स्थानीय स्वशासन (भाग – 3) (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन संविधान के 73वें संशोधन में सम्मिलित हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

1. जिला पंचायत             2. क्षेत्र पंचायत

3. ग्राम पंचायत              4. नगर पंचायत

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल 1 ,2 और 3
Solution:73वें संविधान संशोधन (1992) द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था अपनाई गई है जिसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सम्मिलित हैं, जबकि 74वें संविधान संशोधन द्वारा नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद तथा नगर निगम के गठन का प्रावधान किया गया है।

32. एक क्षेत्र पंचायत का क्षेत्र निर्धारित किया जाता है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) राज्य सरकार द्वारा
Solution:एक क्षेत्र पंचायत का क्षेत्र अनुच्छेद 243-ग के प्रावधानों के तहत राज्य विधान मंडल द्वारा बनाई गई विधि के अनुसार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। अनुच्छेद 243-ग (2) के अनुसार, किसी पंचायत के सभी स्थान, पंचायत क्षेत्र में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा चुने गए व्यक्तियों से भरे जाएंगे और इस प्रयोजन के लिए, प्रत्येक पंचायत क्षेत्र को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसी रीति से विभाजित किया जाएगा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की जनसंख्या का उसको आवंटित स्थानों की संख्या से अनुपात समस्त पंचायत क्षेत्र में यथासाध्य एक ही हो।

33. खंड और जिला पंचायतों की सीमा में परिवर्तन की अधूिसचना कौन जारी करता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) राज्यपाल
Solution:छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-127 में खंड एवं जिला पंचायतों की सीमा में परिवर्तन के विषय में वर्णन किया गया है, जिसके अनुसार राज्यपाल खंड एवं जिला पंचायतों की सीमा में परिवर्तन की अधिसूचना जारी करता है।

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - [I.A.S. (Pre) 2000]

स्तम्भ 1 (स्थानीय निकाय)स्तम्भ 2 (राज्य, 1999 की स्थिति के अनुसार)
A. उप-प्रभाग स्तर पर जिला परिषद1. आंध्र प्रदेश
B. मंडल प्रजा परिषद2. असम
C. जनजातीय परिषद3. मिजोरम
D. ग्राम पंचायतों का अभाव4. मेघालय
Correct Answer: (d) A-2, B-1, C-3, D-4
Solution:
स्थानीय निकायराज्य, 1999 की स्थिति के अनुसार
उप-प्रभाग स्तर पर जिला परिषदअसम
मंडल प्रजा परिषदआंध्र प्रदेश (एवं तेलंगाना)
जनजातीय परिषदमिजोरम
ग्राम पंचायतों का अभावमेघालय

नोट : वर्तमान में मेघालय और मिजोरम दोनों ही राज्यों में जनजातीय परिषदों तथा ग्राम परिषदों का अस्तित्व है।

35. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें पंचायती राज संस्था नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005 U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) नगालैंड
Solution:भारत में 73वें संविधान संशोधन, 1992 के तहत वर्तमान में मिजोरम, मेघालय एवं नगालैंड राज्यों में पंचायती राज संस्था नहीं है। उल्लेखनीय है कि संविधान के भाग 9 के पंचायती राज संस्थाओं संबंधी प्रावधान अनुच्छेद 243M के तहत नगालैंड, मेघालय और मिजोरम राज्य पर नहीं लागू होते हैं। हालांकि इन तीनों राज्यों में जनजातीय परिषदों तथा ग्राम परिषदों का अस्तित्व है।

36. किस राज्य में पंचायत व्यवस्था नहीं है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:भारत में 73वें संविधान संशोधन, 1992 के तहत वर्तमान में मिजोरम, मेघालय एवं नगालैंड राज्यों में पंचायती राज संस्था नहीं है। उल्लेखनीय है कि संविधान के भाग 9 के पंचायती राज संस्थाओं संबंधी प्रावधान अनुच्छेद 243M के तहत नगालैंड, मेघालय और मिजोरम राज्य पर नहीं लागू होते हैं। हालांकि इन तीनों राज्यों में जनजातीय परिषदों तथा ग्राम परिषदों का अस्तित्व है।

37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिए गए कूट से कीजिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

स्तम्भ 1 (पंचायत समितियों के नाम)स्तम्भ 2 (भारत के संबंधित प्रांतों के नाम)
A. जनपद पंचायत1. पश्चिम बंगाल
B. क्षेत्र पंचायत2. गुजरात
C. तालुका परिषद3. मध्य प्रदेश
D. आंचलिक परिषद4. उत्तर प्रदेश 1
      (A)        (B)          (C)           (D)
(a)2134
(b)4312
(c)3421
(d) 1233
Correct Answer: (c)
Solution:
स्तम्भ 1 (पंचायत समितियों के नाम)स्तम्भ 2 (भारत के संबंधित प्रांतों के नाम)
जनपद पंचायतमध्य प्रदेश
क्षेत्र पंचायतउत्तर प्रदेश
तालुका परिषद (पंचायत)गुजरात
आंचलिक परिषदपश्चिम बंगाल

38. पंचायत समिति के सदस्य - [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
Solution:पंचायत समिति त्रि-स्तरीय पंचायती राज प्रणाली का मध्यवर्ती स्तर है, जिसके सदस्य संविधान के अनु. 243 ग (2) के उपबंधों के तहत प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं। झारखंड में 'पंचायत समिति' का गठन प्रत्येक ब्लॉक के लिए झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 32 के तहत किया जाता है। इस अधिनियम की धारा 33 के अनुसार, इसके निर्वाचित सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं तथा उस क्षेत्र के लोक सभा और विधान सभा के सदस्य, उस क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम वाले राज्य सभा सदस्य और उस क्षेत्र के ग्रामों के मुखिया (चक्रानुक्रम आधार पर कुल मुखियों के 1/5 भाग - 1 वर्ष के लिए) इसके पदेन सदस्य होते हैं, जबकि उस क्षेत्र के एक प्रख्यात व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति में नामित किया जाता है।

39. पंचायत समिति के सदस्य - [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।
Solution:उत्तर प्रदेश में पंचायत समिति को क्षेत्र पंचायत कहा जाता है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अधिनियम, 1961 (2007 में यथासंशोधित) की धारा 6 के अनुसार क्षेत्र पंचायत में प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा चुने गए सदस्य तथा एक प्रमुख (जिसे निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने में से ही चुना जाता है) शामिल होते हैं, जबकि उस खंड (ब्लॉक) की ग्राम पंचायतों के सभी प्रधान, उस खंड के लोक सभा और विधान सभा सदस्य तथा उस खंड की मतदाता सूची में पंजीकृत राज्य सभा और विधान परिषद सदस्य इसके पदेन सदस्य होते हैं।

40. पंचायती राज प्रणाली में पंचायत समिति गठित होती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) खंड स्तर पर