स्वराज पार्टी का गठन (1923) (UPPCS)

Total Questions: 22

11. निम्न में से कौन एक स्वराज पार्टी से संबंधित नहीं थे? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) राजेंद्र प्रसाद
Solution:स्वराज पार्टी की स्थापना जनवरी, 1923 में सी.आर. दास तथा मोतीलाल नेहरू ने की। एन.सी. केलकर भी स्वराज पार्टी से संबंधित थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, स्वराज पार्टी के समर्थक नहीं थे।

12. बिहार में स्वराज दल का गठन किसने किया? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) श्रीकृष्ण सिंह
Solution:असहयोग आंदोलन की असफलता के बाद स्वराज पार्टी (कांग्रेस- खिलाफत स्वराज पार्टी) का गठन जनवरी, 1923 में सी.आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने किया। सी.आर. दास इसके अध्यक्ष तथा मोतीलाल नेहरू इसके महासचिव थे। बिहार में स्वराज दल की शाखा का गठन हुआ जिसके नेता श्रीकृष्ण सिंह बनाए गए।

13. निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम चुनिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

(i) लखनऊ समझौता                   (ii) स्वराज दल की स्थापना

(iii) जलियांवाला हत्याकांड         (iv) बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु

निम्नलिखित कूट में से उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) (i), (iii), (iv) एवं (ii)
Solution:उपर्युक्त घटनाओं का क्रम इस प्रकार है-
लखनऊ समझौता-1916,
जलियांवाला हत्याकांड-1919,
बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु- 1920,
स्वराज दल की स्थापना- 1923।

14. स्वतंत्रता पूर्व भारत में निम्नलिखित में से किसने केंद्रीय विधानसभा में स्वराज दल का समर्थन किया था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) एम.ए. जिन्ना
Solution:नवंबर, 1923 में विधान परिषदों के चुनाव हुए। सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली की 104 निर्वाचित सीटों में से 42 पर स्वराज पार्टी की जीत हुई। मध्य प्रांत में इन्हें स्पष्ट बहुमत मिला। बंगाल में यह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी और बंबई तथा संयुक्त प्रांत में भी इसे अच्छी सफलता मिली। मद्रास और पंजाब में जातिवाद और सांप्रदायिकता की लहर के कारण इसे खास सफलता नहीं मिली। सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में स्वराजियों ने एक साझा राजनीतिक मोर्चा बनाया। इसमें जिन्ना के नेतृत्व में उनके समर्थक, उदारवादी व व्यक्तिगत रूप से कुछ विधायक जैसे मदन मोहन मालवीय आदि शामिल थे।

15. निम्नलिखित में से कौन 'देशबंधु' के नाम से प्रसिद्ध है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) चितरंजन दास
Solution:चितरंजन दास को 'देशबंधु' के नाम से जाना जाता था। देशबंधु का तात्पर्य है- The Friend of Nation. चितरंजन दास इंग्लैंड से वकालत की पढ़ाई करने के बाद स्वदेश आकर बैरिस्टर हो गए तथा वकील के रूप में इनकी सबसे बड़ी सफलता अलीपुर बमकांड केस में अरविंद घोष का बचाव करना था। उन्होंने मोतीलाल नेहरू के साथ मिलकर 'स्वराज पार्टी' की स्थापना की थी।

16. स्वराज आम जनता के लिए होना चाहिए केवल वर्गों के लिए नहीं, के प्रसिद्ध सूत्र की घोषणा की- [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) सी.आर. दास ने
Solution:देशबंधु चितरंजन दास (सी.आर. दास) ने कहा था-"स्वराज आम जनता के लिए होना चाहिए केवल वर्गों के लिए नहीं।"

17. कांग्रेसी नेताओं द्वारा मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट की निंदा करने पर कई नरमपंथियों ने पार्टी को छोड़कर निम्न में से कौन-सी पार्टी का गठन किया? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) इंडियन लिबरल फेडरेशन
Solution:मॉण्टेग्यू घोषणा के संबंध में कांग्रेस में मत भिन्नता के फलस्वरूप अंततः कांग्रेस में पुनः विघटन हुआ। सूरत विघटन (1907) के समय उदारवादियों ने उग्रवादियों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था पर इस बार उदारवादियों ने ही कांग्रेस को छोड़ दिया। सुरेंद्रनाथ बनर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस के उदारवादी एवं नरमपंथी नेताओं ने मॉन्टेग्यू- चेम्सफोर्ड सुधारों का स्वागत किया तथा कांग्रेस से अलग होकर इंडियन लिबरल फेडरेशन (अखिल भारतीय उदारवादी संघ) की स्थापना की।

18. 1918 में मोंटफोर्ड सुधारों पर कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण रुख अपनाया, जिसके कारण पुराने उदारवादी अवशेष (सप्रू, जयकर और चिंतामणि) टूट गए, जिन्होंने गठन किया- [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन का
Solution:अगस्त, 1917 में भारत के राज्य सचिव एडविन मांटेग्यू ने ब्रिटिश संसद में एक ऐतिहासिक घोषणा की जिसे मांटेग्यू घोषणा (अगस्त घोषणा) कहा गया। इस घोषणा में भारत में प्रशासन और स्वशासी संस्थानों के विकास में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी का प्रस्ताव रखा गया। मांटेग्यू ने इन सुधारों पर कार्य करने के लिए तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड के साथ मिलकर भारत में संवैधानिक सुधार शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट निकाली जिसे मोंटफोर्ड रिपोर्ट अथवा मांटेंग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट कहा जाता है। यह रिपोर्ट वर्ष 1918 में प्रकाशित हुई। इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस के अंदर उदारवादी और उग्रवादी गुटों के बीच मतभेद स्पष्ट हो गए। परिणामस्वरूप उदारवादी जो मोंटफोर्ड रिपोर्ट के पक्ष में थे वर्ष 1919 में कांग्रेस से अलग होकर सुरेंद्रनाथ बनर्जी के नेतृत्व में 'इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन' नामक नए दल की स्थापना की।

19. निम्नलिखित में से किन लोगों ने 16 दिसंबर, 1922 को इंडिपेंडेट पार्टी बनाने का निर्णय लिया था? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

1. लाला हरदयाल                2. मदन मोहन मालवीय

3. मोहम्मद अली जिन्ना      4. मोतीलाल नेहरू

कूट :

Correct Answer: (d) 2 तथा 4
Solution:16 दिसंबर, 1922 को इंडिपेंडेंट पार्टी बनाने का निर्णय मदन मोहन मालवीय तथा मोतीलाल नेहरू ने लिया था। मदन मोहन मालवीय हिंदू महासभा के संस्थापक सदस्य थे। इन्होंने वर्ष 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। मोतीलाल नेहरू ने सी.आर. दास के साथ मिलकर स्वराज पार्टी की भी स्थापना की।

20. 'सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली' का प्रथम भारतीय अध्यक्ष (स्पीकर) कौन था ? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) विट्ठलभाई जे. पटेल
Solution:'सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली' के प्रथम भारतीय अध्यक्ष (स्पीकर) विट्ठलभाई जे. पटेल थे, जो वर्ष 1925 में इसके अध्यक्ष बने। ये 'स्वराज पार्टी' के सह-संस्थापक थे।