हरियाणा ऑक्शन रिकॉर्डर परीक्षा (15.05.2016)

Total Questions: 100

81. क्षेत्रफल के अनुसार, हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

Correct Answer: (1) भिवानी
Solution:क्षेत्रफल की दृष्टि से भिवानी हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 4,778 किमी 2 है। (चरखी दादरी बनने के बाद अब दूसरा सबसे बड़ा जिला) सिरसा 4,277 किमी. 2 क्षेत्रफल के साथ दूसरा (अब) सबसे बड़ा जिला है। 898 किमी. क्षेत्रफल के साथ पंचकूला सबसे छोटा जिला है।

82. 30 जुलाई, 1919 को गाँधीजी को हरियाणा के किस जिले में गिरफ्तार किया गया ?

Correct Answer: (1) हिसार
Solution:रॉलैक्ट एक्ट के विरोध में 6 अप्रैल, 1919 को सत्याग्रह आंदोलन आंरभ किया गया। 10 अप्रैल, 1919 को अमृतसर जाते समय गाँधीजी को पल्वल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बम्बई ले जाया गया, जहाँ 11 अप्रैल, 1919 को उन्हें रिहा कर दिया गया।

31 जुलाई, 1919 को उनकी गिरफ्तारी का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है। इसके विपरीत, साक्ष्य दर्शाते हैं कि गाँधीजी ने 30 जुलाई, 1919 को मार्शल लॉ ट्रिब्यूनल द्वरा जगन्नाथ को दी गई सजा का वर्णन यंग इंडिया में किया है।.

83. खेलों के क्षेत्र में विकास यादव का नाम संबंधित है

Correct Answer: (3) बॉक्सिंग से
Solution:विकास यादव हरियाणा के भिवानी जिले का एक मुक्केबाज है। उसने 2010 के एशियाई खेलों में लाइटवेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। उसने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में मिडिलवेट (75 किग्रा.) कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।

84. मोरनी पहाड़ी का उच्चतम बिंदु कहलाता है

Correct Answer: (1) करोह चोटी
Solution:हरियाणा के मोरनी पर्वत श्रेणी में स्थित 1467 मी. ऊँची करोह चोटी हरियाणा की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह पर्वत चोटी स्थानीय देवता करोह का निवास स्थल है. उन्हीं के नाम पर इस चोटी का नामकरण किया गया। यह पर्वत चोटी बृहत् हिमालय श्रेणी की शिवालिक पहाड़ी श्रेणी के एक भाग का निर्माण करती है। यह हरियाणा की सबसे ऊँची चोटी है।

85. हरियाणा में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था

Correct Answer: (1) नवम्बर, 1967
Solution:हरियाणा में 'संवैधानिक संकट' की स्थिति उत्पन्न होने के कारण राज्य विधान सभा को भंग करने के साथ ही 21 नवम्बर, 1967 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। पदमुक्त मुख्यमंत्री राव वीरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपति शासन लागू करने के निर्णय को हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी और दावा किया कि विधान सभा में उन्हें बहुमत प्राप्त है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उद्घोषणा को चुनौती देने वाली उनकी समादेश-याचिका को निरस्त कर लिया।

86. निम्न सभी काव्य से संबंधित हैं, सिवाय

Correct Answer: (2) राजाराम शास्त्री के
Solution:सुरेन्द्र शर्मा, तुलसीदास शर्मा और अल्हर बीकानेरी हरियाणा के प्रसिद्ध कवि हैं। राजा राम शास्त्री ने हरियाणा लोक मंच के माध्यम से हरियाणा लोक कला के विकास और उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किया। स्थानीय हरियाणवी भाषा में लिखित 'झाडूफिरी' उनका पहला उपन्यास था।

87. नूंह किस जिले में आता है ?

Correct Answer: (2) मेवात
Solution:नूंह हरियाणा के मेवात जिले (जिसे आधिकारिक रूप से नूंह जिले के रूप में जाना जाता है) का जिला मुख्यालय है। यह गुरुग्राम से लगभग 45 किमी. की दूरी पर दिल्ली-अलवर राजमार्ग पर स्थित है। 4 अप्रैल, 2005 को हरियाणा के गुडगाँव और फरीदाबाद जिले के हथिन ब्लॉक को विभाजित करते हुए हरियाणा के 20वें जिले के रूप में इसकी स्थापना की गई थी।

88. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4 अगस्त, 2015 को चंडीगढ़ में कौन सी योजना शुरू की थी ?

Correct Answer: (1) थारी पेंशन थारे पास
Solution:सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4 अगस्त, 2015 को चंडीगढ़ में "थारी पेंशन थारे पास" योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को विभिन्न माध्यमों के द्वारा उनकी पेंशन प्रदान की जाएगी।

89. 'राव बहादुर' के खिताब से कौन सम्मानित हुआ है ?

Correct Answer: (3) सर छोटूराम
Solution:स्वतंत्रता-पूर्व काल में जाट किसान वर्ग के सिद्धांतों की स्थापना करने वाले सर छोटू राम को 1916 में 'राय बहादुर' की उपाधि प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त, 1919 में उन्हें वर्गाकार उपजाऊ भूमि आंवटित की गई। इसके अलावा, 1937 में उन्हें सामन्त की उपाधि प्रदान की गई।

सर छोटूराम का जन्म 24 नवम्बर, 1881 को गढ़ी साँपला में हुआ था। 1905 में उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से संस्कृत विषय से स्नातक परीक्षा पास की तथा 1910 में आगरा कॉलेज से लॉ की पढ़ाई पूरी की। सर छोटूराम के द्वारा ही 26 मार्च, 1913 में रोहतक में जार्ट आर्य वैदिक संस्कृत हाई स्कूल की स्थापना की। सर छोटूराम ने भाखड़ा डैम निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई।

90. कल्पना चावला की मृत्यु अन्तरिक्ष मिशन में हुई

Correct Answer: (4) 1 फरवरी, 2003 को
Solution:1 फरवरी, 2003 को पृथ्वी के वायुमण्डल में पुनः प्रवेश करते समय कोलंबिया अंतरिक्ष यान के टेक्सास के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कल्पना चावला की मृत्यु हो गई। वह भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला थी। कल्पना चावला का जन्म करनाल जिले में हुआ था।