Solution:(a) सौरमंडल के सभी आठ ग्रहों में पृथ्वी का माध्य घनत्व सर्वाधिक 5.5 ग्राम/सेमी. है। अन्य ग्रहों का घनत्व ग्राम/सेमी. में इस प्रकार है-बुध (5.4), शुक्र (5.2), मंगल (3.9), बृहस्पति (1.3), शनि (0.7), अरुण (1.3) तथा वरुण (1.6)। अतः कथन (a) सही है।
(b) पृथ्वी के संघटन में मुख्य तत्व लोहा (32.07%) है।30.12 प्रतिशत के साथ ऑक्सीजन दूसरे और 15.12 प्रतिशत के साथ सिलिकॉन तीसरे स्थान पर है। अतः कथन (b) असत्य है।
(c) सूर्य में सौर परिवार के द्रव्यमान का 99.8 प्रतिशत भाग अंतर्विष्ट है।
सूर्य का द्रव्यमान 1.989 × 1030 किग्रा. है, जो पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 3,33,000 गुना है। अतः कथन (c) असत्य है।
(d) सूर्य का व्यास, पृथ्वी के व्यास का लगभग 109.2 गुना है।
अतः कथन (d) भी असत्य है।