हरियाणा कांस्टेबल परीक्षा ( 31.10.2021 ) Morning Shift – I

Total Questions: 100

1. लड़कों की पंक्ति में, कपिल दाएँ से आठवाँ और निकुंज बाएँ से बारहवाँ है। जब निकुंज और कपिल अपने स्थान आपस में बदलते हैं, तो निकुंज बाएँ से 21वाँ हो जाता है। निम्नलिखित में से कपिल का स्थान बाएँ से कौन-सा होगा?

Correct Answer: (4) 17वाँ
Solution:

पंक्ति में लड़कों की कुल संख्या

= 21 + 8 - 1 = 28

अब, दाएँ से कपिल का स्थान

= 28 - 12 + 1 = 17वाँ

2. बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर से कौन-से चक्रवात उत्पन्न होते हैं?

Correct Answer: (2) उष्णकटिबंधीय चक्रवात
Solution:उष्णकटिबंधीय चक्रवात खतरनाक तूफान होते हैं जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में महासागरों से उत्पन्न होते हैं और तटीय क्षेत्रों में चले जाते हैं जिससे तेज हवाओं, बहुत भारी वर्षा और तूफानी लहरों के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है।
• उष्णकटिबंधीय चक्रवात बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के ऊपर उत्पन्न होते हैं।

3. अनुच्छेद 371A के अन्तर्गत किसे विशेष दर्जा दिया गया था?

Correct Answer: (3) नगालैंड
Solution:अनुच्छेद 371A किसी ऐसे व्यक्ति को जो, नगालैंड का स्थायी निवासी नहीं है, नगालैंड में जमीन खरीदने से रोकता है, जिसे केवल आदिवासी ही खरीद सकते हैं जो कि राज्य के मूल निवासी हैं।
• अनुच्छेद 371G अनुच्छेद 371A के समान है, क्योंकि यह निजी क्षेत्र द्वारा उद्योगों की स्थापना को छोड़कर मिजोरम के आदिवासियों के लिए भूमि के स्वामित्व को सीमित करता है, अब मिजोरम (भूमि अधिग्रहण, और पुनर्वास) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया जा सकता है।

4. केंद्र सरकार की सनराइज परियोजना है

Correct Answer: (2) आठ उत्तर पूर्वी राज्यों में एड्स की रोकथाम
Solution:केंद्र सरकार ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में व्यापक रूप से बढ़ते एचआईवी से बचाव के लिए 2015 में प्रोजेक्ट सनराइज आरम्भ किया।
• इस परियोजना का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए मुफ्त इलाज और देखभाल की सुविधा प्रदान करना और पूर्वोत्तर राज्यों में इस बीमारी के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है।
• यह परियोजना 2015-2020 के दौरान 05 वर्षों तक क्रियान्वित की गई थी। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), सेन्टर फॉर डिजीज कंट्रोल, एफएच आई 360 और कई गैर सरकारी संगठनों ने प्रोजेक्ट सनराइज में सहयोग किया है।

5. ....... प्रति सेकंड रिचार्ज होने वाले पिक्सेल की संख्या है ताकि उनकी चमक बनी रहे।

Correct Answer: (1) रिफ्रेश दर
Solution:रिफ्रेश दर उस आवृत्ति को कहते हैं जो एक डिस्प्ले ऑनस्क्रीन छवि को अपडेट करता है।
• अनिवार्य रूप से, यह प्रति सेकंड की वह संख्या है जिसमें पिक्सल को रिचार्ज किया जाता है ताकि उनकी चमक उज्ज्वल बनी रहे। आमतौर पर, वर्तमान में अधिकांश स्क्रीन की रेंज 56-120 बार प्रति सेकंड के बीच होती है।

6. 64¹² ÷ 4¹⁵ = 64?

Correct Answer: (3) 7
Solution:

64¹²/ ÷ 4¹⁵ = 64?

⇒ (4³)² ÷ 4¹⁵ = (4³)ˣ

⇒ 4³⁶ ÷ 4¹⁵ = 4³ˣ

⇒ 4³⁶⁻¹⁵ = 4³ˣ

⇒ 4²¹ = 4³ˣ

⇒ 3x = 21

⇒ x = 21/3 = 7

7. WTO की स्थापना ....... में हुई।

Correct Answer: (1) 1995
Solution:विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), की स्थापना 'टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते' (जीएटीटी) के स्थान पर की गई है, जिसे 1947 में बनाया गया था।
गैट के उरुग्वे दौर की वार्ता (1986-94) में विश्व व्यापार संगठन के स्थापना की नींव रखी गई थी जिसका परिचालन 1 जनवरी, 1995 को शुरू किया गया।

8. कटला मछलियाँ हैं

Correct Answer: (1) भूतल फीडर
Solution:कतला मछली फाइटोप्लांकटन खाती है और यह एक भूतल (सरफेस) फीडर है।
• इन मछलियों को पेलजिक मछली भी कहा जाता है क्योंकि ये जल निकाय के पेलजिक क्षेत्र में रहती हैं। पेलजिक जोन पृथ्वी पर सबसे बड़ा जलीय क्षेत्र है।

9. 44 बच्चों की एक कक्षा में अमन 11वें स्थान पर है, अंतिम से इसका रैंक क्या होगी?

Correct Answer: (4) 34
Solution:अंतिम से अमन का रैंक

= 44 - 11 + 1 = 34वाँ

10. कैंथ्रोफिली क्या है?

Correct Answer: (2) भृंग द्वारा परागण
Solution:कैंथरोफिली मूल रूप से फूलों का एक प्रकार का परागण है जो आमतौर पर भृंगों द्वारा किया जाता है। भृंग रसदार ऊतक या फूल के पराग का अवशोषण करते हैं।
• यह केवल कुछ पौधों में निहित है। उदाहरणः साइकैड और कैलीकैंथ।