सौरमंडल

Total Questions: 21

11. निम्नलिखित को आकार के अनुसार घटते क्रम में लगाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

(1) बृहस्पति

(2) अरूण

(3) पृथ्वी

(4) शनि

Correct Answer: (c) (1), (4), (2), (3)
Solution:प्रश्नानुसार आकार के अनुसार घटते क्रम में बृहस्पति, शनि, अरुण, पृथ्वी हैं।

12. हाइड्रोजन, हीलियम तथा मीथेन प्रमुख गैसें हैं, जो विद्यमान होती हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:हाइड्रोजन, हीलियम और मीथेन तीनों गैसों की उपस्थिति बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून पर पाई जाती हैं। यद्यपि बृहस्पति एवं शनि के वातावरण में मीथेन की गौण मात्रा है। प्लूटो पर मीथेन तो है, परंतु हाइड्रोजन और हीलियम नहीं हैं। मंगल पर CO₂, N₂ तथा Ar (आर्गन) हैं। शुक्र पर CO₂ तथा N₂ उपस्थित हैं। अतः इस प्रश्न का कोई भी विकल्प सही नहीं है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह सौरमंडल का नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) फ्लोरिडा
Solution:बुध, शुक्र और शनि सौरमंडल के ग्रह हैं, जबकि फ्लोरिडा संयुक्त राज्य अमेरिका में अवस्थित एक राज्य है। यहां यूएसए का अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केंद्र केनेडी स्पेस सेंटर मेरिट आइलैण्ड (Merrit Island) पर स्थित है। (केप कैनावरेल स्पेस फोर्स स्टेशन के पास) है।

14. 'गोल्डीलॉक्स जोन (Goldilocks Zone) शब्द निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) बाह्य अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
Solution:गोल्डीलॉक्स जोन को आवासीय क्षेत्र भी कहा जाता है। यह किसी तारे के चारों ओर स्थित ऐसा क्षेत्र है, जहां किसी ग्रह की सतह पर तरल पानी होने की उचित स्थिति पाई जाती है। तरल पानी ग्रहों पर जीवन की खोज में एक महत्वपूर्ण घटक है। हमारे सौरमंडल के गोल्डीलॉक्स जोन में स्थित ग्रह पृथ्वी है। अन्य की खोज में अनुसंधान जारी है। यह जोन न अत्यधिक गर्म और न ही अत्यधिक ठंडा होता है।

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-Iसूची-II
(A) ग्रह1. चंद्रमा
(B) उपग्रह2. यूरेनस
(C) पुच्छल तारा3. मेराइनर
(D) कृत्रिम उपग्रह4. हेली

कूट:

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)4312
(d)2134
Correct Answer: (a)
Solution:यूरेनस - ग्रह, चंद्रमा उपग्रह, हेली पुच्छल तारा तथा मेराइनर - (मैरिनर) कृत्रिम उपग्रह है।

16. सौरमंडल का प्रधान आकाशी पिंड कौन-सा है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (d) सूर्य
Solution:सौरमंडल का प्रधान आकाशी पिंड सूर्य है। सूर्य, सौरमंडल के केंद्र में स्थित है।

17. किस वैज्ञानिक ने पहली बार कहा था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है और पृथ्वी ब्रह्माण्ड का केंद्र बिंदु नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) कॉपरनिकस
Solution:दिए गए विकल्पों में निकोलस कॉपरनिकस ने पहली बार कहा था कि पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है और पृथ्वी ब्रह्माण्ड का केंद्र बिंदु नहीं है। पोलैंड के खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस (Nicolaus Copernicus) इस मत के प्रतिपादक थे कि दैनिक गति में पृथ्वी अपने अक्ष पर तथा वार्षिक गति में स्थिर सूर्य के चतुर्दिक चक्कर लगाती है।

इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिलेई (Galileo Galilei) ने गिरने बाले पिंडों के आधारभूत नियमों का निरूपण किया है। अंग्रेज वैज्ञानिक आइजक न्यूटन (Isaac Newton) ने गुरुत्वाकर्षण तथा गति के तीन नियमों का प्रतिपादन किया। जर्मनी के खगोलविद् जोहॉन्स केप्लर (Johannes Kepler) ग्रहीय गतियों से संबंधित 3 आधारभूत नियमों के प्रतिपादक हैं।

18. किसने सर्वप्रथम यह स्थापित किया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं? [Jharkhand P.C.S. (Mains), 2016]

Correct Answer: (a) निकोलस कॉपरनिकस
Solution:सर्वप्रथम निकोलस कॉपरनिकस ने यह स्थापित किया कि पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

19. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1998]

सूची-I (विशेष लक्षण)सूची-II (ग्रह का नाम)
(A) सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह1. बुध
(B) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह2. शुक्र
(C) सौरमंडल में सूर्य से दूसरे स्थान पर ग्रह3. बृहस्पति
(D) सूर्य से निकटतम ग्रह4. प्लूटो
5. शनि

कूट:

ABCD
(a)2351
(b)3512
(c)4123
(d)4321
Correct Answer: (d)
Solution:बुध (Mercury) सूर्य के सबसे निकट का और पूर्व मान्यता के अनुसार प्लूटो के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। वर्ष 2006 में प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से हटा दिए जाने के बाद अब बुध सबसे छोटा ग्रह हो गया है। सौरमंडल में सूर्य से दूरी के क्रम में दूसरे स्थान का ग्रह शुक्र (Venus) है। पहले स्थान पर बुध है। बृहस्पति (Jupiter) सूर्य से दूरी के अनुसार पांचवां और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

20. सूर्य के निकटतम ग्रह है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) बुध
Solution:बुध (Mercury) सूर्य के सबसे निकट का और पूर्व मान्यता के अनुसार प्लूटो के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। वर्ष 2006 में प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से हटा दिए जाने के बाद अब बुध सबसे छोटा ग्रह हो गया है। सौरमंडल में सूर्य से दूरी के क्रम में दूसरे स्थान का ग्रह शुक्र (Venus) है। पहले स्थान पर बुध है। बृहस्पति (Jupiter) सूर्य से दूरी के अनुसार पांचवां और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।