) S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) सॉफ्टवेयर
Solution:सॉफ्टवेयर (Software) प्रोग्राम के माध्यम से कंप्यूटर को यह निर्देश (Command) दिया जाता है कि उसे किस प्रकार कार्य करना है। इस प्रकार कंप्यूटर नियंत्रण संबंधी निर्देशों (Instruction) যা प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहते हैं।

6. सूचनाओं का वह समूह जो एक कंप्यूटर को निर्देश करता है कहलाता है- [R.R.B. कोलकाता (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008]

Correct Answer: (D) प्रोग्राम
Solution:कंप्यूटर में प्रोग्राम शब्द कोडिंग (Word Coding) के लिए प्रयोग किया जाता है। यह कंप्यूटर की विशिष्ट भाषा (Special Language) द्वारा किया जाता है।

7. संकेतों का संग्रह, जो कि कंप्यूटर को बताता है कि किसी विशेष काम को कैसे किया जाएगा, क्या कहलाता है? [R.B.I. (Asst.) Exam. 21.07.2013]

Correct Answer: (b) प्रोग्राम
Solution:संकेतों (Symbols) का संग्रह (Collection) जो कंप्यूटर को बताता है कि किसी विशेष काम को कैसे किया जाएगा, कंप्यूटर प्रोग्राम कहलाता है। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कुछ निश्चित सूचनाओं (Informa tion) का समूह होता है, जो स्पष्ट भाषा में एक विशेष श्रृंखला द्वारा समस्या हल करने के लिए लिखी गई होती है। इन्हें 'JOB' कहा जाता है। जैसे- FORTRAN, BASIC, COBOL, आदि।

8. ...............कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है। [R.R.B. अहमदाबाद (Stenographer) परीक्षा, 2006, IBPS BANK CLERK EXAM-2016 (Online)]

Correct Answer: (c) मॉनीटर
Solution:सी.पी.यू., कम्पैक्ट डिस्क तथा मॉनीटर कंप्यूटर के हार्डवेयर हैं, परंतु माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत आता है।

9. सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के संदर्भ में सी. आर. एम. (C.R.M.) का क्या अर्थ है? [S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट
Solution:सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के संदर्भ में सी.आर.एम. (C.R.M.) का अर्थ 'कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट' (Customer Relationship Management) है।

10. ....... से तात्पर्य सॉफ्टवेयर की अनधिकृत कॉपी और वितरण से है। [LIC AAO EXAM-2016 (Online)]

Correct Answer: (a) सॉफ्टवेयर पाइरेसी
Solution:सॉफ्टवेयर पाइरेसी से तात्पर्य सॉफ्टवेयर की अनधिकृत कॉपी (Unauthorized Copy) और वितरण से है।