हड़प्पा सभ्यता (भाग-I)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

कथन 1- हड़प्पाई नगरों में घर आमतौर पर एक या दो मंजिला पाए गए हैं।

कथन 2- हड़प्पा के घरों में आंगन के चारों ओर कमरे बनाये जाते थे।

उपर्युक्त कथनों में से सही कथन /कथनों का चयन करें-

Correct Answer: (c) 1 और 2
Solution:हड़प्पा कालीन इमारतों को मोटे तौर पर 3-श्रेणियों में विभाजित किया जाता है (1) निजी मकान (2) बड़े मकान या घर जिनके चारों ओर छोटे-छोटे घर बने होते थे। (3) बड़ी सार्वजनिक संरचनाएं; इन नगरों के घर आमतौर पर एक या दो मंजिले के होते थे, घर के आंगन के चारों ओर कमरे बनाए जाते थे। अतः दोनों कथन सत्य हैं।

12. हड़प्पा कालीन बनाई गई ईंटों का औसत आकार कितना होता है?

Correct Answer: (a) 1:2:4
Solution:हड़प्पा सभ्यता में ईंटों का प्रयोग मुख्यतः घरों के निर्माण में तथा परकोटे की दीवारों के निर्माण में किया जाता था। हालांकि दोनों आकारों की ईंटों में मोटाई, चौड़ाई और लंबाई का अनुपात एक समान 1:2:4 होता था इस प्रकार की ईंटें सभी हड़प्पाई बस्तियों में प्रयोग की गई थीं।

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

कथन 1- हड़प्पा-कालीन सड़के व गलियां एक-दूसरे को अधिककोंण पर काटती थी।

कथन 2- हड़प्पा कालीन सभी सड़कों तथा गलियों को एक 'ग्रिड' पद्धति पर बनाया गया था।

उपर्युक्त में से सही कथन का चयन करें-

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:हड़प्पा सभ्यता की सड़कें व गलियां और उनके किनारे बनी इमारतों की पंक्तियां, एक-दूसरे को, पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण की ओर, समकोण बनाते हुए काटती थीं। ऐसा प्रतीत होता है कि सड़कों तथा गलियों को लगभग एक 'ग्रिड' पद्धति में बनाया गया था। अतः कथन 1 असत्य है तथा विकल्प (b) सत्य होगा।

14. निम्नलिखित में से हड़प्पाई समाज मोटे तौर पर कितने वर्गों में बंटा हुआ प्रतीत होता है?

Correct Answer: (a) तीन
Solution:हड़प्पाई समाज तीन वर्गों में बंटा हुआ प्रतीत होता है।

पहला- विशिष्ट वर्ग; जो नगर-दुर्ग से जुड़ा था।

दूसरा- खुशहाल मध्यम वर्ग

तीसरा- कमजोर वर्ग जो; नगर के निचले हिस्से में रहता था।

15. हड़प्पा सभ्यता के लोगों की धार्मिक आस्था के संबंध में दिए गए कथनों पर विचार करें :

कथन 1- मिस्र और मेसोपोटामिया की तरह हड़प्पा में भी मंदिरों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

कथन 2- हड़प्पा नगर में भी शासन की वही प्रणाली स्थापित थी जैसा कि मेसोपोटामिया के नगरों में थी।

उपर्युक्त कथनों के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-

Correct Answer: (d) न तो 1 न ही 2
Solution:ड़प्पा सभ्यता में मिस्र और मेसोपोटामिया के नितांत विपरीत किसी भी हड़प्पाई स्थल पर मंदिर नहीं पाया गया है। हालांकि इसका अपवाद विशाल स्नानागार हो सकता है, जिसका उपयोग नहाने-धोने के लिए होता था। हड़प्पाई अंचलों में धार्मिक विश्वासों और आचार-विचार में एकरूपता नहीं थी, इसलिए शासन व्यवस्था की तुलना मेसोपोटामिया से नहीं की जा सकती। अतः दोनों कथन असत्य हैं। अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) होगा।

16. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार करें।

(1) लोग तांबे में टिन मिलाकर कांसा का निर्माण करते थे।

(2) मोहनजोदड़ो से सूती कपड़े के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

(3) हड़प्पाई लोग नाव बनाना नहीं जानते थे।

(4) हड़प्पाई कारीगरों मणियों के निर्माण में निपुण थे।

नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें-

Correct Answer: (d) 1, 2 और 4
Solution:सामान्यतः कांसा तांबे में टिन मिलाकर बनाया जाता था। परंतु दोनों में से एक धातु हड़प्पाई लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं थी, इसलिए हड़प्पा में कांसे के औजार बहुतायत नहीं मिलते हैं। मोहजजोदड़ो से सूती कपड़े का एक टुकड़ा मिला है और कई वस्तुओं पर कपड़ों की छाप मिली है। अतः कथन 1 तथा 2 सत्य है, हड़प्पाई लोग नाव बनाने का काम करते थे अतः कथन 3 असत्य है। इसी प्रकार हड़प्पाई लोग मणियों के निर्माण में निपुण थे। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) होगा।

17. फेयान्स के संदर्भ में निम्नलिखित दिए गए कथनों में कौन-सा कथन सत्य है।

Correct Answer: (c) इसे हड़प्पावासी कृत्रिम रूप से तैयार करते थे।
Solution:फेयान्स कृत्रिम रूप से तैयार किया जाता था, इसमें बालू या स्फटिक पत्थरों के टुकड़ों को गोंद में मिलाकर उनसे वस्तुएं बनाई जाती थीं। उसके बाद उन वस्तुओं पर एक चिकनी परत चढ़ाई जाती थी इस चिकनी परत के रंग प्रायः नीले या समुद्री हरे होते थे।

18. हड़प्पा सभ्यता के बर्तनों में निम्नलिखित में से कौन-से दृश्यों को चित्रित किया गया है-

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:हड़प्पा सभ्यता के बर्तनों की चमकीली लाल सतह पर रंगों से चित्र अंकित किए जाते थे। ये दृश्य ज्यामितीय आकृति के, पेड़-पौधों के तथा जीव-जंतुओं के अलावा कहीं-कहीं कुछ कथाओं के मिलते हैं। अतः सभी विकल्प सत्य हैं।

19. निम्नलिखित में से किस हड़प्पाई स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर साइनबोर्ड लगा पाया गया है?

Correct Answer: (a) धोलावीरा
Solution:धोलावीरा में एक बड़ा उत्कीर्ण लेख संभवतः गिरा हुआ साइनबोर्ड मुख्य प्रवेश द्वार के पास मिला था। इस लेख के वर्ण किसी भी हड़प्पाई नगर से अब तक प्राप्त लिखावट के सबसे बड़े नमूने हैं। यह लिखावट एक काठ की तख्ती पर खुदाई करके इसमें सफेद चूना (जिप्सम) भरकर तैयार की गई है। उसमें 10 संकेताक्षर हैं।

20. हड़प्पाई स्थल नागेश्वर तथा बालाकोट में निम्नलिखित में से क्या समानताएं हैं-

1. दोनों बस्तियां समुद्र तट के समीप स्थित हैं।

2. दोनों बस्तियां चूड़ियां, करछियां व पच्चीकारी निर्माण के विशिष्ट केंद्र रही हैं।

नीचे दिए कूटों में से सही कूट का चयन करें-

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:हड़प्पाई स्थल नागेश्वर और बालाकोट, दोनों बस्तियां समुद्र तट के समीप स्थित हैं। ये शंख से बनी वस्तुओं जिनमें चूड़ियां, करछियां व पच्चीकारी की वस्तुओं के निर्माण का विशिष्ट केंद्र थीं। अतःदोनों कथन सत्य हैं।