स्थानीय स्वशासन (भाग – 3) (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

21. अशोक मेहता समिति ने निम्नलिखित की सिफारिश की- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) पंचायती राज की द्वि-स्तरीय सरकार
Solution:1977 में गठित अशोक मेहता समिति ने अगस्त, 1978 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें पंचायती राज के लिए त्रि-स्तरीय प्रतिमान के स्थान पर द्वि-स्तरीय प्रतिमान की संस्तुति की गई थी। इसमें जनपद स्तर पर जिला परिषद तथा 15000 से 20000 जनसंख्या (गांवों के समूह) पर मंडल पंचायत के गठन का सुझाव था।

22. पंचायती राज पर अशोक मेहता समिति प्रतिवेदन (1977) की प्रमुख सिफारिशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

1. पंचायती राज के तीन स्तरीय व्यवस्था के स्थान पर द्विस्तरीय व्यवस्था होनी चाहिए।

2. राज्य स्तर के नीचे पर्यवेक्षण हेतु खंड को विकेंद्रीकरण का प्रथम बिंदु माना जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल 1
Solution:पंचायती राज पर वर्ष 1977 में गठित अशोक मेहता समिति ने अगस्त, 1978 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें पंचायती राज की तीन-स्तरीय व्यवस्था के स्थान पर द्विस्तरीय व्यवस्था की संस्तुति की गई थी। इसमें जनपद स्तर पर जिला परिषद तथा उससे नीचे गांवों के समूह पर मंडल पंचायत के गठन का सुझाव था। समिति की अनुशंसा थी कि राज्य स्तर के नीचे पर्यवेक्षण हेतु जनपद (District) को विकेंद्रीकरण का प्रथम बिंदु माना जाना चाहिए। इस प्रकार कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 गलत है।

23. निम्नलिखित में से किस समिति/आयोग ने न्याय पंचायतों के गठन की सिफारिश की है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) अशोक मेहता समिति
Solution:अशोक मेहता समिति ने न्याय पंचायतों के गठन की सिफारिश की थी। वर्ष 1977 में पंचायती राज व्यवस्था पर सुझाव देने के लिए गठित अशोक मेहता समिति ने वर्ष 1978 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पंचायती राज के लिए त्रि-स्तरीय प्रणाली के स्थान पर द्वि-स्तरीय प्रणाली को संस्तुत किया गया। इस समिति ने न्याय पंचायतों को विकास पंचायतों से पृथक निकाय के रूप में गठित किए जाने की अनुशंसा की थी।

24. निम्नलिखित में से किस कमेटी /आयोग ने न्याय पंचायत बनाने की सिफारिश की थी? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) अशोक मेहता कमेटी
Solution:अशोक मेहता समिति ने न्याय पंचायतों के गठन की सिफारिश की थी। वर्ष 1977 में पंचायती राज व्यवस्था पर सुझाव देने के लिए गठित अशोक मेहता समिति ने वर्ष 1978 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पंचायती राज के लिए त्रि-स्तरीय प्रणाली के स्थान पर द्वि-स्तरीय प्रणाली को संस्तुत किया गया। इस समिति ने न्याय पंचायतों को विकास पंचायतों से पृथक निकाय के रूप में गठित किए जाने की अनुशंसा की थी।

25. पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति निम्न में से किस कमेटी द्वारा की गई थी? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) एल.एम. सिंघवी कमेटी
Solution:पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति एल.एम. सिंघवी समिति (1986) द्वारा की गई थी। साथ ही सिंघवी समिति ने पंचायत चुनावों को गैर-दलीय आधार पर कराने की भी अनुशंसा की थी।

26. पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता प्रदान करने की अनुशंसा करने वाली समिति का नाम था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) एल.एम. सिंघवी समिति
Solution:पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति एल.एम. सिंघवी समिति (1986) द्वारा की गई थी। साथ ही सिंघवी समिति ने पंचायत चुनावों को गैर-दलीय आधार पर कराने की भी अनुशंसा की थी।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा कौन-से युग्म सही सुमेलित है/हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

A. पंचायत सांख्यिकी युक्तिकरण                    -                  वी. आर. राव

B. पंचायत राज प्रशिक्षण                                 -               ए. एस. त्रिवेदी

C. पंचायत और सहकारी के                           -               एस. डी. मिश्रा

संबंध में कार्य समूह

D. ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन          -           जी. के. वी. राव कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था

Correct Answer: (a) A, C और D
Solution:वर्ष 1960 में वी.आर. राव की अध्यक्षता में भारत सरकार ने पंचायत सांख्यिकी युक्तिकरण पर समिति का गठन किया। वर्ष 1961 में एस. डी. मिश्रा की अध्यक्षता में पंचायत और सहकारिता के संबंध में कार्य समूह गठित हुआ। जी.वी. के. राव की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करने हेतु समिति वर्ष 1985 में योजना आयोग द्वारा नियुक्त की गई थी। नोट- प्रश्न के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण दोनों में जी.के.वी. राव दिया गया है, जबकि जी.वी. के. राव होना चाहिए, अन्यथा दिए गए विकल्पों से उत्तर प्राप्त नहीं होगा।

28. हमारे संविधान के किस भाग में तीन सोपानों में पंचायतें बनाने की परिकल्पना की गई है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013 R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013 U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) भाग 9
Solution:हमारे संविधान के भाग 9 में तीन सोपानों में पंचायतें बनाने की परिकल्पना की गई है। भाग 9 के अनु. 243 ख के अंतर्गत, प्रत्येक राज्य में ग्राम, मध्यवर्ती और जिला स्तर पर पंचायतों के गठन का प्रावधान है।

29. पंचायती राज की त्रि-स्तरीय प्रणाली में आते हैं- [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत समिति, जिला परिषद
Solution:पंचायती राज की त्रि-स्तरीय प्रणाली में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत समिति एवं जिला परिषद आते हैं।

30. निम्नलिखित में से किसका निर्माण पंचायती राज व्यवस्था के तहत हुआ था? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) ग्राम पंचायत
Solution:पंचायती राज की त्रि-स्तरीय प्रणाली में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत समिति एवं जिला परिषद आते हैं।