हरियाणा ऑक्शन रिकॉर्डर परीक्षा (15.05.2016)Total Questions: 10051. 'छप्पय' शब्द में समास है :(1) द्विगु(2) द्वंद्व(3) तत्पुरुष(4) अव्ययीभावCorrect Answer: (1) द्विगुSolution:द्विगु समास: जिस समास का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण हो और अंत में पद संज्ञा हो उसे द्विगु समास कहते हैं। इसके समूह अव्यव समाहार का बोध होता है।समस्त पदसमास-विग्रहनवग्रह (Navagraha)नौ ग्रहों का समूह (Group of nine planets)त्रिलोक (Trilok)तीन लोकों का समाहार (Union of three worlds)नवरात्र (Navratra)नौ रातों का समूह (Group of nine nights)अठन्नी (Athanni)आठ आनों का समूह (Group of eight annas)दोपहर (Dopahar)दो पहरों का समाहार (Union of two time periods)चौमासा (Chaumasa)चार मासों का समूह (Group of four months)शताब्दी (Shatabdi)सौ अंशों (वर्षों) का समूह (Group of one hundred years)त्र्यम्बकेश्वर (Tryambakeshwar)तीनों लोकों का ईश्वर (Lord of the three worlds)52. निम्न पंक्तियों में कौन सा रस है?वर दंत की पंगति कुंदकली अधराधर पल्लव खोलन की। चपला चमके घन बीच जगे छवि मोतिन माल अमोलन की।। घुँघरारि लटें लटकें मुख ऊपर कुण्डल लोल कपोलन की। निछावर प्राण करै तुलसी बलि जाऊँ लाल इन बोलन की।।(1) वात्सल्य रस(2) शान्त रस(3) वीर रस(4) हास्य रसCorrect Answer: (1) वात्सल्य रसSolution:छोटे बालकों के बाल सुलभ मानसिक क्रिया-कलापों के वर्णन से उत्पन्न वात्सल्य प्रेम की परिपक्वावस्था को वात्सल्य रस कहते हैं जैसे-'चलत देखि जसुमति सुख पावै. ठुमक ठुमकि पग धरनी रेंगत. जननी देखि दिखावै'प्रश्नगत पंक्ति तुलसीदास द्वारा श्री रामचन्द्र जी के बाल रूप के वर्णन के लिए प्रयुक्त की गयी है।53. निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है?(1) कूजात(2) उपगमन(3) डरावना(4) दुर्जनCorrect Answer: (3) डरावनाSolution:संस्कृत एवं संस्कृत से उत्पन्न भाषाओं में उस अव्यय या शब्द को उपसर्ग कहते जो कुछ शब्दों के आरंभ में लगकर उनके अर्थों का विस्तार करता है अथवा उनमें कोई विशेषता उत्पन्न करता है। उपसर्ग उपसृज् (त्याग) घन्। जैसे अ. अनु, अप, वि, आदि उपसर्ग हैं। विकल्प(1) कुजात में कु उपसर्ग है, विकल्प (2) उपगमन में उप उपसर्ग है, विकल्प (3) दुर्जन में दुर्र उपसर्ग है पर विकल्प (4) डरावना शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है।54. 'व्यवस्था' में संधि है:(1) वृद्धि संधि(2) यण संधि(3) दीर्घ संधि(4) गुण संधिCorrect Answer: (2) यण संधिSolution:हस्व अथवा दीर्घ इ, ई के आगे कोई विजातीय (असमान) स्वर होने पर इ ई का 'य्' हो जाता है। उ, ऊ के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर उ ऊ का 'व्' हो जाता है। 'ऋ' के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर ऋ का 'र' हो जाता है। इन्हें यण-संधि कहते हैं।55. 'छाती से लगाकर रखना' मुहावरे का अर्थ है:(1) किसी प्रिय व्यक्ति को आलिंगनबद्ध करना।(2) किसी वस्तु या व्यक्ति को अत्यंत सुरक्षित रखना।(3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।(4) माता का अपने शिशु को स्तनपान कराना।Correct Answer: (3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।Solution:"छाती से लगाकर रखना" मुहावरे का अर्थ है- किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।56. 'आहूत' का विलोम है:(1) किसी प्रिय व्यक्ति को आलिंगनबद्ध करना।(2) किसी वस्तु या व्यक्ति को अत्यंत सुरक्षित रखना।(3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।(4) माता का अपने शिशु को स्तनपान कराना।Correct Answer: (3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।Solution:"आहूत" का विलोम - अनाहूत होगा।57. 'दुहिता' का पर्यायवाची है:(1) आफ्गा(2) गृहिणी(3) पतिव्रता(4) पुत्रीCorrect Answer: (4) पुत्रीSolution:दुहिता का पर्यायवाची - कन्या, पुत्री, बेटी, आत्मजा, सुता, तनया, लड़की, नन्दिनी होता है58. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है:(1) वाणिजयक(2) वाणीज्यक(3) वाणिज्यिक(4) वाणिज्यकCorrect Answer: (3) वाणिज्यिकSolution:वाणिज्यिक शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।59. रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सुन। पानी गये न ऊबरै मोती. मानस, चून।। उक्त पंक्ति में कौन सा अलंकार है?(1) उपमा(2) रूपक(3) अनुप्रास(4) श्लेषCorrect Answer: (4) श्लेषSolution:उपरोक्त पंक्तियों में 'श्लेष अलंकार' प्रयुक्त हुआ है। श्लेष अलंकार में श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ। अर्थात् वाक्य में एक ही शब्द भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न अर्थ व्यजित करता हो। यहाँ 'पानी' शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ हैं।60. निम्नलिखित वाक्य-खण्ड के लिए दिए गए विकल्पों में से एक शब्द चुनिएः 'किसी वस्तु की छोटी से छोटी खराबी ढूँढ़ने वाला।'(1) जिज्ञासु(2) छिद्रान्वेषी(3) दूरदर्शी(4) दार्शनिकCorrect Answer: (2) छिद्रान्वेषीSolution:"किसी वस्तु की छोटी-से-छोटी खराबी ढूँढ़ने वाला" का अर्थ है छिद्रान्वेषी।Submit Quiz« Previous12345678910Next »