हरियाणा ऑक्शन रिकॉर्डर परीक्षा (15.05.2016)

Total Questions: 100

71. अधिकतर उत्पादों पर मुद्रित रेखाओं का प्रारूप कहलाता है

Correct Answer: (3) बार कोड
Solution:विभिन्न संख्याओं और समानान्तर चौड़ाई वाली लाइनों की पद्धति के रूप में, किसी उत्पाद की पहचान के लिए उस पर मुद्रित, बारकोड मशीन द्वारा पढ़े जाने वाला (मशीन रीडैबल) कोड है। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर सिस्टम में बारकोड प्रणाली व्यावसायियों और संगठनों को अपनी कार्यकुशलता और उत्पादकता में अविश्वसनीय वृद्धि करने की अनुमति प्रदान करते हुए उन्हें अपने उत्पादों, कीमतों और भण्डारण स्तरों के विकेंद्रीकृत प्रबंधन में सहायता प्रदान करती है।

72. कौन सी अमेरिकी कंप्यूटर कंपनी बिग ब्लू कहलाती है ?

Correct Answer: (1) IBM
Solution:प्रतिभूति विश्लेषकों ने इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉर्पोरेशन (जिसे सामान्यतः आईबीएम के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है) को इसके विशिष्ट आकार तथा प्रॉडक्ट्स पैकेजिंग और इसके लोगो में सामान्य कलर का प्रयोग करने के लिए इसे निकनेम के रूप में बिग ब्लू नाम प्रदान किया। आईबीएम कम्प्यूटर हार्डवेयर, मिडिलवेयर और सॉफ्टवेयर का निर्माण करता है और इसकी मार्केटिंग करता है।

73. वह सॉफ्टवेयर जो उपयोगकर्ता को इंटरनेट सर्फ (नेट विचरण) करने की अनुमति देता है, कहलाता है

Correct Answer: (4) ब्राउजर
Solution:वेब ब्राउजर (इसे सामान्यतः ब्राउजर के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है) वर्ल्ड वाइड वेब पर इन्फॉर्मेशन रिसोर्सेज प्रस्तुत करने, पुनः प्राप्त करने और बाधा उत्पन्न करने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है। ब्राउजर्स का प्राथमिक उद्देश्य वर्ल्ड वाइड वेब का प्रयोग करना है। वेब ब्राउजर्स के प्रमुख उदाहरणों में फायरफॉक्स, इंटरनेट एक्सप्लोरर/ माइक्रो - सॉफ्ट एज, गूगल क्रोम, ओपेरा और सफारी शामिल हैं।

74. किसी उपग्रह को आँकड़े भेजने से संबंधित पद है

Correct Answer: (4) अपलिंक
Solution:उपग्रह दूरसंचार के क्षेत्र में, डाउनलिंक से तात्पर्य उपग्रह के माध्यम से एक या उससे अधिक भूतलीय केन्द्रों या रिसीवरों को लिंक प्रदान करना है, जबकि अपलिंक से तात्पर्य भूतलीय केन्द्र से उपग्रह को लिंक प्रदान करना है। जब वायुयान द्वारा अपलिंक रिसीव किया जाता है तो ठीक उसी समय पृथ्वी डाउनलिंक रिसीव करती है, इस प्रकार का कम्यूनिकेशन टू-वे कम्यूनिकेशन कहलाता है।

75. MAC क्या है ?

Correct Answer: (1) एप्पल द्वारा निर्मित एक कंप्यूटर
Solution:मैकिनटॉश (1998 से मैक के रूप में ब्रांडेड) एपल इंक द्वारा विनिर्दिष्ट, विकसित और विपणित पर्सनल कम्प्यूटरों (PCs) की एक श्रृंखला है। स्टीव जॉब्स ने सर्वप्रथम 24 जनवरी, 1984 को ऑरिजिनल मैकिनटॉश कम्प्यूटर प्रस्तुत किया था। एपल ने "मैक" के नाम से बड़े पैमाने पर मैकिनटॉश कम्प्यूटर जारी किए।

76. सुमेलित कीजिए :

सूची-Iसूची-I
(A) कनूवा का मेला(1) फरीदाबाद
(B) भक्त पूरणमल का मेला(2) गुरुग्राम
(C) सच्चा सौदा मेला(3) जीन्द
(D) छड़ी मेला(4) करनाल

 

कूट :ABCD
(1)1234
(2)4321
(3)3124
(4)4231
Correct Answer: (1)
Solution:कानुवा मेलाः फरीदाबाद, भक्त पूरनमल मेलाः 800 वर्ष पुराने इस मेले का आयोजन गुरुग्राम में किया जाता है; सच्चा सौदा मेलाः जींद, छड़ियों का मेला : करनाल।

77. हरियाणा सरकार की खेल नीति, 2015 के अनुसार कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को अब दी जाने वाली राशि है -

Correct Answer: (1) 1.5 करोड़ रुपए
Solution:हरियाणा सरकार ने 12 जनवरी, 2015 को नई खेल नीति (हरियाणा शारीरिक गतिविधियाँ और खेल नीति-2015) की घोषणा की जिसके अंतर्गत राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹ 1.5 करोड़, रजत पदक विजेताओं को ₹ 75 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹ 50 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को अब पुरस्कार स्वरूप ₹6 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।

78. 29वें सूरजकुंड मेला, 2015 में सहभागी देश कौन-सा था ?

Correct Answer: (3) लेबनान
Solution:लेबनान अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के 29वें संस्करण का "साझेदार राष्ट्र" था। छत्तीसगढ़ "थीम स्टेट” था। 15 दिनों तक चले इस मेले में 18 देशों ने भाग लिया।

79. प्रदेश का थानेश्वर नामक नगर किस प्रसिद्ध राजा की राजधानी था ?

Correct Answer: (1) हर्षवर्धन
Solution:कुरूक्षेत्र में स्थित थानेश्वर वर्धन या पुष्यभूति राजवंश की राजधानी थी, जिसका शासक हर्षवर्धन था। जिसने छठी शताब्दी के उत्तरार्ध में और सातवीं शताब्दी के आरंभ में उत्तर भारत के एक बड़े भाग पर शासन किया। बाद में हर्षवर्धन ने थानेश्वर के स्थान पर कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया। बाणभट्ट द्वारा लिखित हर्षचरित में थानेश्वर के साथ हर्ष के साहचर्य का वर्णन किया गया है।

80. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले में महिलाओं की जनसंख्या सर्वाधिक है ?

Correct Answer: (2) करनाल
Solution:लिंगानुपात के संदर्भ में देखें तो 2011 की जनगणना के अनुसार, मेवात (906) हरियाणा का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है, इसके बाद फतेहाबाद (903) दूसरे स्थान पर है। प्रश्न में दिए गए जिलों मे लिंगानुपात निम्नलिखित है: करनाल (886), भिवानी (884), फरीदाबाद (871) और गुरुग्राम (853)। वर्ष 2011 की जनगणनानुसार हरियाणा के फरीदाबाद जिले में महिलाओं की जनसंख्या सर्वाधिक है।